EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
12 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

11 फरवरी: विश्‍व यूनानी दिवस, हकीम अजमल खान के सामान में मनाया जाता है

प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को ‘विश्‍व यूनानी दिवस’ (World Unani Day) है. इस दिवस का उद्देश्य यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।

हकीम अजमल खान के सामान में मनाया जाता है

महान यूनानी विद्वान और समाज सुधारक हकीम अजमल खान के सम्‍मान में यह दिवस मनाया जाता है. वह एक प्रसिद्ध भारतीय यूनानी चिकित्सक थे। हकीम अजमल खान, नई दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से थे.

यूनानी चिकित्सा पद्धति: एक दृष्टि

यूनानी चिकित्सा पद्धति यूनान में विकसित हुई थी. इसकी नीव हिपोक्रेटिस द्वारा रखी गई. इस प्रणाली के वर्तमान स्वरूप का श्रेय के यूरोप के लोगों को जाता है, जिन्होंने न केवल यूनानी साहित्य को अरबी भाषा में अनुवादित कर उसका संरक्षण किया बल्कि अपने योगदान से इस पद्धति को समृद्ध भी किया.

भारत में यूनानी चिकित्सा पद्धति

यूनानी चिकित्सा पद्धति भारत में 11वीं शताब्दी के आसपास फारस और अरब के लोगों द्वारा शुरू की गई थी. आज भारत उन अग्रणीय देशों में शामिल है, जहां यूनानी पद्धति का इस्तेमाल उपचार के रूप में होता है. देश में बड़ी संख्या में यूनानी पद्धति से संबंधित शैक्षणिक, अनुसंधान और स्वास्थ्य देखभाल संस्थाएं हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील से सेनाएं हटाने पर सहमत हुए

भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट से अपनी सेनाएं पीछे हटाने पर सहमत हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को राज्यसभा में यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन को बता दिया गया है कि यथास्थिति को एकतरफा बदलने की कोशिश स्‍वीकार नहीं की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि भारत की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं होगा।

अमेरिका ने म्यांमार पर प्रतिबंध की घोषणा की

अमेरिका ने म्यांमार को दिए जाने वाला 1 बिलियन डॉलर की सहायता को रोक देने की घोषणा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने म्यांमार के सैन्य नेताओं को 1 बिलियन डॉलर के सरकारी धन तक पहुँचने से रोकने के लिए 10 फरवरी को इसकी घोषणा की। म्यांमार में सैन्य शासन की के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया है. म्यांमार में हाल ही में सेना ने सत्ता को अपने हाथों में लेकर देश में आपातकाल की घोषणा की थी। सेना ने स्टेट काउंसलर आंग सान सू की सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

RBI का वित्तीय साक्षरता सप्ताह

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) प्रत्येक वर्ष 8 से 12 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह (Financial Literacy Week) का आयोजन करता है. वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2021, वित्तीय साक्षरता सप्ताह क्रेडिट अनुशासन को विकसित करने और औपचारिक वित्तीय संस्थानों से क्रेडिट प्राप्त करने को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top