EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
20 -21 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नासा का पांचवां रोवर परसिवेअरेंस सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की सतह पर उतरा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) का पांचवां रोवर ‘परसिवेअरेंस’ (Perseverance) सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की सतह पर उतर गया है. यह रोवर धरती से 47.2 करोड़ किलोमीटर की यात्रा कर मंगल ग्रह की सतह पर 19 फरवरी को उतरा. छह पहियों वाला ये रोवर अगले दो साल तक मंगल की सतह पर मौजूद चट्टानों का परीक्षण कर जीवन के प्रमाणों की तलाश करेगा.

‘परसिवेअरेंस’ नासा द्वारा भेजा गया अब तक का सबसे बड़ा रोवर है. इस रोवर की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद अमेरिका मंगल ग्रह पर सबसे ज्यादा रोवर भेजने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का यह 9वां मंगल अभियान है.

रोवर परसिवेअरेंस (Perseverance): एक दृष्टि

  • एक टन भार वाला यह रोवर, सात फीट लंबी रोबोटिक आर्म से लैस है. वैज्ञानिक परीक्षणों के लिए इसमें 19 कैमरे, दो माइक्रोफोन और अत्याधुनिक उपकरण लगे हैं. इसमें लेजर स्पेक्ट्रोमीटर भी है, जिससे ऊर्जा के विभिन्न तरंगों का उपयोग करके चट्टानों की जांच की जा सकेगी.
  • ये रोवर करीब 30 चट्टानों और मिट्टी के नमूने इकट्ठा करके 2030 के दशक में किसी समय प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए पृथ्वी पर भेजेगा.

82वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के महिला एकल का खिताब मनिका बत्रा ने जीता

मनिका बत्रा ने 82वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2020 के महिला एकल का खिताब जीत लिया है. 18 फरवरी को खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में रीथ रिश्या को पराजित कर दूसरी बार यह खिताब जीता.

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने 2015 में हैदराबाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली ट्राफी हासिल की थी. पैट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (PSPB) का प्रतिनिधित्व कर रही मनिका 2017 के फाइनल में सुर्तिथा मुखर्जी से हारकर उप विजेता रही थीं.

82वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2020

82वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2020 का आयोजन 15 से 23 फरवरी तक हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में किया जा रहा है. इसमें 15 से 18 फरवरी तक महिला एकल प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. पुरुष एकल प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 फरवरी तक किया जा रहा है.


ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘गो-इलैक्ट्रिक’ अभियान

केंद्र सरकार ने 19 फरवरी को ‘गो-इलैक्ट्रिक’ अभियान शुरू किया. इसका उद्देश्‍य देश में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इस अभियान का मकसद बिजली से चलने वाले वाहनों और खाना पकाने के उपकरणों को प्रोत्‍साहन देना है.

गो-इलैक्ट्रिक अभियान: मुख्य बिंदु

  • गो इलेक्ट्रिक अभियान एक अनूठी पहल साबित हो सकता है क्योंकि यह उन उत्पादों को अपनाने पर बल देगा जो अक्षय ऊर्जा की मदद से संचालित होते हैं.
  • सरकार बिजली से चलने वाले वाहनों और खाना पकाने वाले उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, ताकि आयातित जीवाश्‍म ईंधनों पर निर्भरता कम की जा सके और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम किया जा सके.
  • यह अभियान लोगों को जागरूक करेगा ताकि लोग पारंपरिक ईंधनों से संचालित होने वाले वाहनों को छोड़कर बिजली से चलले वाले वाहनों को अपनाए, साथ ही खाना बनाने के पारंपरिक तरीकों की बजाए बिजली से चलने वालों उपकरणों के ज़रिए खाना पकाएं.
  • इसकी मदद से जहां एक ओर कार्बन के उत्‍सर्जन में कमी आएगी, वहीं पेरिस समझौते के तहत किए गए वायदों को पूरा करने में मदद मिलेगी.

20 फरवरी: विश्व सामाजिक न्याय दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को विश्व भर में ‘सामाजिक न्याय दिवस’ (World Day of Social Justice) मनाया जाता है. इस अवसर पर विभिन्न संगठनों, जैसे- संयुक्त राष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा लोगों से सामाजिक न्याय हेतु अपील जारी की जाती है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गयी थी. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सामाजिक न्याय का अर्थ है लिंग, आयु, धर्म, अक्षमता तथा संस्कृति की भावना को भूलकर समान समाज की स्थापना करना.

वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘A Call for Social Justice in the Digital Economy’ है.


20 फरवरी: अरूणाचल प्रदेश और मिजोरम का स्‍थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को अरूणाचल प्रदेश और मिजोरम का स्‍थापना दिवस मनाया जाता है. अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में आज ही के दिन राज्य का दर्जा मिला था. इस वर्ष यानी 2021 में 35वां स्थापना दिवस है.

अरुणाचल प्रदेश

  • अरुणाचल प्रदेश 20 फ़रवरी, 1987 को भारतीय संघ का 24वां राज्य बना था. 1972 तक, इसे नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के नाम से जाना जाता था.
  • सन 1972 में इसे प्रदेश को केंद्र शासित राज्य बनाया गया था और इसका नाम ‘अरुणाचल प्रदेश’ किया गया था. केंद्रशासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिए जाने के लिए 55वां संविधान संशोधन किया गया था.
  • अरुणाचल प्रदेश भारत गणराज्य का एक उत्तर पूर्वी राज्य है. ‘अरुणाचल’ का अर्थ हिन्दी में शाब्दिक अर्थ है ‘उगते सूर्य की भूमि’ (अरुण+अचल). ईटानगर राज्य की राजधानी है. अरुणाचल प्रदेश की मुख्य भाषा हिन्दी और असमिया है.
  • प्रदेश की सीमाएँ दक्षिण में असम दक्षिण-पूर्व मे नागालैंड पूर्व में म्यांमार, पश्चिम में भूटान और उत्तर में तिब्बत से मिलती हैं. भौगोलिक दृष्टि से पूर्वोत्तर के राज्यों में यह सबसे बड़ा राज्य है.

मिज़ोरम

  • मिज़ोरम 1987 को भारत का 23वां राज्य बना था. 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिजोरम केंद्रशासित प्रदेश बना था. केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक जिला था.
  • भारत सरकार और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच 1986 में हुए ऐतिहासिक समझौते के फलस्वरूप 20 फरवरी, 1987 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया. इसके लिए 53वां संविधान संशोधन किया गया था.
  • मिज़ोरम भारत का एक उत्तर-पूर्वी राज्य है. मिजोरम में साक्षरता का दर भारत में सबसे अधिक 91.03% है. यहाँ की राजधानी आईजोल है.
  • पूर्व और दक्षिण में म्यांमार और पश्चिम में बांग्लादेश के बीच स्थित होने के कारण भारत के पूर्वोत्तर कोने में मिजोरम सामरिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण राज्य है.

19 फरवरी 2021: छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती मनाई गयी

19 फरवरी 2021 को छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती मनाई गयी. 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में उन्का जन्म हुआ था. छत्रपति शिवाजी को एक कुशल रणनीतिकार और निपुण प्रशासक के रूप में याद किया जाता है.

छत्रपति शिवाजी: एक दृष्टि

  • छत्रपति शिवाजी महाराज ने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी.
  • उन्होंने दक्कन में हिंदू राज्य की स्थापना की थी, जो कई वर्ष औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया.
  • 1674 ई.में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वे छत्रपति बन गये.
  • शिवाजी ने समर-विद्या में अनेक नवाचार किये और गुरिल्ला वॉर की नयी शैली विकसित की.
  • उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं को पुनर्जीवित किया और फारसी के स्थान पर मराठी और संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया.
  • 3 अप्रैल 1680 को महज 50 साल की उम्र में वीर छत्रपति शिवाजी महाराज ने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली.

19 फरवरी: देशभर में ‘मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड दिवस’ मनाया गया

19 फरवरी को देशभर में ‘मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड दिवस’ मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के हनुमानगढ से मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) योजना का शुभारंभ किया था. साइल कार्ड योजना में मिट्टी में कम हो रहे पोषक तत्वों की समस्या पर फोकस किया जाता है.

मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड: एक दृष्टि

  • इस योजना का उद्देश्य प्रत्‍येक दो वर्ष में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना है ताकि मिट्टी में पोषक तत्‍वों की कमी दूर करने के उपाय किये जा सकें.
  • इस योजना का शुभारंभ करते हुए श्री मोदी ने कहा था कि किसानों को मिट्टी की सेहत की जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि यदि मिट्टी सेहतमंद नहीं होगी, तो कृषि उपज नहीं बढ़ेगी.
  • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् द्वारा किये गये एक अध्ययन के अनुसार देश में मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड (Soil Health Card) के उपयोग से उर्वरक के उपयोग में 10% की कमी आई है. इस अध्ययन से यह भी ज्ञात हुआ है कि मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड के कारण उत्पादकता में 5-6% की वृद्धि हुई है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हेकाथॉन

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हेकाथॉन का 19 फरवरी को आयोजन किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से इस हैकथॉन को संबोधित किया था. सर्कुलर इकोनॉमी में टिकाऊ और नवाचारों से भी युक्त वैकल्पिक व्यवस्था की बात की जाती हैं, जिससे हम अपने मौजूद संसाधनों का उपयोग नए तरीके से कर सकें.

प्रधानमंत्री ने केरल में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्‍यम से केरल में बिजली और शहरी क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी. उन्होंने 320 किलो वाट पुगलुर-त्रिशूर बिजली पारेषण परियोजना का उद्घाटन किया. यह वोल्ट सोर्स कन्वर्टर-आधारित हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) परियोजना है. 5070 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना के जरिये पश्चिमी क्षेत्र से दो हजार मेगावाट बिजली के पारेषण की सुविधा मिलेगी.

इन्द्रधनुष मिशन 3-0 टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इन्द्रधनुष मिशन 3-0 के तहत टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. यह कार्यक्रम 22 फरवरी से शुरू होगा और यह 15 दिन तक चलेगा. कार्यक्रम का दूसरा चरण 22 मार्च से शुरू होगा.

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स का खिताब एल एस मेरेटेन्स और एरीना सबालिंका की जोडी ने जीत लिया है. फाइनल में इस जोडी ने बारगोरा क्रैजीसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा की जोडी को हराया. पुरूष डबल्स के फाइनल में मौजूदा चैम्पियन राजीव राम और जो सेलिसब्री की जोडी का मुकाबला ईवान डोडिग और फिलिप पोलासेक से होगा.

भारत खिलौना मेला-2021

देश में पहला खिलौना मेला 27 फरवरी से दो मार्च तक वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जायेगा. इसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत खिलौना निर्माण को बढ़ावा देना और वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी बढाना है. इसके माध्यम से भारतीय खिलौना उद्योग के सभी हितधारकों को एक मंच पर लाने के लिए स्थायी संबंध बनाया जायेगा.

कोविड-19 प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

कोविड-19 प्रबंधनः अनुभव, अ‍च्‍छी परिपाटियां और भविष्‍य की राह विषय पर भारत में 19 फरवरी को कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मॉलदीव, मॉरिशस, नेपाल, पाकिस्तान, सेशल्स और श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यशाला में सभी देशों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव का समर्थन किया. प्रधानमंत्री के प्रमुख प्रस्तावों में चिकित्सा पेशेवरों के लिए विशेष वीजा और विशेष हवाई एम्बुलेंस की व्‍यवस्‍था करना शामिल हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top