EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27-28 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों की घोषणा

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है. यह घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 27 फरवरी को की. घोषणा के अनुसार इन राज्यों में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से 29 अप्रैल तक कराए जाएंगे. मतगणना दो मई को होगी.

तमिलनाडु, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान होगा. पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. असम में 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में चुनाव होंगे.

प्रधानमंत्री को वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व’ पुरस्कार’ (CERAWeek global energy and environment leadership award) प्रदान किया जाएगा. उन्हें यह पुरस्कार वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में प्रदान किया जायेगा.

सेरावीक कॉन्फ्रेंस 2021

प्रधानमंत्री मोदी ‘सेरावीक कॉन्फ्रेंस (CERAWeek Conference) 2021’ को संबोधित करेंगे. यह सम्मेलन डिजिटल तरीके से 1 से 5 मार्च तक आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकी-ब्रिटिश सूचना प्रदाता कंपनी ‘आईएचएस मार्किट’ (IHS Market) द्वारा किया जा रहा है. इस वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ऊर्जा उद्योग के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ, प्रौद्योगिकी, आर्थिक और उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोग और ऊर्जा प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषकर्ता हिस्सा लेंगे.

इस सम्मेलन के नामी वक्ताओं में पर्यावरण के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी, ‘बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के सह अध्यक्ष और ‘ब्रेकथ्रू इनर्जी बिल गेट्स’ के संस्थापक और सऊदी अरामको के अध्यक्ष एवं सीईओ अमीन नासेर होंगे.


IRDAI ने बीमा कंपनियों को एक मानक दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने को कहा

बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा कंपनियों को एक मानक (स्टैंडर्ड) व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने को कहा है. बीमा कंपनियां इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2021 से करेंगी. IRDAI के अनुसार इस उत्पाद (पॉलिसी) का नाम ‘सरल सुरक्षा बीमा’ (Saral Suraksha Bima) होना चाहिए.

सरल सुरक्षा बीमा: मुख्य बिंदु

  • IRDAI ने कहा कि मौजूदा समय में, बीमा कंपनियां विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा उत्पाद उपलब्ध करा रहे हैं. प्रत्येक उत्पाद की अपनी विशेषताएं हैं. ऐसे में उपयुक्त पॉलिसी चुनने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.
  • IRDAI ने ‘सरल सुरक्षा बीमा’ के अंतर्गत, दुर्घटना कवर को लेकर बीमा कंपनियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. नियामक ने व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के लिए कॉमन कवरेज और एक जैसी पॉलिसी के लक्ष्य को लेकर स्टैंडर्ड उत्पाद लेन को कहा है.
  • IRDAI के अनुसार इस उत्पाद का नाम ‘सरल सुरक्षा बीमा’ होना चाहिए. उसके बाद उसमें संबंधित बीमा कंपनी का नाम हो. इसके अलावा किसी भी दस्तावेज में कोई अन्य नाम नहीं होना चाहिए.
  • IRDAI ने कहा कि उत्पाद में न्यूनतम 2.5 लाख रुपये और अधिकतम 1.0 करोड़ रुपये का बीमा कवर होना चाहिए. बीमा कवर 50,000 रुपये के गुणक में होगा.
  • इस स्टैंडर्ड बीमा उत्पाद में दिशानिर्देशों के तहत अनिवार्य बेसिक कवर रहने चाहिए. बीमा कंपनियां चाहें तो स्टैंडर्ड प्रोडक्ट के साथ वैकल्पिक कवर भी ऑफर कर सकती हैं.

FATF की बैठक: पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखने का फैसला

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक हाल ही में आयोजित की गयी थी. इस बैठक की अध्यक्षता जर्मनी ने की थी. बैठक में FATF ने एक बार फिर पाकिस्तान को संदिग्ध देशों की सूची (ग्रे लिस्ट) में बरकरार रखने का निर्णय लिया.

इस निर्णय के बाद, अब पाकिस्तान को जून 2021 में होने वाली FATF की अगली बैठक तक इस सूची में ही रहना होगा. उल्लेखनीय है कि छह बार दी गई आखिरी समय-सीमाओं के बावजूद पाकिस्तान आतंकवाद के वित्तपोषण पर काबू करने में नाकाम रहा है.

ग्रे-लिस्ट या ब्लैक-लिस्ट में रखे गये देशों को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और यूरोपीय संघ से आर्थिक मदद मिलने में कठिनाई होती है.

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF): एक दृष्टि

  • FATF पैरिस स्थित अंतर-सरकारी संस्था है. इसका काम गैर-कानून आर्थिक मदद (आतंकी फाइनैंसिंग) को रोकने के लिए नियम बनाना है. इसका गठन 1989 में किया गया था.
  • वर्तमान में FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देशों की संख्या 39 है. सउदी अरब को 21 जून 2019 को फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में समूह की वार्षिक आम बैठक में FATF की सदस्यता दी गयी. वह पूर्ण सदस्‍यता पाने वाला 39वां देश बना है.
  • FATF की ग्रे-लिस्ट या ब्लैक-लिस्ट में डाले जाने पर देश को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं से कर्ज मिलने में काफी कठिनाई आती है.
  • FATF नियमों के मुताबिक, ग्रे-लिस्ट और ब्लैक-लिस्ट के बीच डार्क ग्रे-लिस्ट की भी कैटिगरी होती है. ‘डार्क ग्रे-लिस्ट’ का अर्थ है सख्त चेतावनी, ताकि संबंधित देश को सुधार का एक अंतिम मौका मिल सके.
  • FATF ने पाकिस्तान को फरवरी 2018 में इसे ग्रे-लिस्ट के डाला था. इससे पहले पाकिस्तान साल 2012 से 2015 तक FATF की ग्रे लिस्ट में रहा था.
  • FATF की वर्तमान ब्लैक-लिस्ट में ईरान और उत्तर कोरिया शामिल हैं.

FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देश

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चीन, डेनमार्क, यूरोपीय आयोग, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल, हांगकांग, चीन, आइसलैंड, भारत, आयरलैंड, इजरायल, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, लक्समबर्ग, मलेशिया, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रूसी संघ, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब

FATF का पर्यवेक्षक देश

इंडोनेशिया

FATF का वर्तमान अध्यक्ष देश

जर्मनी (अध्यक्ष: Dr. Marcus Pleyer)


यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने 26 फरवरी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की. यूसुफ 2007 में शुरुआती T-20 विश्व कप विजेता टीम और घरेलू मैदान पर 2011 वनडे विश्व कप में जीत दर्ज करने वाली टीम का हिस्सा रहे थे.

यूसुफ पठान ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत 2007 में T-20 विश्व कप टूर्नामेंट से की थी. उन्होंने भारत के लिए 57 वनडे मैचों में 810 रन और 22 T-20 मैचों में कुल 236 रन बनाये थे. इसके साथ ही यूसुफ ने 2 वनडे शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यूसुफ पठान ने अपना अंतिम मैच मार्च 2012 में खेला था.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में यूसुफ पठान की मौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स ने 2008 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में IPL का खिताब जीता था.


भारत ने शॉट गन विश्‍वकप में पुरूषों की स्‍कीट टीम स्‍पर्धा का कांस्‍य पदक जीता

भारत ने शॉट गन विश्‍वकप में पुरूषों की स्‍कीट टीम स्‍पर्धा का कांस्‍य पदक जीता है. इस प्रतियोगिता में भारत के मेराज अहमद खान, अंगद वीर सिंह बाजवा और गुरजोत खंगूरा की टीम ने यह पदक जीता. भारतीय टीम ने कजाकिस्‍तान के डेविड पोशीवालोफ, एडवर्ड येश्‍चेनको और एलेक्‍जेंडर मुखामेदिएव को पराजित कर तीसरा स्‍थान हासिल किया.

शॉट गन विश्‍वकप प्रतियोगिता मिस्र की राजधानी काहिरा में 25-27 को आयोजित की गयी थी. यह प्रतियोगिता अंतर्राष्‍ट्रीय निशानेबाजी संघ द्वारा आयोजित की जाती है.


27 फरवरी: संत गुरु रविदास की जयंती

27 फरवरी 2021 को दुनियाभर में संत गुरु रविदास की जयंती मनाई गयी. गुरु रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है. उनका जन्म माघ माह की पूर्णिमा तिथि को वर्ष 1398 में उत्तर प्रदेश के काशी में हुआ था. जिस दिन रविदास जी का जन्म हुआ था उस दिन रविवार था. इसी के चलते इनका नाम रविदास पड़ा.

संत गुरु रविदास: एक दृष्टि

  • संत रविदास बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया का आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे. इस बारे में उनकी एक कहावत – “जो मन चंगा तो कठौती में गंगा” काफी प्रचलित है.
  • भगवान कृष्ण की परमभक्त मीराबाई के गुरु संत रविदास थे. मीराबाई संत रविदास से ही प्रेरणा ली थी और भक्तिमार्ग अपनाया था.
  • संत रविदास जात-पात के विरोधी थे. इस सन्दर्भ में उनकी दोहा “जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात.” प्रचलित है.
  • सिख धर्म पर भी संत रविदास का विशेष प्रभाव है. उनकी चालीस कविताओं को सिख धर्म के आदि ग्रंथ में शामिल किया गया है.

27 फरवरी: राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस

27 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस (National Protein Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य प्रोटीन की कमी के बारे में जागरूकता पैदा करना है. इस वर्ष प्रोटीन दिवस की थीम ‘Powering With Plant Protein’ है.

भारत में प्रोटीन की कमी कई लोगों को प्रभावित कर रहा है. प्रोटीन की आवश्यकता मांसपेशियों के निर्माण के लिए होती है. प्रोटीन त्वचा, बालों और नाखूनों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करता है. कई अध्ययनों ने साबित किया है कि उच्च प्रोटीन आहार से स्थायी वजन कम हो सकता है.


27 फरवरी: विश्व NGO दिवस

प्रत्येक वर्ष 27 फरवरी को ‘विश्व NGO दिवस’ (World NGO Day) मनाया जाता है. NGO, Non-Governmental Organisation का संक्षिप्त रूप है.

विश्व NGO दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को NGO के अंदर सक्रिय रूप से शामिल होने और NGO तथा सार्वजनिक व निजी क्षेत्र दोनों के बीच अधिक सहजीवन को प्रोत्साहित करना है.

2010 में बाल्टिक सागर के राज्यों की काउंसिल के ‘NGO फोरम’ के 12 सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से इस दिवस को मान्यता दी थी. बाल्टिक सागर के NGO फोरम के सदस्य राष्ट्र बेलारूस, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, आइसलैंड, लटविया, लिथूनिया, पोलैंड, रूस, नॉर्वे और स्वीडन थे.

संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ के नेताओं और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों ने 2014 में पहली बार इसे दिवस के रूप में चिह्नित किया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत खिलौना मेला-2021

देश में पहला खिलौना मेला 27 फरवरी से 2 मार्च तक वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत खिलौना निर्माण को बढ़ावा देना और वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी बढाना है. इसके माध्यम से भारतीय खिलौना उद्योग के सभी हितधारकों को एक मंच पर लाने के लिए स्थायी संबंध बनाया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मेले का वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से उद्घाटन किया.

ISRO ब्राजील के उपग्रह एमेजोनिया-वन को प्रक्षेपित करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 28 फरवरी को श्रीहरिकोटा से PSLV-C51 के जरिये ब्राजील के उपग्रह एमेजोनिया-वन और 18 अन्‍य उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा. एमेजोनिया-वन, राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍थान का ऑप्टिकल अर्थ ऑबर्जवेशन उपग्रह है. यह उपग्रह अमेजन क्षेत्र में वनों की निगरानी के मौजूद ढांचे को मजबूत करेगा और ब्राजील की कृषि विविधता का विश्‍लेषण करेगा.

भारत और बंगलादेश के बीच गृह सचिव स्‍तरीय 19वीं बैठक

भारत और बंगलादेश के बीच 27 फरवरी को गृह सचिव स्‍तरीय वर्चुअल माध्‍यम से 19वीं बैठक हुई. यह बैठक बंगलादेश मुक्ति संग्राम और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्‍थापना के पचास वर्ष पूरा होने के उपलक्ष (मुजीब बरशो के संदर्भ में) आयोजित की गई. बैठक में दोनों देशों ने सहयोग और आतंकवाद तथा कट्टरवाद की त्रासदी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए उठाये गये कदमों की सराहना की.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top