EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ऋषभ पंत ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवार्ड पाने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बने

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (ICC Player of the Month) घोषित किया है. ICC ने पहली बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवार्ड शुरू किया है. ऋषभ पंत के साथ इस अवार्ड के लिए जो रूट और पॉल स्टर्लिंग को नामित किया गया था. पंत यह सम्मान पाने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर हैं.

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में दो बार शानदार पारियां खेलीं थी. उन्होंने पहले सिडनी टेस्ट में शानदार 97 रन बनाकर भारत को हार से बचाने में अहम किरदार निभाया. इसके बाद ब्रिसबेन में नाबाद 89 रन बनाकर भारत को यादगार सीरीज जीत दिलवाई थी.

सरकार ने BCCI को क्रिकेट मैचों में ड्रोन के इस्तेमाल को मंजूरी दी

सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को क्रिकेट मैचों में ड्रोन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने BCCI को क्रिकेट मैचों की लाइव एरियल सिनेमेटोग्राफी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की सशर्त मंजूरी दी है.

इस मंजूरी के बाद देश में होने वाले क्रिकेट मैचों की लाइव एरियल सिनेमैटोग्राफी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकेगा. BCCI को क्रिकेटों मैचों में ड्रोन का इस्तेमाल शुरू करने से पहले स्थानीय प्रशासन, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों से मंजूरी लेनी होगी.

गौरतलब है कि BCCI और मैसर्स क्यूडिच ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से क्रिकेट मैच के दौरान उसे रेमोटली पाइलेटिड एयरक्राफ्ट सिस्टम (RPSS) का उपयोग करने की मंजूरी दिए जाने का आग्रह किया था.


CRPF के ‘कोबरा’ कमांडो में पहली बार महिला बटालियन टुकड़ी को शामिल किया गया

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 34 महिला कर्मियों की पहली टुकड़ी को जंगल युद्ध के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो यूनिट ‘कोबरा’ में शामिल किया गया. इन्हें देश के ऐंटी नक्सल अभियानों में तैनात किया जाएगा. ये महिलाएं पहले तीन महीने के प्रशिक्षण से गुजरेंगी और फिर उन्हें सुकमा, दंतेवाड़ा तथा बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात कोबरा इकाइयों में शामिल किया जाएगा.

CRPF का ‘कोबरा’ कमांडो: एक दृष्टि

  • CRPF का ‘कोबरा’ कमांडो बटालियन का गठन 2009 में किया गया था. कोबरा (CoBRA) का पूरा नाम Commando Battalion for Resolute Action है.
  • इस बटालियन का गठन खुफिया सूचना आधारित जंगल युद्ध अभियानों के लिए किया गया था. इसमें अब तक पुरुषकर्मी ही सेवा देते रहे हैं.
  • कोबरा बटालियन के अधिकतर कमांडो माओवादी हिंसा से प्रभावित विभिन्न राज्यों में तैनात हैं जबकि इसके कुछ कमांडो उग्रवाद रोधी अभियानों के लिए पूर्वोत्तर राज्यों में तैनात हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री और अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के बीच बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों और साझा हितों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों और आपसी प्राथमिकताओं पर बातचीत की. उन्होंने जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए सहयोग और बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की.

बिहार में मंत्रिमण्‍डल विस्तार

बिहार में 9 फरवरी को मंत्रिमण्‍डल विस्तार किया गया. इस विस्तार में 17 नये मंत्रियों को शामिल किया गया है. पटना में राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्‍यपाल फागू चव्‍हाण ने मंत्रियों को शपथ दिलाई. नये शामिल किये गये मंत्रियों में से नौ भाजपा के और आठ जनता दल-यु से हैं. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता सैयद शाहनवाज हुसैन को भी भाजपा कोटे से मंत्री बनाया गया है.

भारत-इंग्‍लैड टेस्‍ट सीरीज

चेन्‍नई में पहले क्रिकेट टेस्‍ट में इंग्‍लैड ने भारत को 227 रन से हरा दिया. खेल के पांचवें और अंतिम दिन 420 रन के लक्ष्‍य के जवाब में भारत की टीम दूसरी पारी में 192 रन पर सिमट गई. सीरीज का दूसरा मैच चेन्‍नई में ही 13 फरवरी से शुरू होगा.

काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान में ताजा गणना

असम में काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान में ताजा गणना में कुल 93491 पक्षी पाये गए. गणना के दौरान पक्षियों की 112 प्रजाति और 22 परिवार मिले. गणना में इस उद्यान में पक्षियों की संख्‍या में 59 हजार से अधिक की वृद्धि हुई. पिछले वर्ष यह आकड़ा 34 हजार 284 था.

विश्‍व सतत विकास शिखर सम्‍मेलन 2021

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 10 फरवरी को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से विश्‍व सतत विकास शिखर सम्‍मेलन 2021 का उद्घाटन करेंगे. इस सम्‍मेलन का मुख्‍य विषय है ‘सबके लिए सुरक्षित और संरक्षित पर्यावरण और हमारा साझा भविष्‍य’. यह बीसवां शिखर सम्‍मेलन है. इस सम्मलेन का आयोजन नई दिल्‍ली स्थित द एनर्जी एण्‍ड रिसोर्सेज इंस्टिटयूट (TERI) द्वारा किया जा रहा है.

हिंदी फिल्म अभिनेता राजीव कपूर का निधन

हिंदी फिल्म अभिनेता राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया. उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत 1983 की फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से की थी. उन्हें अपने पिता राज कपूर के अंतिम निर्देशन ‘राम तेरी गंगा मैली’ से पहचान मिली थी.

प्रधानमंत्री की अफगानिस्‍तान राष्‍ट्रपति के साथ शिखर बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने 9 फरवरी को विडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से शिखर बैठक की. इस बैठक में दोनों देशों ने शहतूत बांध परियोजना के निर्माण को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top