EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

एयरो इंडिया 2021 का आयोजन बेंगलुरु में किया जा रहा है

एयरो इंडिया 2021 का आयोजन 3 से 5 फरवरी तक बेंगलुरु में किया जा रहा है. यह एयरो इंडिया हवाई शो का 13वां संस्करण है. एशिया के सबसे बड़े इस हवाई शो का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया. एयरो इंडिया 2021 में देश-विदेश की 600 कंपनियां शामिल हो रही हैंं. इसमें 14 देशों की 78 कंपनियां शामिल होंगी.

एयरो इंडिया 2021 के दौरान नागरिक उड्यन मंत्रालय एक सेमीनार आयोजित करेगा. इस सेमीनार का विषय ‘The dynamism of civil aviation – Making India a civil aviation hub’ हैं. सेमीनार में एयर लाइंस, एयरपोर्ट, ड्रोन्‍स, आर एंड डी और मैन्‍युफैक्‍चरिंग जैसे विषय शामिल होंगे.

एयरो इंडिया 2021 के उदघाटन समारोह में भारत में ही तैयार लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और यूटिलिटी हेलीकॉप्टर द्वारा फ्लाईपास्ट आयोजित हुआ. फ्रांस से ख़रीदे गये विमान राफेल और अमेरिका का B1B बॉम्बर ने भी फ्लाइपास्‍ट में भाग लिया. इस शो में भारतीय रक्षा क्षेत्र में हुई उपलब्धि की झांकी प्रस्‍तुत की जा रही है.

एयरो इंडिया: एक दृष्टि

एयरो इंडिया हवाई शो का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष में किया जाता है. इस शो के दौरान हवाई रक्षा क्षेत्र की टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया जाता है. ‘एयरो इंडिया’ एशिया का सबसे बड़ा हवाई शो है. इस शो के दौरान डिफेंस से संबंधित डील्स की जाती है.

पश्चिम बंगाल में वन विभाग ने पहली बार जल पक्षियों की गणना की

पश्चिम बंगाल में वन विभाग ने पहली बार जल पक्षियों की गणना की है. इसका आयोजन 12 जनवरी से 2 फरवरी के बीच राज्य के 54 विभिन्न स्थानों में किया गया था. जल पक्षियों की गणना में वन कर्मचारी, गैर सरकारी संगठन और पक्षी प्रेमियों सहित आठ सौ से अधिक लोग शामिल थे.

इस गणना में सुंदरबन सहित इस राज्य की आर्द्रभूमि के जल पक्षियों की गणना की गयी थी. यहां अब तक पक्षियों की 65 प्रजातियां पाई गई हैं. सुंदरबन में पहली बार काले गले वाले ग्रीब पक्षी का भी पता चला है, जबकि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चार हजार से अधिक ग्रेट नॉट पक्षी देखे गए थे. वहीं, गजोलडोबा में, 63 प्रजातियों के सात हजार से अधिक पक्षियों को देखा गया है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ऋषभ पंत को ICC के ‘मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामांकित किया गया

भारत के विकेट कीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के ‘मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है. पंत के साथ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टिरलिंग को भी इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार साल भर सभी तरह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुरूष और महिला खिलाड़ियों को दिए जाएंगे.

दलाई लामा की पुस्तक The Little Book of Encouragement का बिमोचन

14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘The Little Book of Encouragement’ का हाल ही में बिमोचन किया गया है. इस पुस्तक का प्रकाशन पेंग्विन रैंडम हाउस ने किया है. इस पुस्तक में उन्होंने कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को भी एक गंभीर मुद्दा बताया हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top