EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
8 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पृथ्‍वी के घूमने की गति बढ़ी, 0.5 मिली सेकंड पहले ही एक चक्कर पूरा कर रही है

वैज्ञानिकों के अनुसार धरती के घूमने की गति बढ़ रही है. हम सभी जानते हैं कि पृथ्‍वी 24 घंटे में अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करती है. इसी कारण हमें दिन और रात का अनुभव होता है. अब यह 24 घंटे से पहले ही अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा कर रही है. वैज्ञानिक इसके करणों की खोज कर रहे हैं. नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी के वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले 50 सालों के दौरान धरती अपनी धुरी पर तेजी से घूमने लगी है.

वैज्ञानिकों को पहली बार पृथ्‍वी के अपनी धुरी पर घूमने की गति बढ़ने का पता जून 2020 में लगा था. तब से पृथ्‍वी 24 घंटे में 0.5 मिली सेकंड पहले ही एक चक्कर पूरा कर रही है. उनका कहना है कि इसके कारण हर देश को अपनी घड़ियों में बदलाव करना होगा. यह बदलाव एटॉमिक क्लॉक में करना होगा. विज्ञान की भाषा में इसे लीप सेकंड कहा जाता है. कुल मिलाकर वैज्ञानिकों को निगेटिव लीप सेकंड जोड़ना होगा.

पेरिस स्थित इंटरनेशनल अर्थ रोटेशन सर्विस के वैज्ञानिक पृथ्‍वी के अपनी धुरी पर घूमने का पिछले 50 साल का रिकॉर्ड की जाँच कर रहे हैं. उनका अनुमान है कि 50 साल का सटीक समय निकालकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे क्या होगा.

पिछले 50 साल में कई बार लीप सेकेंड जोड़े जा चुके हैं. साल 1970 से अब तक 27 लीप सेकेंड जोडे़ गए हैं. पृथ्‍वी की घूमने की गति में होने वाले बदलाव के कारण ऐसा किया जाता है. आखिरी बार 31 दिसंबर 2016 को लीप सेकेंड जोड़ा गया था. अब, लीप सेकेंड की जगह ‘निगेटिव लीप सेकेंड’ जोड़ने की बात हो रही है.

पृथ्‍वी के घूमने की गति में परिवर्तन का असर

पृथ्‍वी के घूमने का असर व्यापक रूप से इन्सानों पर पड़ता है. यह बात महज चंद मिली सेकंड की नहीं है. यह समय गड़बड़ाने से हमारी संचार व्यवस्था में परेशानी आ सकती है. कारण हमारे सैटेलाइट्स और संचार यंत्र सोलर टाइम के अनुसार सेट किये जाते हैं. ये समय तारों, चांद और सूरज के पोजिशन के अनुसार सेट हैं.

प्रधानमंत्री ने माल ढुलाई के विशेष गलियारे के न्‍यू मदार – न्‍यू रेवाड़ी खण्‍ड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिमी डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के ‘न्‍यू मदार – न्‍यू रेवाड़ी’ खण्‍ड का 7 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. WDFC का 306 किलोमीटर लम्बा यह गलियारा लगभग 5800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इस खंड के चालू होने से हरियाणा के रेवाड़ी तथा महेन्‍द्रगढ़ और राजस्‍थान के अजमेर तथा सीकर में उद्योगों को फायदा होगा.

प्रधानमंत्री ने इससे पहले 29 दिसम्बर 2020 को पूर्वी डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा खण्‍ड का उद्घाटन किया था. EDFC का 351 किलोमीटर लम्बा यह गलियारा 5750 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.

विश्‍व की पहली 1.5 किलोमीटर लंबी डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन

प्रधानमंत्री ने न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया. यह विश्‍व की पहली 1.5 किलोमीटर लंबी डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन है.

दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तैयार करने की योजना

  • सरकार माल ढुलाई के लिए विशेष रेल-मार्ग का निर्माण कर रहा है. इसके तहत दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (गलियारे) तैयार किया जा रहा है. पूर्वी डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) और पश्चिमी डेडिकेटड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC). दोनों गलियारे का निर्माण डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) द्वारा किया जा रहा है.
  • पूर्वी डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) पंजाब के औद्योगिकल लुधियाना को पश्चिम बंगाल के दानपुनी से जोड़ रहा है. 1856 किलोमीटर के इस कॉरिडोर रूट में कोयला खाने हैं, थर्मल पावर प्‍लांट है, औद्योगिक शहर है, इनके लिए फीडर मार्ग भी बनाये जा रहे हैं. इस कॉरिडोर में 135 स्‍टेशन होंगे.
  • वहीं पश्चिमी डेडिकेटड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) महाराष्‍ट्र में जेएनटी गोव उत्‍तर प्रदेश के दादरी से जोड़ता है. लगभग 1500 किलोमीटर के इस कॉरिडोर में गुजरात के मुंदरा, कांडला, पीपावा, दहेज और हजीरा के बड़े बंदरगाहों के लिए फीडर मार्ग होंगे.
  • इन दोनों फ्रेट कॉरिडोर के इर्द-गिर्द, दिल्‍ली, मुंबई इंडस्‍ट्रीयल कॉरिडोर और अमृतसर, कोलकाता इंडस्‍ट्रीयल कॉरिडोर भी विकसित किये जा रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर में 28400 करोड़ रुपये के औद्योगिक विकास पैकेज की घोषणा

जम्मू-कश्मीर में 28400 करोड़ रुपये के औद्योगिक विकास पैकेज की घोषणा की गयी है. जम्मू-कश्मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने 7 जनवरी को इसकी घोषणा की. जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए औद्योगिक विकास पैकेज-2021 की मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी थी.

इस पैकेज का उद्देश्य मौजूदा औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देना, नई इकाइयां स्थापित करना, चार लाख पचास हजार रोजगार पैदा करना और कम से कम 20000 करोड़ रुपये का निवेश करना है. यह पैकेज 2037 तक लागू रहेगा.

यह पैकेज सभी प्रकार की औद्योगिक इकाइयों के लिए आकर्षक बनायीं गयी हैं. इसके अंतर्गत छोटी इकाइयों को संयंत्र और मशीनरी में 50 करोड़ रुपये तक निवेश करने पर 7.5 करोड़ रुपये तक पूंजी प्रोत्साहन मिलेगा.


प्रधानमंत्री ने जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल के साथ वैचारिक विमर्श किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जनवरी को जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वैचारिक विमर्श किया. प्रप्रधानमंत्री ने भारत-जर्मनी कूटनीतिक साझेदारी के विकास के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया. दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी, द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों तथा विशेष रूप से भारत-यूरोपीय संघ संबंधों सहित पारस्परिक महत्व के प्रमुख विषयों पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, में शामिल होने के जर्मनी के निर्णय का स्वागत किया. उन्होंने आपदा रोधी मूल संरचना (CDRI) के लिए गठबंधन के अंतर्गत जर्मनी के साथ सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की.

भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों की 70वीं वर्षगांठ

इस वर्ष भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ और सामरिक भागीदारी की 20वीं वर्षगांठ है. दोनों नेताओं ने इस अवसर पर इसी वर्ष छठा अंतर-सरकारी परामर्श आयोजित करने और एक महत्वाकांक्षी एजेंडा निर्धारित करने पर भी सहमति व्यक्त की.


न्‍यायमूर्ति हिमा कोहली तेलंगाना उच्‍च न्‍यायालय की पहली महिला मुख्‍य न्‍यायाधीश बनीं

न्यायमूर्ति हिमा कोहली तेलंगाना उच्‍च न्‍यायालय की मुख्‍य न्‍यायाधीश बन गई हैं. राज्‍यपाल डॉक्‍टर तमिलेसाई सुंदरराजन ने उन्‍हें हैदराबाद में राजभवन में आयोजित समारोह में उन्‍हें पद की शपथ दिलाई. तेलंगाना उच्‍च न्‍यायालय के वर्तमान मुख्‍य न्‍यायधीश आरएस चौहान को झारखण्‍ड उच्‍च न्‍यायालय का मुख्‍य न्‍यायाधीश नियुक्‍त किया गया है.

न्‍यायामूर्ति हिमा कोहली, दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय में न्‍यायाधीश थी. वे तेलंगाना उच्‍च न्‍यायालय की मुख्‍य न्‍यायाधीश बनने वाली पहली महिला न्‍यायमूर्ति हैं.


भारत और जापान के बीच विशिष्‍ट कुशल कामगारों से संबंधित समझौते को मंजूरी

भारत और जापान के बीच विशिष्‍ट कुशल कामगारों के सहयोग समझौते से संबंधित समझौते को मंजूरी दी गयी. यह मंजूरी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में 6 जनवरी को हुई केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दी गयी. यह समझौता विशिष्‍ट कुशल कामगारों से संबंधित समुचित संचालन प्रणाली के लिए भागीदारी की बुनियादी रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया है.

इस समझौते से जापान में 14 निर्धारित क्षेत्रों में काम करने के लिए अपेक्षित कौशल और जापानी भाषा की परीक्षा में उतीर्ण भारतीय कामगारों को भेजने के तौर-तरीके तैयार किये जा सकेंगे. जापान सरकार भारत के इन कुशल कामगारों को विशिष्‍ट कुशल कामगार के रूप में निवासी का दर्जा प्रदान करेगी.


संयुक्‍त राष्‍ट्र में अफ्रीका का प्रतिनिधित्‍व ना होने के मुद्दे पर विचार

भारत ने कहा है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र में स्‍थाई सदस्‍य के रूप में अफ्रीका के किसी देश का प्रतिनिधित्‍व ना होने के मुद्दे पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में विचार किया जाना चाहिए. विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने कहा है कि हालांकि, सुरक्षा परिषद के आधे से अधिक मुद्दे अफ्रीका से संबंधित होते हैं लेकिन अफ्रीका महाद्वीप का कोई भी स्‍थाई सदस्‍य नहीं है. इसके कारण उसके हितों के बारे में कोई आवाज नहीं उठा सकता.

उन्‍होंने बताया कि विश्‍व की इस सबसे बड़ी संस्‍था को यह ऐहतिहासिक विसंगति दूर करने की आवश्‍यकता है. श्री सिंगला संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा में संवेदनशील मुद्दों पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने की चुनौतियां विषय पर खुली बहस में बोल रहे थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और फ्रांस के बीच वार्षिक कार्यनीतिक वार्ता

भारत और फ्रांस के बीच 7 जनवरी को नई दिल्ली में वार्षिक कार्यनीतिक वार्ता हुई. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने, जबकि फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन्न ने किया. वार्ता में दोनों देश द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की. कार्यनीतिक वार्ता का पिछला दौर फरवरी में पेरिस में आयोजित किया गया था.

लेक्जेंडर एलिस को भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किया गया

लेक्जेंडर एलिस को भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. एलिस, फिलिप बार्टन की जगह लेंगे. अगस्त 2020 में, बार्टन को यूके के नवगठित विदेशी, कॉमनवेल्थ और विकास कार्यालय में स्थायी अंडरस्ट्रेक्ट्री के रूप में पदोन्नत किया गया था.

अमेरिका में नये राष्‍ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति चुने जाने की औपचारिक घोषणा

अमरीकी संसद ने जो बाइडन को देश का नया राष्‍ट्रपति और कमला हेरिस को उपराष्‍ट्रपति चुने जाने की औपचारिक घोषणा कर दी है. अमरीकी संसद के दोनों सदनों- सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेन्‍टेटिव ने देश के दो राज्‍यों पेनिसिल्‍वेनिया और ऐरीजोना में पडे वोटों पर सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए आज ये घोषणा की. हाल ही में अमरीका में हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की ओर से वोटों की गिनती पर आपत्ति जताई गई थी.

कोलकाता में 26वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

कोलकाता में 26वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 8 जनवरी से आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष आठ देशों की 50 लघु और वृत्तचित्र फिल्मों के साथ 81 फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी. इस अवसर पर सौमित्र चट्टोपाध्याय, ऋषि कपूर, इरफान खान, किम की डुक और फर्नांडो सोलानास जैसे दिवंगत फिल्‍मी कलाकारों को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के समर्थकों में प्रदर्शन

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपि‍टल ब‍िल्ंडिग के पास प्रदर्शन किया. उसके बाद वाशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगा दिया गया. उस समय अमरीकी संसद में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को चुनाव में विजेता प्रमाणित करने पर बहस हो रही थी. ट्रम्प ने अपने समर्थकों से हिंसा छोड़ कर घर जाने का आग्रह किया, लेकिन वे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धांधली की बात बार-बार दोहराते रहे.

क्लेयर पोलोस्क पुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायर बनने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं

ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोस्क पुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायर बनने पहली महिला अधिकारी बन गई है. उन्होंने यह उपलब्धि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में चौथे अंपायर भूमिका निभाकर प्राप्त की. न्यू साउथ वेल्स की पोलोस्क ने नामीबिया और ओमान के बीच 2019 में विंडहोक में खेले गये पुरुष वनडे मैच में अंपायर बनने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं थीं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top