EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्व बैंक ने ‘ग्‍लोबल इकनॉमिक प्रोस्‍पेक्‍ट’ रिपोर्ट जारी की

विश्व बैंक ने मौजूदा वर्ष (2021) के लिए वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर अपनी एक अनुमानित रिपोर्ट ‘ग्‍लोबल इकनॉमिक प्रोस्‍पेक्‍ट’ (Global Economic Prospects) जारी की है. इस रिपोर्ट में वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था की वृद्धि दर 4 फीसद रहने का अनुमान लगाया गया है. इस रिपोर्ट में स्‍पष्‍ट किया गया है कि पूरी दुनिया में छाई महामारी के प्रभावों की वजह से दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था के बाहर आने की प्रक्रिया कुछ धीमी रहेगी.

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • इस रिपोर्ट में कहा गया है यदि महामारी को जल्‍द खत्‍म नहीं किया गया तो इसका असर न सिर्फ इस साल बल्कि अगले साल तक बना रह सकता है और वैश्विक वृद्धि की रफ्तार सुस्‍त हो सकती है.
  • इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वर्ष 2020 में दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था में 4.3 फीसद की कमी आई थी, लेकिन अब ये एक बार फिर से बढ़ोतरी की तरफ अग्रसर है.
  • कोविड-19 महामारी की वजह से गरीब लोग और अधिक गरीब हुए हैं. रोजगार पहले की अपेक्षा कम हुए हैं और बेरोजगारी में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है.
  • चालू वित्त वर्ष (2020-21) में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9.6 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक महामारी की वजह से अमेरिका की GDP (सकल घरेलू उत्पाद) मौजूदा वर्ष में 3 फीसद से अधिक की दर से बढ़ने का अनुमान है. वर्ष 2020 में इसमें 3.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी.
  • जापान में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार करीब ढाई फीसद रहने की उम्‍मीद है. चीन की अर्थव्‍यवस्‍था में करीब आठ फीसद की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है.

ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स क्या है?

ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स (Global Economic Prospects-GEP), विश्व बैंक समूह की एक रिपोर्ट है. यह वर्ष में दो बार जनवरी और जून में जारी की जाती है. इस रिपोर्ट में वैश्विक आर्थिक विकास एवं संभावनाओं से संबंधित तथ्य जारी किये जाते हैं.

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने ‘गौ विज्ञान’ पर राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित किये जाने की घोषणा की

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (RKA) ने ‘गौ विज्ञान’ (Cow Science) पर राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित किये जाने की घोषणा की है. इसकी घोषणा RKA के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया ने 5 जनवरी को की. इस परीक्षण का उद्देश्य देशी गायों और इसके फायदे के बारे में छात्रों और आम लोगों के बीच रुचि पैदा करना है.

यह परीक्षण प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जायेगा. इस वर्ष इस परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी को किया जाएगा. इस ऑनलाइन परीक्षा का नाम ‘गौ विज्ञान प्रचार-प्रसार परीक्षा’ होगा. इस परीक्षा में प्राथमिक, माध्यमिक और कॉलेज स्तर के छात्र और आम लोग निशुल्क हिस्सा ले सकेंगे

इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे और आयोग की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के बारे में ब्यौरा उपलब्ध कराया जाएगा. परीक्षा परिणामों की घोषणा तुरंत कर दी जाएगी और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे. साथ ही होनहार उम्मीदवारों को इनाम दिया जाएगा.

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग क्या है?

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में की थी. इसका लक्ष्य गायों के संरक्षण, संवर्द्धन के लिए काम करना है. यह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत आता है.


भारतीय मौसम विभाग ने वर्ष 2020 के दौरान देश की जलवायु पर रिपोर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जलवायु अनुसंधान और सेवाओं (CRS) ने 2020 के दौरान भारत की जलवायु को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया है.

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:

  • भारत में 2020 के दौरान मुख्य सतह का औसत वार्षिक तापमान +0.29 नैनो सेल्सियस रहा जो सामान्य से अधिक है. साल 2020, 1991 के बाद से आठवां सबसे ज्यादा गर्म साल रहा था.
  • साल 2020 के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्य रहे, जहां प्रत्येक राज्य में बिजली गिरने और ठंड की वजह से कई लोगों की मौत हुई.
  • साल 2020 के दौरान, उत्तर हिंद महासागर में 5 चक्रवाती तूफान आए. इन पांच में से निसर्ग और गति नाम के चक्रवाती तूफान अरब सागर में उठे जबकि बांकि के तीन तूफान- अम्फान, निवार और बुरेवी बंगाल की खाड़ी में आए थे.

2020 में आये गंभीर तूफानों की सूची

  1. इन पांच सबसे विनाशकारी चक्रवातों में से भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ मानसून से पहले ही आ गया और इसने 20 मई को सुंदरवन के ऊपर पश्चिम बंगाल तट को पार किया. शेष सभी तूफान मानसून सीजन के दौरान आए थे.
  2. गंभीर चक्रवाती तूफान निसर्ग ने 3 जून को महाराष्ट्र तट को पार किया था.
  3. गंभीर चक्रवाती तूफान निवार ने तमिलनाडु और पुदुचेरी तटों को पुदुचेरी के उत्तर में पार किया.
  4. चक्रवाती तूफान बुरेवी की वजह से तमिलनाडु काफी नुकसान हुआ था.
  5. चक्रवाती तूफान ‘गति’ सोमालिया तट से टकराया था.

मध्य प्रदेश में विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा

मध्य प्रदेश में फ्लोटिंग (पानी पर तैरता) सोलर प्लांट लगाया जा रहा है. यह प्लांट ओंकारेश्वर बांध के पास होगा जिसके 2 वर्ष में पूरा होने का लक्ष्य है. इस प्लांट से 600 मेगावाट बिजली मिलेगी. यह विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट होगा. केरल के वायनाड में 105 मेगावाट क्षमता का तैरता सोलर प्लांट स्थापित है.

इंटरनेशनल फाइनेंस कार्पोरेशन, वर्ल्ड बैंक और पॉवर ग्रिड ने परियोजना विकास में सहयोग के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है. इस प्रोजेक्ट में अनुमानित निवेश 3000 करोड़ रुपए है. परियोजना से दो साल में विद्युत उत्पादन की संभावना है. मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा परियोजना से 400 मेगावाट बिजली खरीदने के लिए सहमति दी जा चुकी है.

इस फ्लोटिंग सोलर प्लांट में बांध के लगभग 2 हजार हेक्टेयर जल क्षेत्र में 25,00,000 सोलर पैनल प्लेटें लगाये जायेंगे जिससे बिजली का उत्पादन होगा. सोलर पैनल जलाशय में पानी की सतह पर तैरते रहेंगे. बांध का जलस्तर कम-ज्यादा होने पर यह स्वत: ही ऊपर-नीचे एडजस्ट होते रहेंगे. तेज लहरों और बाढ़ का इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. सूर्य की किरणों से निरंतर बिजली का उत्पादन होगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

देश भर में 14 जनवरी से कोविड टीकाकरण

देश भर में 14 जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू किया जायेगा. सरकार ने कहा है कि कोविड वैक्सीन के लिए पूर्वाभ्यास की प्रतिक्रिया के आधार पर सरकार इसके आपात उपयोग की तारीख से 10 दिन के भीतर वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है.

इजराइल ने मॉडर्ना कंपनी की कोविड वैक्‍सीन के उपयोग की मंजूरी दी

इजराइल ने मॉडर्ना कंपनी की कोविड वैक्‍सीन के उपयोग की मंजूरी दे दी है. इस के साथ ही अमरीका और कनाडा के बाद दुनिया में इस वैक्‍सीन को मंजूरी देने वाला इजराइल तीसरा देश बन गया है. इजराइल ने वैक्‍सीन की 60 लाख खुराकें मांगी हैं.

उत्तर प्रदेश में ‘किसान कल्याण मिशन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्‍य के किसानों के कल्याण और उनकी आय दोगुना करने के लिए ‘किसान कल्याण मिशन’ नाम से विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की है. इसके तहत कृषि से जुड़े प्रदर्शनी लगाई जाएंगी. किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रगतिशील किसान वैज्ञानिक और कृषि विभाग से जुड़े कार्यकर्ता किसानों को वैज्ञानिक खेती के बारे में बताएंगे और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी देंगे.

चीन ने WHO को वुहान क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी

चीन ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) को अंतरराष्‍ट्रीय विशेषज्ञ दल को चीन के वुहान क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी है. ये दल कोविड की उत्‍पत्ति की जांच के लिए अनुमति मांगी थी. WHO के प्रमुख ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसिस ने बताया कि अंतरराष्‍ट्रीय विशेषज्ञों का यह दौरा WHO, चीन सरकार और अन्‍य देशों के बीच हुई सहमति के आधार पर तय किया गया था, जिसके तहत अन्तर्राष्ट्रीय दल वुहान जा रहा था.

राफेल वारनोक जॉर्जिया के पहले अश्‍वेत सांसद होंगे.

अमेरिकी संसद के उच्‍च सदन (सीनेट) के चुनाव में जॉर्जिया में डेमोक्रेट राफेल वारनोक ने रिपब्लिकन उम्‍मीदवार केली लोएफलर को हरा दिया है. वे जॉर्जिया के पहले अश्‍वेत सांसद होंगे. जॉर्जिया में सीनेट की एक और सीट के लिए रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डेविड पेरड्यू और डेमोक्रेट उम्‍मीदवार जॉन ओस्‍सोफ के बीच मुकाबला है लेकिन उसका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है. अगर डेमोक्रेट दोनों सीट जीत लेते हैं तो सीनेट में डेमोक्रेट और रिब्लिकन पार्टी के 50-50 प्रतिनिधि हो जायेंगे. इस स्थिति में उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस के पास निर्णायक मत देने का अधिकार होगा और डेमोक्रेट को बहुमत मिल जायेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top