EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्‍व सतत विकास शिखर सम्‍मेलन 2021 का आयोजन

विश्‍व सतत विकास शिखर सम्‍मेलन 2021 का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक किया गया था. यह बीसवां शिखर सम्‍मेलन था. इस सम्‍मेलन का मुख्‍य विषय ‘सबके लिए सुरक्षित और संरक्षित पर्यावरण और हमारा साझा भविष्‍य’ था. इस सम्‍मेलन में विश्‍व में सतत विकास को लेकर चर्चा हुई. इसके अलावा, इस सम्‍मेलन के दौरान चर्चा किए जाने वाले प्रमुख विषयों में ऊर्जा एवं उद्योग परिवर्तन, अनुकूल तथा लचीलापन, प्राकृतिक आधारित समाधान, जलवायु वित्‍तीय अर्थव्‍यवस्‍था, स्‍वच्‍छ महासागर और वायु प्रदूषण शामिल थे.

सम्मलेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से किया था. दुनिया के अनेक देशों के प्रतिनिधियों के अलावा व्‍यापार प्रमुखों, विद्वानों, जलवायु वैज्ञानिकों, युवाओं और सिविल सोसाइटी के लोगों ने सम्‍मेलन में भाग लिया. सम्‍मेलन में गयाना के राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर मोहम्‍मद इरफान अली, पापुआ न्‍यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्‍स मारापे, मॉलदीव की पीपुल्‍स मजलिस के अध्‍यक्ष मोहम्‍मद नशीद, संयुक्‍त राष्‍ट्र की उप-महासचिव अमिना मोहम्‍मद और केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी भाग लिया था.

इस सम्मलेन का आयोजन नई दिल्‍ली स्थित द एनर्जी एण्‍ड रिसोर्सेज इंस्टिटयूट (TERI) द्वारा किया गया था. भारत का पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय इस शिखर सम्‍मेलन के प्रमुख भागीदार थे.

द एनर्जी एण्‍ड रिसोर्सेज इंस्टिटयूट (TERI) क्या है?

TERI उर्जा, जलवायु परिवर्तन तथा सतत विकास इत्यादि विषयों के सन्दर्भ में कार्य करता है. इसकी स्थापना दरबारी सेठ ने 1974 में की थी वर्तमान में TERI एक विश्वस्तरीय थिंक टैंक के रूप में उभर कर आया है.

अमरीका ने मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की योजना वापस लिया

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने राष्‍ट्रीय आपात आदेश वापस ले लिया है. पूर्व राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने इस आदेश का इस्तेमाल मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की योजना के लिए धन जुटाने के लिए किया था. अमरीकी संसद को लिखे पत्र में बाइडेन ने कहा है कि यह आदेश गलत था और दीवार निर्माण पर अब कोई धनराशि खर्च नहीं की जाएगी.

पूर्व राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने 2019 में दक्षिणी सीमा को लेकर आपात स्थिति की घोषणा की थी जिसके तहत राष्‍ट्रपति को संसद की मंजूरी लिए बिना दीवार निर्माण के लिए सैन्‍य धनराशि का उपयोग करने के लिए अधिकृत किया गया था. अनुमान है कि जब डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने राष्‍ट्रपति कार्यालय छोड़ा तब तक इस परियोजना पर करीब 25 अरब डॉलर खर्च हो चुके थे.


मध्य प्रदेश में 57 हजार से अधिक जल संरचनाओं का वर्चुअल लोकार्पण

मध्य प्रदेश में ‘जलाभिषेकम’ कार्यक्रम के तहत 57653 जल संरचनाओं का लोकार्पण किया गया है. यह लोकार्पण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से किया.

जलाभिषेकम कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में अगले 3 साल में हर गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाने का लक्ष्य है. इस योजना की लागत करीब 2 हजार करोड़ है. इन जल संरचनाओं से ढाई लाख एकड़ जमीन को सिंचित किया जाएगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

फिल्म ‘बिट्टू’ 93वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामित

लघु फिल्म ‘बिट्टू’ को 93वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए ‘लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी’ के तहत शीर्ष 10 फिल्मों में सूचीबद्ध किया गया है. भारतीय फिल्म निर्माता श्रेया और करिश्मा देव दुबे इस फिल्म की निर्माता और निर्देशक हैं. द अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साईंस में 93वें ऑस्कर अवार्ड के लिए हाल ही में 9 श्रेणींयो के नामांकन घोषित किए गये हैं. शॉर्ट फिल्म श्रेणी मे अकादमी के पास एक 174 फिल्म आई थी, उसमे से 10 फिल्म को नामांकित किया गया है. इसमें से एक फिल्म ‘बिट्टू’ है.

CNG से चलने वाला भारत का पहला ट्रैक्‍टर उपयोग में

CNG से चलने वाला भारत का पहला ट्रैक्‍टर 12 फरवरी से उपयोग में आ गया है. डीजल र्टैक्टर को CNG संचालित ट्रैक्टर में परिवर्तित करने का काम रावमट टेक्नो सॉल्यूशंस और टॉमासेटो अचीले इंडिया ने मिलकर किया है. CNG ट्रेक्‍टर की शुरुआत होने से किसानों को सीधा फायदा मिलेगा. इसके अलावा प्रदूषण में भी कमी आएगी. डीजल की तुलना में CNG में कार्बन उत्‍सर्जन में 70 फीसदी की कमी होती है.

विजयनगर कर्नाटक का 31वां जिला बना

कर्नाटक सरकार ने विजयनगर को आधिकारिक तौर पर राज्य का 31वां जिला बनाया है. विजयनगर जिले का नाम विजयनगर साम्राज्य की राजधानी के नाम पर रखा गया है. यह जिला यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल है, जिसमें हम्पी और विरुपाक्ष मंदिर हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top