EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3-4 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमरीकी शोध कंपनी के सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री मोदी को सर्वाधिक लोकप्रिय शासनाध्‍यक्ष बताया

अमरीका की एक शोध कंपनी ‘मॉर्निंग कंसल्‍ट’ (Morning consult political intelligence) द्वारा हाल ही में जारी एक सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को सर्वाधिक लोकप्रिय शासनाध्‍यक्ष बताया है. मॉर्निंग कंसल्‍ट के अनुसार 75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने श्री मोदी के सर्वाधिक लोकप्रिय होने का अनुमोदन किया, जबकि 20 प्रतिशत लोगों ने इसे नकार दिया.

श्री मोदी को कुल मिलाकर 55 प्रतिशत लोगों ने सर्वाधिक लोकप्रिय शासनाध्‍यक्ष माना. यह विश्‍व के किसी अन्‍य नेता की रेटिंग से अधिक है. अमरीकी कंपनी ने अमरीका, जापान और ब्राजील सहित 13 देशों में सर्वेक्षण किया था.

इस सर्वेक्षण में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की स्वीकृति रेटिंग 24 फीसदी रही, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की स्वीकृत रेटिंग नकारात्मक रही है.

RBI ने देशभर में डिजिटल भुगतान सूचकांक तैयार किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशभर में भुगतान के डिजिटलीकरण के स्तर का पता लगाने के लिए एक समग्र डिजिटल भुगतान सूचकांक (Digital Payments Index-DPI) बनाया है. इसके लिए आधार अवधि मार्च 2018 को बनाया गया है. RBI के अनुसार, मार्च 2019 और मार्च 2020 के लिए DPI क्रमश: 153.47 और 207.84 रहा. यह अच्छी वृद्धि का संकेत देता है.

RBI-DPI में पांच व्यापक मानदंड शामिल

RBI मार्च 2021 से चार महीने के अंतर के साथ RBI-DPI का प्रकाशन छमाही आधार पर अपनी वेबसाइट पर करेगा. इसका मकसद डिजिटल भुगतान के तौर-तरीकों की स्थिति का सटीक आकलन करना है. RBI ने विभिन्न समयावधि में डिजिटल भुगतान की स्थिति का आकलन करने के लिए पांच व्यापक मानदंड शामिल किये हैं. ये मानदंड हैं:

  1. भुगतान को सुगम बनाने वाले (25 फीसदी)
  2. भुगतान संबंधी बुनियादी ढांचा-मांग पक्ष कारक (10 फीसदी)
  3. भुगतान संबंधी बुनियादी ढांचा-आपूर्ति पक्ष कारक (15 फीसदी)
  4. भुगतान प्रदर्शन (45 फीसदी)
  5. उपभोक्ता केंद्रित (5 फीसदी)

सुनीत शर्मा रेलवे बोर्ड के नये अध्‍यक्ष नियुक्त किये गये

सुनीत शर्मा को रेलवे बोर्ड के नये अध्यक्ष व CEO के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्होंने विनोद कुमार यादव की जगह ली है. मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने विनोद कुमार यादव के स्थान पर बदलाव किया है. यादव 31 दिसंबर 2019 को सेवानिवृत्ति के बाद उसी पद पर एक साल के लिए पुनर्नियुक्त किए गए थे. यादव रेलवे बोर्ड के पहले CEO बनाए गए थे.

सुनीत शर्मा भारतीय रेलवे मेकेनिकल इंजीनियर सर्विस 1981 बैच के अधिकारी है. वह इससे पहले पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक पद पर कार्यरत थे.


2 जनवरी 2021: गुरू गोबिन्द सिंह जी की 354वीं जयंती मनाई गयी

दसवें सिख गुरु, गुरू गोबिन्द सिंह जी की 353वीं जयंती 2 जनवरी को मनाई गयी. गुरु गोबिन्द सिंह ने अपना जीवन सत्य, न्याय और करुणा जैसे मूल्यों की रक्षा के लिये समर्पित किया. बिहार में गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मोत्सव पर मुख्य समारोह उनके जन्मस्थान पटना साहिब में तख्त हरमंदिर साहिब में आयोजित किया गया.

गुरू गोबिंद सिंह: एक दृष्टि

  • गुरु गोबिन्द सिंह का जन्म 05 जनवरी 1666 को पटना में हुआ था. उनके पिता गुरू तेग बहादुर की मृत्यु के उपरान्त 11 नवम्बर सन 1675 को वे गुरू बने.
  • सन 1699 में बैसाखी के दिन उन्होने खालसा पन्थ की स्थापना की जो सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.
  • गुरू गोबिन्द सिंह ने सिखों की पवित्र ग्रन्थ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया तथा उन्हें गुरु रूप में सुशोभित किया.
  • बिचित्र नाटक को उनकी आत्मकथा माना जाता है. यही उनके जीवन के विषय में जानकारी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है. दसम ग्रन्थ, गुरू गोबिन्द सिंह की कृतियों के संकलन का नाम है.
  • स्वयं इस्लाम न स्वीकारने के कारण 11 नवम्बर 1675 को औरंगजेब ने दिल्ली के चांदनी चौक में सार्वजनिक रूप से उनके पिता गुरु तेग बहादुर का सिर कटवा दिया.
  • उन्होंने “5 क” — केश, कंघा, कड़ा, किरपान तथा कच्छा की शुरुआत की थी.

3 जनवरी: सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की जयंती

3 जनवरी को समाज सुधारिका सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की जयंती (Savitribai Phule Jayanti) है. उनका जन्म 1831 में इसी दिन महाराष्ट्र स्थित सतारा के नायगांव में हुआ था. ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है.

सावित्रीबाई फुले: मुख्य तथ्य

  • सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं. उन्होंने स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए.
  • वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं. उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है. 1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की थी.
  • सावित्रीबाई फुले को देश के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या बनने और पहले किसान स्कूल की स्थापना करने का श्रेय जाता है.
  • सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

राष्ट्रीय माप पद्धति सम्‍मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 4 दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय माप पद्धति सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे. इसकी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (CSIR-NPL) इसका आयोजन कर रहा है. प्रधानमंत्री नेशनल एटॉमिक टाइमस्‍केल और भारतीय निर्देशक द्रव्य राष्ट्र को समर्पित करेंगे और राष्ट्रीय पर्यावरण संबंधी मानक प्रयोगशाला की आधारशिला भी रखेंगे.

समाज सुधारक मन्‍नथू पद्मनाभन की जयंती

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने समाज सुधारक और भारत केसरी मन्‍नथू पद्मनाभन को कल उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और सामुदायिक सेवा, सामाजिक न्‍याय तथा सांस्‍कृतिक उत्‍थान के प्रति उनके महत्‍वपूर्ण योगदान को याद किया. मन्‍नथू पद्मनाभन का जन्‍म 2 जनवरी 1878 को हुआ था. उन्‍होंने 31 अक्‍तूबर 1914 को नायर सेवा समाज (NSS) की स्‍थापना की. उन्‍हें 1966 में पद्मभूषण पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था. उनका निधन 25 फरवरी 1970 को हुआ था.

नेशनल पुलिस के-9 पत्रिका का विमोचन

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नेशनल पुलिस K-9 पत्रिका का विमोचन किया. पुलिस सेवा K-9, पुलिस स्वान के विषय पर देश में अपनी तरह का पहला प्रकाशन है. यह द्विवार्षिक पत्रिका है और प्रतिवर्ष अप्रैल और अक्तूबर में प्रकाशित होगी.

51वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह गोवा में आयोजित होगा

भारत का 51वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 16 से 24 जनवरी तक गोवा में आयोजित होगा. समारोह की शुरुआत थॉमस विंटरबर्ग की फिल्म एैनदर राउंड से होगी. इस फिल्मोत्सव में ‘मेहरुनिसा’ का विश्व प्रीमियर भी देखने को मिलेगा. संदीप कुमार की इस फिल्म का प्रीमियर समारोह के बीच में होगा. इसका समापन 24 जनवरी को कियोशी कुरोसावा के ऐतिहासिक नाटक ‘वाइफ ऑफ ए स्पाई’ के भारतीय प्रीमियर के साथ होगा.

‘कोवैक्‍सीन’ को सीमित इस्‍तेमाल की अनुमति

केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की कोविड-19 पर एक विशेषज्ञ समिति ने स्वदेशी वैक्सीन ‘कोवैक्‍सीन’ को एहतियात के तौर पर विशेष रूप से परिवर्तित स्‍ट्रेन द्वारा फैलाए जा रहे संक्रमण से संबंधि‍त आपात स्थिति में इसके सीमित इस्‍तेमाल की अनुमति देने की सिफारिश की है. कोवैक्‍सीन को भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्‍थान के सहयोग से तैयार किया है. विशेषज्ञ समिति ने कैडिला हेल्‍थकेयर लिमिटेड अहमदाबाद को फेस-3 नैदानिक परीक्षण करने की भी सिफारिश की है.

IIM संबलपुर के स्थायी परिसर की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओडिसा में भारतीय प्रबंधन संस्‍थान (IIM) संबलपुर के स्थायी परिसर की आधारशिला वर्चुअल माध्‍यम से रखी. 2015 में स्‍थापित IIM संबलपुर के लिए केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 400 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान स्‍वीकृत किया है.

भारत ने कोविड-19 के नए स्ट्रेन को सफलतापूर्वक पृथक और विकसित किया

भारत ने ब्रिटेन में सार्स कोव-2 के नए संस्करण स्ट्रेन को विकसित करने में सफलता हासिल की है. अभी तक किसी भी देश ने स्ट्रेन को सफलतापूर्वक पृथक करने और इसे विकसित करने की रिपोर्ट नहीं दी है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि कोविड का कारक सार्सकोव-2 को देश भर में फैली प्रयोगशालाओं के जरिये महामारी के शुरूआती दिनों में ही तलाशा गया था. राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में कोविड-19 के ब्रिटिश संस्करण को उसके सभी परिवर्तित लक्षणों के साथ सफलतापूर्वक पृथक और विकसित कर लिया गया है.

भारत और भूटान के बीच अंतरिक्ष समझौता ज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और भूटान के बीच अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग पर हुए समझौता ज्ञापन (MOU) और उनके आदान-प्रदान को स्वीकृति दी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top