EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अहमदाबाद‍ के मोटेरा में विश्‍व के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम का उदघाटन

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 24 फरवरी को अहमदाबाद‍ के मोटेरा में विश्‍व के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम का उदघाटन किया. इस स्टेडियम का नाम नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्‍टेडियम रखा गया है. राष्‍ट्रपति ने नव-निर्मित क्रिकेट स्‍टेडियम में सरदार वल्‍लभ भाई पटेल स्‍पोर्टस एन्‍क्‍लेव की आधारशिला भी रखी.

नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्‍टेडियम: एक दृष्टि

  • नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्‍टेडियम विश्‍व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम बन गया है. मोटेरा क्रिकेट स्‍टेडियम में एक लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकेंगे.
  • इस स्‍टेडियम में होने वाले डे-नाइट मैचों के लिए एलईडी लाइटिंग से रोशनी की विशेष व्‍यवस्‍था की गई है. किसी भी अन्‍य स्‍टेडियम में इस्‍तेमाल हो रही लाइटिंग की तुलना में यहां लगभग आधी बिजली खर्च होगी.
  • ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन की गोल्‍ड रेटिंग से युक्‍त ये स्‍टेडियम ईको फ्रेंडली विकास एक अच्‍छा उदाहरण भी है. ये स्‍टेडियम विश्‍व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले आज के भारत की आकांक्षाओं और क्षमताओं को प्रदर्शित करता है.
  • 18 एकड़ का एक नया स्‍पोर्ट्स कॉमप्‍लेक्‍स बनेगा. सरदार पटेल स्‍पोर्ट्स एनक्‍लेव, नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम और नारायण पुरा में बनने वाला स्‍पोर्ट्स कॉमप्‍लेक्‍स ये तीनों मिलाकर किसी भी अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍पर्धा में खेलने वाले सभी खेलों को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर खेलने की पूरी व्‍यवस्‍था एक ही शहर में एक ही जगह पर हो जाएगी.
  • स्‍पोर्ट्स कॉमप्‍लेक्‍स में विश्‍व स्‍तरीय सभी खेलों की व्‍यवस्‍था यहां पर होगी और देश और दुनिया के सभी खेलों के, सभी खिलाडियों को ट्रेनिंग की भी व्‍यवस्‍था पर यहां पर होगी.

DAC ने तीनों सशस्त्र बलों के कई पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने तीनों सशस्त्र बलों के कई पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है. ये मंजूरी 23 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई (DAC) की बैठक में दी गयी. इस बैठक में तीनों सशस्त्र बलों की जरूरतों को लेकर विभिन्न हथियारों, प्लेटफार्म, सैन्य उपकरणों के पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी.

इस बैठक में कुल 13,700 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन ‘आवश्यकताओं को भी स्वीकृति’ (AON) दी गयी. ये सभी AON रक्षा खरीद की उच्चतम प्राथमिकता श्रेणी में हैं. इनमें ‘इंडियन- IDDM (स्वदेश में डिजाइन तैयार, विकसित एवं विनिर्मित)’ शामिल हैं.

खरीद प्रस्ताव में शामिल ये सभी साजो सामान स्वदेश में डिजाइन तैयार, विकसित एवं विनिर्मित होंगे. इनमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित प्लेटफार्म भी शामिल हैं. DAC ने यह भी मंजूरी दी है कि सभी पूंजीगत खरीद अनुंबंध, डी एंड डी (डिजाइंड एवं डेवलप्ड) मामलों को छोड़ कर दो साल में संपन्न की जाएं.

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) क्या है?

रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defence Acquisition Council), तीनों सशस्त्र बलों की योजना और खरीद को स्वीकृति प्रदान करने वाली सर्वोच्च संस्था है. इसका गठन 2001 में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली में सुधार की सिफारिश के आधार पर किया गया था.


24 फरवरी: केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 फरवरी को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day) मनाया जाता है. यह दिवस केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग द्वारा मनाया जाता है. यह दिवस 24 फ़रवरी, 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक क़ानून लागू किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आम लोगों में उत्पाद शुल्क और सेवा शुल्क की अहमियत बताना है. देश का औद्योगिक विकास तभी संभव है जब देशवासी उत्पाद शुल्क उत्पाद कर भरते हैं, इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत को समझते हुए यह दिन मनाया जाता है.

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग 1855 में अंग्रेज़ों द्वारा स्थापित भारत के सबसे पुराने विभाग में से एक है. वर्ष 1996 से पहले ‘केंन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम’ को ‘केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम’ के रूप में जाना जाता था. मार्च 2017 में इसका नाम परिवर्तित करके सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (CBEC) रख दिया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कोवैक्‍स सुविधा के तहत अफ्रीका को कोविड-19 की वैक्‍सीन

भारत ने कोवैक्‍स सुविधा के तहत अफ्रीका को कोविड-19 की वैक्‍सीन भेजनी शुरू कर दी है. ‘कोवैक्‍स’ का पूरा नाम कोविड-19 वैक्‍सीन ग्‍लोबल एक्‍सेस है. यह एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्‍य कोविड-19 वैक्‍सीन तक सबकी पहुंच बनाना है. इसका नेतृत्‍व ग्‍लोबल एलायंस फॉर वैक्‍सीन्‍स एण्‍ड इम्‍युनाइजेशन (गावी), विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन और एपिडेमिक प्रीपेयर्डनेस इनोवेशन और अन्‍य कर रहे हैं.

लद्दाख शीतकालीन महोत्‍सव संपन्‍न हुआ

चार दिन का लद्दाख शीतकालीन महोत्‍सव 23 फरवरी को संपन्‍न हो गया. यह वार्षिक आयोजन लद्दाख में शीतकालीन पर्यटन और साहसिक गतिविधियों पर केन्द्रित था. इस वर्ष का महाउत्सव साहसी गतिविधियों, सांस्कृतिक विरासत और कोविड-19 के बाद पर्यटन बहाल करने तथा लद्दाख को वर्ष भर पर्यटन केंद्र बनाने पर केंद्रित रहा.

नेपाल उच्चतम न्यायालय ने भंग संसद को फिर से बहाल करने को कहा

नेपाल उच्चतम न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में भंग प्रतिनिधि सभा (संसद) को फिर से बहाल करने को कहा है. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चोलेन्द्र शमशेर की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने प्रतिनिधि सभा को भंग करने के सरकार के फैसले को रद्द कर दिया. नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 20 दिसंबर 2020 को संसद को भंग कर दिया था और अप्रैल-मई 2021 में मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो वर्ष पूरे

24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो वर्ष पूरे हो गए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से की थी. इस योजना के तहत किसानों को 6,000 रुपये प्रतिवर्ष की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि 2000 रुपये के तीन किश्तों में दी जाती है. योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top