EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय नवाचार सूचकांक 2020 जारी, कर्नाटक पहले स्थान पर

नीति आयोग ने 20 जनवरी को एक वर्चुअल कार्यक्रम में ‘भारतीय नवाचार सूचकांक’ (India Innovation Index) 2020 जारी किया. यह सूचकांक नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष डॉक्‍टर राजीव कुमार, आयोग के सदस्‍य डॉक्‍टर वीके सारस्‍वत और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत की उपस्थिति में जारी किया गया.

भारतीय नवाचार सूचकांक 2020 में पहले स्‍थान पर कर्नाटक है. सूचकांक में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा जबकि तमिलनाडु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. उत्तर पूर्व और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में, हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर है और उसके बाद उत्तराखंड और मणिपुर हैं. केंद्र शासित प्रदेशों और छोटे राज्यों की श्रेणी में दिल्ली पहले स्थान पर है जबकि चंडीगढ़ ने केंद्र दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

भारतीय नवाचार सूचकांक: एक दृष्टि

नीति आयोग, भारतीय नवाचार सूचकांक में नवाचार को प्रोत्‍साहित करने वाले राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग करती है. सूचकांक के माध्यम से उन्‍हें उनकी कमजोरियां और ताकत बताकर नीतियों में सुधार के तरीके बताये जाते हैं. इस प्रक्रिया को इस तरीके से डिजाइन किया जाता है, ताकि नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेशों से बाकी राज्‍यों को सीख मिल सके.

प्रदर्शन के आधार पर तुलना के लिए राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 17 मुख्‍य राज्‍यों, पूर्वोत्‍तर और पर्वतीय 10 राज्‍यों, 9 शहरी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है. राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों को परिणाम और शासन प्रणाली के दो व्‍यापक वर्गों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है.

यह सूचकांक का दूसरा संस्‍करण था. इसका पहला संस्करण अक्‍टूबर 2020 में जारी किया गया था, तब भी कर्नाटक पहले स्‍थान पर आया था.

चेनाब नदी पर 850 मेगावाट क्षमता वाली रेटले पनबिजली परियोजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्‍मू कश्‍मीर 850 मेगावाट क्षमता वाली रेटले पनबिजली परियोजना के लिए 5282 करोड रुपये मंजूर किए हैं. यह परियोजन किश्‍तवाड़ में चेनाब नदी पर बनाई जा रही है.

यह परियोजना राष्‍ट्रीय पनबिजली निगम (NHPC) और जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य बिजली विकास निगम (JKSPDC) का सयुंक्‍त उद्यम है. इसमें NHPC की 51 प्रतिशत और JKSPDC की 49 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है.

रेटले परियोजना साठ महीने में पूरी हो जाएगी. इससे बनने वाली बिजली से ग्रिड में सुधार किया जा सकेगा जिससे बिजली आपूर्ति बेहतर होगी.


21 जनवरी: मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्‍थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जनवरी को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्‍थापना दिवस मनाते हैं. वर्ष 1972 में इसी दिन तीनों राज्‍यों को उत्‍तर-पूर्व क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के अन्‍तर्गत पूर्ण राज्‍य का दर्जा मिला था.

भारत की आजादी (15 अगस्त, 1947) से पहले, भारत की सीमाओं से लगे हुए लगभग सभी राज्यों को शांतिपूर्ण वार्ताओं के ज़रिये, भारतीय संघ में मिलाने का प्रयास किया गया. अधिकांश राज्यों के शासकों ने भारत में विलय के दस्तावेज (Instrument of Accession) दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किये.

मणिपुर: सितंबर 1949 में भारत सरकार ने मणिपुर को भारत में शामिल करने के लिये विलय समझौते पर हस्ताक्षर करवाने में सफलता प्राप्त की थी.

त्रिपुरा: भारत संघ में त्रिपुरा रियासत का विलय 15 नवंबर 1949 को हुआ था. रानी कंचन प्रभा ने त्रिपुरा रियासत के भारतीय संघ के साथ विलय में अहम भूमिका निभाई थी.

मेघालय: मेघालय, भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक छोटा पहाड़ी राज्य है जो 2 अप्रैल 1970 को असम राज्य के भीतर एक स्वायत्त राज्य के रूप में अस्तित्व में आया.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

सिद्धार्थ मोहंती को LIC का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिद्धार्थ मोहंती को जीवन बीमा निगम (LIC) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है. वह वर्तमान में LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के CEO हैं. वह 30 जून, 2023 को अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर काम करेंगे. वह टीसी सुशील कुमार की जगह लेंगे, जो 31 जनवरी 2021 में सेवानिवृत्त होंगे.

प्रधानमंत्री 23 जनवरी कोलकाता में पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. वे कोलकाता में विक्‍टोरिया मेमोरियल में आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित करेंगे. नेताजी के अतुल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा का सम्मान करने और उसका स्मरण करने और विशेषकर युवाओं को प्रेरित करने के लिए सरकार ने हर वर्ष 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है.

लद्दाख में पहला खेलो इंडिया जन्‍सकार शीतकालीन खेल

लद्दाख में पहला खेलो इंडिया जन्‍सकार शीतकालीन खेल उत्‍सव करगिल जिले के पदुम में 21 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है. केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने इसका उद्घाटन किया. इसका आयोजन लद्दाख प्रशासन कर रहा है. इस उत्‍सव में आइस क्‍लाइंबिंग, जमी हुई जन्‍सकार नदी पर ट्रैकिंग, आइस हॉकी, स्‍नो स्‍कल्‍पचर और पारम्परिक फूड फेस्टिवल मुख्‍य आकर्षण हैं.

21 से 26 जनवरी: राष्ट्रीय बालिका सप्‍ताह

देश भर में 21 से 26 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका सप्‍ताह के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बालिकाओं, किशोरियों और महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर राष्ट्रीय बालिका सप्ताह समारोह के रूप में, एक वेबिनार श्रृंखला का आयोजन कर रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top