EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2020: covid-19 और जलवायु संकट एक चिंताजनक मुद्दा

विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने 22 जनवरी को ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट (The Global Risks Report) 2020 जारी की. यह रिपोर्ट को WEF के 650 से अधिक सदस्यों द्वारा किए गए वैश्विक जोखिम धारणा सर्वेक्षण (GRPS) पर आधारित है.

ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2021 के मुख्य बिंदु

  • ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5-10 सालों में भू-राजनीतिक स्थिरता गंभीर रूप से कमजोर हो जाएगी. यदि इस रिपोर्ट की भविष्यवाणी सच साबित होती हैं तो पूरी दुनिया को अरबों रुपयों का नुकसान होगा. इसका मतलब है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था एक बार फिर से खतरे में पड़ जाएगी.
  • इसके अलावा आने वाले समय में वैश्विक महामारी, आर्थिक मंदी, राजनीतिक उथल-पुथल और जलवायु परिवर्तन दुनिया के लिए समस्या बन सकते हैं.
  • जलवायु से संबंधित मामलों को मानवता के लिए संभावित खतरा माना जाता है. 2020 में लॉकडाउन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार और यात्रा पर प्रतिबंध की वजह से बेशक कार्बन उत्सर्जन में गिरावट आई है लेकिन इसके बावजूद जलवायु संकट एक चिंताजनक मुद्दा है.
  • जैसे ही कोरोना के बाद जिंदगी और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी तब कार्बन उत्सर्जन एक बार फिर से बढ़ने लगेगा. इससे जलवायु संकट गहराता चला जाएगा. जलवायु संकट से इतर जंगल में लगने वाली आग, संक्रामक रोग आदि का खतरा दुनिया पर मंडरा रहा है.

विश्व आर्थिक मंच

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) स्विट्ज़रलैंड में स्थित एक गैर-लाभकारी अंतर्राष्ट्रीय संस्था है. इसका मुख्यालय जिनेवा में है. इसका मंच का उद्देश्य, विश्व के व्यवसाय, राजनीति, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी लोगों को एक साथ ला कर वैशविक, क्षेत्रीय और औद्योगिक दिशा तय करना है. इस मंच की स्थापना 1971 में यूरोपियन प्रबंधन के नाम से जिनेवा विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर क्लॉस एम श्वाब द्वारा की गई थी.

DRDO ने स्‍वदेशी स्‍मार्ट एंटी एयरफील्‍ड वैपन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 21 जनवरी को स्‍वदेशी स्‍मार्ट एंटी एयरफील्‍ड वैपन (SAAW) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. यह परीक्षण ओडिसा तट पर हॉक-1 विमान से किया गया. यह इस तरह का नौंवा सफल परीक्षण था. भारत ने SAAW का सफल परीक्षण कर एक और उपलब्धि हासिल की है.

स्‍वदेशी स्‍मार्ट एंटी एयरफील्‍ड वैपन: मुख्य बिंदु

  • स्‍वदेशी स्‍मार्ट एंटी एयरफील्‍ड वैपन (SAAW) का परीक्षण हॉक-1 विमान से किया गया. हॉक-1 का विकास हिन्‍दुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (HAL) ने किया है. SAAW को पहले जगुआर विमान में लगाया गया था.
  • SAAW एक निर्देशित बम (गाइडेड बम) है. इसको DRDO के अनुसंधान केन्‍द्र RCI हैदराबाद ने विकसित किया है. इसका वजन 125 किलो हैं. इसे बेहद हल्के वजन वाला दुनिया का बेहतरीन गाइडेड बम बताया गया है.
  • 125 किलोग्राम वर्ग वाला यह स्‍मार्ट वैपन 100 किलोमीटर की रेंज में रडार और बंकर जैसे ठिकानों को मार सकता है.

भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को ‘माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

भारतीय युवा गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को गणित का प्रतिष्ठित ‘माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार’ (Michael and Sheila Held Prize) 2021 का विजेता घोषित किया गया है. उनको दो अन्य लोगों के साथ यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. निखिल श्रीवास्तव को यह पुरस्कार इकोल पॉलिटेक्निक फेडरल डी लॉसाने (EPFL) के एडम मार्कस और येल विश्वविद्यालय के डैनियल एलन स्पीलमैन के साथ संयुक्त रूप दिया गया है.

निखिल श्रीवास्तव, मार्कस और स्पीलमैन ने कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुजन ग्राफ से जुड़े लंबे समय से अनुत्तरित सवालों को हल किया है. इस प्रक्रिया में रैखिक बीजगणित, बहुपदीय ज्यामिति और ग्राफ सिद्धांत के बीच एक गहरे नए संबंध का पता लगाया गया है.

निखिल श्रीवास्तव वर्तमान में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में गणित के एसोसिएट प्रोफेसर हैं. वह लंबे समय से कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुज ग्राफ पर अनुत्तरित सवालों को हल करने के लिए काम कर रहे हैं.

माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार: एक दृष्टि

  • माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार (Michael and Sheila Held Prize) प्रत्येक वर्ष ऐसे गणितज्ञ को दिया जाता हैं जिन्होंने कंप्यूटर विज्ञान के संबंधित भागों, जैसे अल्गोरिथम और जटिल सिद्धांत के डिजाइन और विश्लेषण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय अनुसंधान किये हो.
  • इस पुरस्कार को अमेरिका में माइकल और शीला हेल्ड के नेतृत्व में 2017 में शुरू किया गया था. इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले व्यक्ति को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

वैक्‍सीन मैत्री पहल के तहत कई देशों को कोरोना के टीके की आपूर्ति

भारत वैक्‍सीन मैत्री पहल के तहत कई देशों को कोरोना के टीके की आपूर्ति कर रहा है. इस कडी में 22 जनवरी को सेशल्‍स, मॉरिशस और म्‍यामां को टीके की खेप भेजी गई है. भारत दुनिया के सबसे बड़े दवा निर्माताओं में से एक है. भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 19 और 20 जनवरी को बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, मंगोलिया, म्यामां, नेपाल, बहरीन, ब्राज़ील, मॉरीशस, मोरक्को, ओमान, सेशेल्स और श्रीलंका के लोगों को कोविड टीकाकरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

प्रधानमंत्री ने ते़ज़पुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को वर्चुअल माध्‍यम से असम के ते़ज़पुर विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया. इस अवसर पर असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित थे.

शेखमुजीबुर रहमान के जीवन पर फिल्‍म ‘बंगबंधु’

भारत और बंगलादेश की ओर से संयुक्‍त रूप से शेखमुजीबुर रहमान के जीवन पर बनाई जा रही फिल्‍म बंगबंधु की शूटिंग मुम्‍बई में दादा साहब फाल्‍के चित्र नगरी में शुरू हुई है. इस फिल्‍म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्‍मकार श्‍याम बेनेगल कर रहे हैं. फिल्‍म का निर्माण बंगलादेश के राष्‍ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान की जन्‍म शताब्‍दी समारोह के एक हिस्‍से के रूप में किया जा रहा है.

भारत और फ्रांस की वायुसेना का चार दिन का संयुक्‍त अभ्‍यास

भारतीय वायुसेना और फ्रांस की एयर एंड स्‍पेस फोर्स का चार दिन का संयुक्‍त अभ्‍यास 20 जनवरी से जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है. इस अभ्‍यास में भारत की ओर से मिराज-2000, SU-30MKI, रफाल, IL-78 रिफयूलिंग विमान और अवाक्‍स शामिल होंगे. फ्रांस की ओर से रफाल, एयरबस A-330 मल्‍टी रोल टेंकर ट्रांसपोर्ट, A-400 M टैक्टिल ट्रांसपोर्ट विमान के अलावा लगभग 175 सैनिक अभ्‍यास में हिस्‍सा लेंगे. भारत और फ्रांस रक्षा सहयोग के तहत भारतीय वायुसेना और फ्रांस की एयर एंड स्‍पेस फोर्स के छह अभ्‍यास हो चुके हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top