EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जम्मू और कश्मीर काडर के अधिकारियों का AGMUT काडर में विलय किया गया

सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFOS) अधिकारियों का AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केन्‍द्रशासित प्रदेश) काडर में विलय कर दिया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संबंध में अधिसूचना ‘जम्मू कश्मीर पुनगर्ठन संशोधन अध्यादेश 2021’ को 7 जनवरी को मंजूरी दी. केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने इस अधिसूचना को राष्ट्रपति के मंजूरी के लिए भेजा था.

इस नयी व्‍यवस्‍था से अब देश के अन्‍य राज्‍यों में नियुक्‍त इन सेवाओं के अधिकारी जम्‍मू कश्‍मीर में तैनात किए जा सकेंगे और जम्‍मू कश्‍मीर में नियुक्‍त ऐसे अधिकारियों को दूसरे राज्‍यों में भेजा जा सकेगा. इस संबंध में केंद्र सरकार के नियमों के तहत जरूरी संशोधन किए जाएंगे. जिन अधिकारियों को अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित काडर मिला हैं वह केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ही काम करते रहेंगे.

NSO ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अनुमान जारी किया

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अनुमान जारी किया. इस रिपोर्ट के अनुसार देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में करीब 7.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है. यह रिपोर्ट 2011-12 की कीमतों को आधार वर्ष मानते हुए तैयार किया गया है.

NSO की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 में GDP 134.50 लाख करोड़ रुपए रहेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 में यह आंकड़ा 145.66 लाख करोड़ रुपये रहा था. वित्त वर्ष 2019-20 में GDP 4.2 फीसदी की दर से बढ़ी थी. रिपोर्ट के अनुसार इस वित्त वर्ष कृषि क्षेत्र को छोड़ सभी क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गयी हैं.


अमेरिका में राष्ट्रपति को पद से हटाने की मांग, जानिए क्या है अमेरिकी संविधान का 25वां संशोधन

अमेरिका में हाल के कैपिटल विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पद से हटाने की मांग चर्चा में रहा है. यह मांग अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन के तहत की जा रही है.

क्या है अमेरिका का 25वां संविधान संशोधन?
साल 1967 में अमेरिकी संविधान में 25वें संशोधन को लागू किया गया था. इसके तहत, ये व्यवस्था की गई कि अगर राष्ट्रपति शासन करने में अक्षम है या उसका निधन हो जाता है तो उप-राष्ट्रपति को स्थायी रूप से सत्ता सौंपी जा सकती है.

अमेरिका के उप-राष्ट्रपति की सहमति और कैबिनेट के बहुमत से ये घोषित किया जा सकता है कि राष्ट्रपति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने में अक्षम हैं. अगर राष्ट्रपति इसका विरोध करता है तो दोनों सदनों में उप-राष्ट्रपति को सत्ता सौंपने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होगा.


करगिल के निचले पठारी क्षेत्रों से सैन्‍य ठिकानों को अन्‍यत्र ले जाने का निर्णय

स्‍थानीय लोगों की मांग पर करगिल के निचले पठारी क्षेत्रों से सैन्‍य ठिकानों को अन्‍यत्र ले जाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए सेना और लददाख स्‍वायत्‍त पर्वतीय विकास परिषद-करगिल के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये गये हैं.

समझौता ज्ञापन की शर्तों के अनुसार करगिल के निचले इलाकों से हटाये जाने वाले सैन्‍य ठिकानों को बदले में कुर्बथांग और मुलबेख क्षेत्र में सेना की मराठा यूनिट के पास जगह दी जायेगी. सैनिक यूनिटों के करगिल के निचले इलाकों से हटने का काम छह महीने के अन्‍दर पूरा हो जायेगा.

करगिल के जिन स्‍थानों से सैनिक यूनिटें हटेंगी वहां स्‍मार्ट सिटी परियोजना के तहत अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस शहर बनाया जायेगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

9 जनवरी 2021: 16वां प्रवासी भारतीय दिवस

16वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन 9 जनवरी को किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन सत्र को सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि, चंद्रिका प्रसाद संतोखी संबोधित करेंगे. सम्मेलन का समापन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के भाषण से होगा. 16वें प्रवासी भारतीय दिवस का विषय – “आत्मनिर्भर भारत में योगदान” है.

51वें भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मों की सूची जारी

51वें भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मों की सूची जारी कर दी गई है. प्रतिस्‍पर्द्धा खंड के लिए विश्‍व की श्रेष्‍ठ फिक्‍शन फिल्‍मों का चयन किया गया है. इस खंड में तीआगो गुएदेस की द डोमेन, एंडर्स रिफ्न की द डार्कनैस और केमन कलेव की फेब्रुअरी जैसी बहुचर्चित फिल्‍में शामिल हैं. फिल्‍मोत्‍सव 16 से 24 जनवरी तक गोवा में आयोजित किया जायेगा.

पाकिस्तान ने गाइडेड मल्टी लॉन्च रॉकेट सिस्टम ‘फतह-1’ का परीक्षण किया

पाकिस्तान ने गाइडेड मल्टी लॉन्च रॉकेट सिस्टम ‘फतह-1’ का परीक्षण पूरा किया है. फतह-1 हथियार प्रणाली पारंपरिक आयुध ले जाने में सक्षम है. यह हथियार प्रणाली के 140 किमी की सीमा तक लक्ष्य को मार सकती है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top