EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और अन्य क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा की

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी को नियंत्रण रेखा और अन्य क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा की. यह समीक्षा दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों ने हॉटलाइन पर बातचीत के माध्यम से की.

इस बातचीत में दोनों पक्ष सीमा पर शांति बनाए रखने और परस्‍पर हित के मुद्दों पर ध्‍यान देने तथा नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रों में संघर्ष विराम के सख्त पालन पर सहमत हुए. दोनों पक्षों ने यह दोहराया कि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति या गलतफहमी को दूर करने के लिए हॉटलाइन संपर्क और सीमा बैठकों की मौजूदा प्रक्रिया का उपयोग किया जाएगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता की घोषणा

सरकार ने OTT (Over the Top Platform), ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता की घोषणा की है. यह घोषणा 25 फरवरी को सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की.

घोषणा के मुख्य बिंदु

  • सोशल मीडिया का भारत में एक फिजिकल कार्यालाय अनिवार्य होगा. इन दिशानिर्देशों के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को शिकायतों के निपटान के लिए मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल संपर्क व्यक्ति और एक रेजिडेंट शिकायत अधिकारी नियुक्त करना होगा. सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को आपत्तिजनक सामग्री के पहले प्रवर्तक (पोस्ट करने वाले) का खुलासा करना होगा.
  • सूचना और प्रसारण मंत्री ने ओटीटी और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्मों के नियमन के लिए त्रिस्तरीय तंत्र की भी घोषणा की. डिजिटल मीडिया पोर्टल को कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा.
  • डिजिटल मीडिया पर समाचार प्रदर्शित करने वालों को संबंधित भारतीय प्रेस परिषद की आचार संहिता और केबल टेलीविजन नेटवर्क विनियमन कानून के मानदंडों का पालन करना होगा.

अंजलि भारद्वाज सहित 12 को अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैंपियंस अवॉर्ड

अमेरिका ने 24 फरवरी को ‘अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैंपियंस अवॉर्ड’ (International Anticorruption Champions Award) के लिए 12 लोगों के नाम की घोषणा थी. इनमें भारत की सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज का नाम भी शामिल है.

48 वर्षीय अंजलि भारद्वाज सतर्क नागरिक संगठन की (SNS) संस्थापक हैं. यह नागरिकों का एक ऐसा समूह है, जो सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देता है. वे ‘सूचना के जन अधिकार का राष्ट्रीय अभियान’ की संयोजक हैं. उन्होंने भारत में सूचना के अधिकार आंदोलन में एक सक्रिय सदस्य के बतौर भूमिका निभाई है.


श्री विजय सांपला को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

श्री विजय सांपला को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. मई 2020 में राम शंकर कठेरिया का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से यह पद रिक्त था. श्री सांपला को आयोग के अध्यक्ष के साथ अरुण हलधर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, अंजू बाला और सुभाष रामनाथ पारधी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है.

NCSC, अनुसूचित जातियों के लिए सामाजिक-आर्थिक विकास योजनाओं की योजना बनाने और उनके खिलाफ अत्याचारों की रोकथाम के लिए कार्य करता है.

श्री विजय सांपला पंजाब के होशियारपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं. उन्होंने वर्ष 2014-19 के बीच सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में काम किया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

2032 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए ब्रिस्बेन को नामित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने ऑस्ट्रेलिया के शहर ब्रिसबेन को 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पसंदीदा शहर बताया है. इसकी मेजबानी के लिए अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए ब्रिस्बेन की प्रशंसा की गई थी. कई शहरों और देशों ने 2032 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करने में रुचि व्यक्त की है, जिसमें भारत, इंडोनेशिया, बुडापेस्ट, चीन, दोहा और जर्मनी शामिल हैं.

COVID वैक्सीनेशन का दूसरा चरण पहली मार्च से

COVID वैक्सीनेशन का दूसरा चरण पहली मार्च से शुरू होगा. इस चरण में सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड वैक्‍सीन देना शुरू करेगी. इस चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्‍यक्तियों को भी कोविड के टीके लगाये जाएंगे जो एक से अधिक रोगों से पीडित हैं. वैक्सीनेशन के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों अग्रिम पांति के कर्मचारीगण को वैक्सीन दिया गया था.

भारत और बांग्‍लादेश के बीच नई रेलगाडी

बांग्‍लादेश की स्‍वतंत्रता की स्‍वर्ण जयंती के अवसर पर भारत और बांग्‍लादेश के बीच नई रेलगाडी 26 मार्च से शुरू होगी. यह रेलगाडी न्‍यू जलपाई गुडी से प्रत्‍येक बृहस्‍पतिवार और सोमवार को रवाना होगी और प्रत्‍येक शुक्रवार और बृहस्‍पतिवार को ढाका से चलेगी.

दूसरे खेलो इंडिया राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की शुरुआत

दूसरे खेलो इंडिया राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की शुरुआत 26 फरवरी 2021 को हुई. इन खेलों का आयोजन 26 फरवरी से 2 मार्च 2021 तक किया जाएगा इन खेलों का आयोजन केन्‍द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने जम्‍मू और कश्‍मीर खेल परिषद तथा जम्‍मू और कश्‍मीर शीतकालीन खेल एसोसिएशन के सहयोग से किया है. खेल गतिविधियों में अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्की, स्नोबोर्डिंग, स्की पर्वतारोहण, आइस हॉकी, आइस स्केटिंग, आइस स्टॉक इत्यादि शामिल होंगे. इन खेलों में भाग लेने के लिए 27 राज्यों, संघ शासित प्रदेशों और बोर्डों ने अपनी टीमों को भेजा है.

22 में भारत की वृद्धि दर 10.8% से 13.7% होने का मूडीज का अनुमान

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर 10.8% से 13.7% होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया हैं. बाजार में लौटते भरोसे और कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने के चलते मूडीज ने अपना अनुमान संशोधित किया हैं. मूडीज के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय इकोनॉमी की वृद्धि दर –7% रहने का अनुमान है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top