EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

स्‍पेस एक्‍स ने एक ही रॉकेट से सबसे अधिक उपग्रहों को प्रक्षेपित कर नया विश्‍व कीर्तिमान बनाया

निजी अंतरिक्ष एजेंसी स्‍पेस एक्‍स (Space X) ने एक ही रॉकेट से सबसे अधिक उपग्रहों को प्रक्षेपित कर एक नया विश्‍व कीर्तिमान स्‍थापित किया है. स्‍पेस एक्‍स ने यह कीर्तिमान 25 जनवरी को एक साथ 143 उपग्रहों प्रक्षेपित कर बनाया. यह प्रक्षेपण फ्लोरिडा (अमेरिका) के केप कनेवरल स्पेस फोर्स स्टेशन से ‘Falcon-9’ रॉकेट के माध्यम से किया गया.

ISRO के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

इस उपलब्धि के साथ ही स्‍पेस एक्‍स ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है. ISRO ने फरवरी 2017 में एक ही रॉकेट से 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया था.

स्‍पेस एक्‍स द्वारा प्रक्षेपित 143 उपग्रहों में व्‍यावसायिक और सरकारी क्‍यूबसेट, माइक्रोसेट और दस स्‍टारलिंक उपग्रह शामिल हैं. इन उपग्रहों के प्रक्षेपण से स्‍पेस एक्‍स ने 2021 तक समूचे विश्‍व में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य तय किया है. स्‍पेस एक्‍स ने ध्रुवीय कक्षा में उपग्रह प्रक्षेपण के लिए बहुत कम शुल्‍क लिया है. उसने प्रत्‍येक उपग्रह के लिए प्रति किलोग्राम 15 हजार डॉलर लिया है.

स्‍पेस एक्‍स (Space X): एक दृष्टि

स्पेस एक्स अमेरिका में एक निजी अन्तरिक्ष एजेंसी है. इसकी स्थापना स्पेस एक्स के वर्तमान CEO एलॉन मस्‍क द्वारा 2002 में की गयी थी. स्पेस एक्स ने फाल्कन रॉकेट्स की श्रृंखला तैयार की है. अंतिरक्ष परिवहन की लागत को कम करने के लिए स्पेस एक्स ने पुनः इस्तेमाल किये जा सकने वाले राकेट निर्मित किये हैं.

32 किशोरों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के लिए चुना गया

इस वर्ष उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)-2021 के लिए 32 किशोरों को चुना गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन पुरस्कार विजेताओं से संवाद किया और संबोधित किया.

इस वर्ष कला और संस्‍कृति के क्षेत्र में 7 पुरस्‍कार दिये गये हैं. वहीं, 9 पुरस्‍कार नवाचार के लिए और 5 पुरस्‍कार स्‍कूल संबंधी उपलब्धियों के लिए दिया गया है. 7 बच्‍चों को खेल श्रेणी में पुरस्‍कार दिये गये हैं. इसके अलावा 3 बच्‍चों को उनकी बहादुरी के लिए और एक बच्‍चे को समाज सेवा के क्षेत्र में उसके प्रयासों के लिए दिया गया है.

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: एक दृष्टि

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को पहले ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ नाम से जाना जाता था. यह पुरस्कार नवाचार, शिक्षा, खेल, कला और संस्‍कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण योग्‍यता और उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है. यह पुरस्कार उन अथवा संस्थानों को भी प्रदान किया जाता है जो बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करते हैं.

बाल शक्ति पुरस्कार के विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये, 10,000 के पुस्तक वाउचर, एक प्रमाण-पत्र तथा एक प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार को जीतने वाले संस्थान को 5 लाख रुपये, एक पदक, प्रशस्ति-पत्र तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है.


चीन ने अपना तट रक्षक कानून पारित किया, विदेशी जहाज़ों पर गोलीबारी की अनुमति दी गई

चीन ने हाल ही में अपना तट रक्षक कानून पारित किया है. इस कानून में पहली बार साफ तौर पर विदेशी जहाज़ों पर गोलीबारी की अनुमति दी गई है.

उल्लेखनीय है कि चीन की सेना ने 2018 में समुद्री विभाग का नियंत्रण अपने हाथों में ले किया था. इसके दो साल बाद यह कानून लाया गया है. चीन के इस कदम से उसका पड़ोसी देशों के साथ विवादित जल क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है.

चीन का पूर्वी चीन सागर में जापान के साथ और दक्षिण चीन सागर में कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ समुद्री संप्रभुता को लेकर विवाद चल रहा है.


25 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ (National Voters’ Day) के रूप में मनाया जाता है. इसे दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना है.

मतदाता दिवस का विषय: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 का विषय (theme) – देश के मतदाताओं को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक बनाना है.

भारतीय चुनाव आयोग का स्थापना दिवस

‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के स्थापना दिवस के दिन मनाया जाता है. भारतीय चुनाव आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को किया गया था. पहली बार यह दिवस 2011 में मनाया गया था. इस वर्ष 2021 में 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस है.

देश का संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया. लेकिन भारत निर्वाचन आयोग को एक संवैधानिक संस्‍था के रूप में स्‍थापित करने वाला संविधान का अनुच्‍छेद 324 उन गिने-चुने प्रावधानों में से है जिन्‍हें पूरे दो महीने पहले 26 नवम्‍बर 1949 को लागू कर दिया गया था. भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारत के गणतंत्र बनने के एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हो गया था.

डॉक्‍टर रनबीर सिंह को सुचारू चुनाव कराने के लिए पुरस्‍कृत किया गया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्‍ली के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी डॉक्‍टर रनबीर सिंह को सर्वोत्‍तम राज्‍य की श्रेणी में सुचारू चुनाव कराने के लिए पुरस्‍कृत किया गया. वहीं बिहार के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास को इसी श्रेणी में चुनाव प्रबंधन के लिए पुरस्‍कृत किया गया.

रेडियो-हैलो वोटर्स की शुरूआत

इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के वैब रेडियो-हैलो वोटर्स की शुरूआत की गई. इसके माध्‍यम से मतदाताओं के बीच मतदान संबंधी जागरूकता पैदा की जाती है.

ई-एपिक कार्यक्रम का शुभारंभ

इस अवसर पर केन्‍द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ई-एपिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया. ई-एपिक फोटायुक्‍त मतदाता पहचान पत्र का डिजिटल स्‍वरूप है और इसे वोटर हेल्‍पलाइन ऐप तथा वेबसाइट पर देखा जा सकता है.


25 जनवरी 2021: हिमाचल प्रदेश स्थापना की स्वर्ण जयंती

हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 2021 को अपने स्थापना दिवस की स्वर्ण जयंती मनाई. ‘हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971’ के अन्तर्गत इसे 25 जून 1971 को भारत का 18वाँ राज्य बनाया गया था. इस राज्य के पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस के 50 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार स्वर्णिम हिमाचल समारोह मनाई.

हिमाचल प्रदेश: एक दृष्टि

1948 में लगभग 30 रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था. 1 नवम्बर, 1956 को इस राज्य को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था.
यह प्रदेश पश्चिमी भारत में स्थित राज्य है. इस प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है. यह उत्तर में जम्मू और कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा है.
आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, हिमाचल प्रदेश ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया था. सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top