EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22-23 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पुदुच्‍चेरी के मुख्‍यमंत्री वी नारायणसामी ने अपने पद से त्‍यागपत्र दिया

पुदुच्‍चेरी के मुख्‍यमंत्री वी नारायणसामी ने 22 फरवरी को अपने पद से त्‍यागपत्र दे दिया. उन्होंने अपना त्याग-पत्र उप-राज्‍यपाल तमिलसाई सौन्‍दराजन को सौंपा.

वी नारायणसामी ने राज्य विधानसभा में विश्‍वास मत प्राप्त करने में असफल रहने के बाद यह त्यागपत्र दिया है. हाल के दिनों में सत्तारूढ़ कांग्रेस और DMK के कुछ विधानसभा सदस्यों द्वारा अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उप-राज्‍यपाल ने नारायणसामी सरकार को सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था.

33 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा में 30 सदस्य निर्वाचित और 3 सदस्य केंद्र सरकार की ओर से मनोनित होते हैं. 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं.

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2021 का समापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) टेनिस टूर्नामेंट 2021 का समापन 22 फरवरी को हो गया. यह प्रतियोगिता 10 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न पार्क (Melbourne Park) में खेला गया था. इस प्रतियोगिता के प्रमुख विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

महिला एकल: ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल का खिताब जापान की नाओमी ओसाका ने जीता. अमरीका की जेनिफर ब्रेडी इस खिताब की उप-विजेता रहीं. नाओमी ओसाका ने चौथी बार इस प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स खिताब जीता है.

पुरुष एकल: पुरुष एकल का ख़िताब मौजूदा चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीता. जोकोविच ने फाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को पराजित किया.

नोवाक जोकोविच लगातार तीसरी और कुल 9वीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई ओपन के इतिहास में 30 साल की उम्र के बाद तीन बार फाइनल में पहुंचने वाले जोकोविच पहले खिलाड़ी भी बने थे.

मिक्‍स्ड डबल्‍स: चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजीकोवा और अमेरिका के राजीव राम ने जीता. दक्षिण अफ्रीका के मैथ्यू एबदेन और ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर उप-विजेता रहे.

महिला डबल्स: ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स का खिताब एलएस मेरेटेन्स (बेल्जियन) और एरीना सबालिंका (लातिविया) की जोडी ने जीता. फाइनल में इस जोडी ने बारगोरा क्रैजीसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा की जोडी को हराया.

पुरुष डबल्स: ईवान डोडिग (क्रोएशिया) और फिलिप पोलासेक (स्लोवेकिया) पुरुष डबल्स के विजेता बने. डोडिग और पोलासेक की जोड़ी ने फाइनल में मौजूदा चैम्पियन राजीव राम और जो सेलिसब्री की जोडी को हराया.


भारत और मॉलदीव ने रक्षा क्षेत्र में पांच करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

भारत और मॉलदीव ने रक्षा क्षेत्र में पांच करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं. ये समझौते मॉलदीव की यात्रा पर गये विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के रक्षामंत्री मारिया दीदी के साथ 21 फरवरी को वार्ता के दौरान दिए गये. समझौते पर मॉलदीव के वित्‍त मंत्रालय और भारत के निर्यात-आयात बैंक के बीच हस्‍ताक्षर हुए.

भारत ने मॉलदीव के चौतरफा विकास और सुरक्षा के प्रति वचनबद्धता दोहराते हुए ये समझौते किये हैं. इस समझौते से समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में क्षमता निर्माण में मदद मिलेगी. इस ऋण से हिन्‍द महासागर में रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण मालदीव में समुद्री क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा.

डॉक्‍टर जयशंकर ने मालदीव की इस यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षामंत्री मारिया दीदी के साथ UTF हार्बर परियोजना समझौते पर भी हस्‍ताक्षर किये. उन्होंने मॉलदीव के राष्‍ट्रपति इब्राहिम मोहम्‍मद सोलिह से भी मुलाकात की और विकास सहयोगी के रूप में भारत की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की.


उत्तरप्रदेश में 5.5 लाख करोड रुपये का बजट पेश किया गया

उत्तरप्रदेश सरकार ने लगभग 5.5 लाख करोड रुपये का बजट 22 फरवरी को पेश किया. यह राज्य का अब तक का सबसे बडा बजट है. पहली बार किसी राज्य में कागज रहित बजट पेश किया गया है. वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने यह बजट राज्य विधानसभा में पेश किया. बजट में 90721 करोड रूपये वित्तीय घाटे का अनुमान व्यक्त किया गया है.

वित्तमंत्री ने कहा कि बजट में चार क्षेत्रों – बुनियादी विकास, जनस्वास्थ्य, मानव संसाधन विकास और कृषि पर प्रमुखता से जोर दिया गया है. राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई परियोजनाओं के लिए लगभग 27598 करोड रूपये आवंटित किए गए हैं.

किसानों के कल्याण के लिए आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना का प्रस्ताव किया गया है. राज्य सरकार ने महिला सामर्थ्य योजना के तहत बेसहारा महिलाओं को न्यायालय से भरण पोषण भत्ता मिलने तक वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है.


21 फरवरी: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भाषायी और सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करना है.

इस वर्ष यानी 2020 के अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘शिक्षा और समाज में समावेशन के लिए बहुभाषिता को बढ़ावा देना’ है.

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को मनाये जाने की स्वीकृति 17 नवम्बर 1999 को दी थी.

21 फरवरी, 1952 को ढाका में कई छात्रों ने ‘बांग्ला’ को राष्ट्रभाषा बनाने की मांग को लेकर आंदोलन में पुलिस की गोलियों से शहादत हासिल की थी. संयुक्त राष्ट्र ने इसकी स्मृति में प्रतिवर्ष इस दिन दिवस मनाने का निर्णय किया. बांग्लादेश में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

दूसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर्नाटक करेगा

दूसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर्नाटक करेगा. इसकी घोषणा खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कर्णाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा के साथ बातचीत में की. ये खेल ‘विश्वविद्यालय खेल एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज’ के साथ साझेदारी में आयोजित किए जाएंगे. 25 साल से कम उम्र के चार हजार से अधिक खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे.

FTF की तीन दिवसीय बैठक शुरू

वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FTF) की तीन दिवसीय बैठक 22 से 24 फरवरी तक आयोजित की जा रही है. इस वैश्विक आंतकवाद रोधी संस्था की बैठक में पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट में बरकरार रखने पर विचार किया जा सकता है. कई यूरोपीय देशों का मानना है कि पाकिस्तान ने इस सूची से बाहर आने के लिए आवश्यक सभी बिन्दुओं पर कार्रवाई नहीं की है. इस वजह से पाकिस्तान का इस साल जून से पहले इससे बाहर निकलना मुश्किल है.

विदेश मंत्री की मॉरिशस यात्रा

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे और अंतिम दिन मॉरिशस पहुंचे. पोर्टलुइस में वित्‍तमंत्री आलन गन्‍नू ने उनकी अगवानी की. वे मालद्विप की यात्रा पूरी कर यहाँ पहुंचे हैं.

काला नमक धान की ‘बुद्धा राइस’ के नाम से ब्रांडिंग

उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से 20 टन ‘बुद्ध का महाप्रसाद’ मार्च के आखिर तक सिंगापुर निर्यात किया जाएगा. ‘बुद्धा राइस’ के नाम से ब्रांडिंग किए जा रहे इस चावल को बौद्ध देशों में भगवान बुद्ध द्वारा भिक्षुओं को प्रसाद के रूप में दान किए गए चावल के रूप में पेश किया जा रहा है. काला नमक धान सिद्धार्थनगर के बजहा गांव में गौतम बुद्ध के कालखण्ड में पैदा होता रहा है. मान्यता है कि महात्मा बुद्ध ने हिरण्यवती तट पर इसी चावल की खीर ग्रहण कर उपवास तोड़ा था.

भारत और इथियोपिया में कई समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और इथियोपिया ने वीजा सुविधा और चमड़ा प्रौद्योगिकी सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. ये समझौते इथियोपिया के उप-प्रधानमंत्री डेमेके मेकोनन हसेन की भारत यात्रा के दौरान किये गये. डेमेके मेकोनन हसेन 16 से 19 फरवरी तक भारत यात्रा पर थे. ये समझौते विदेश मंत्री एस जयशंकर और डेमेके मेकोवेन के वार्ता के दौरान हुए.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top