EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
20 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जीती

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया से चार टेस्ट मैच की बार्डर-गावसकर (Border–Gavaskar Trophy) सीरीज 2-1 से जीत ली है. ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेले गये इस सीरीज के चौथे और अंतिम मैच में भारत ने तीन ऑस्‍ट्रेलिया को 3 विकेट से पराजित कर यह सीरीज जीती. यह मैच अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेला गया था. गाबा के मैदान पर 32 सालों में ऑस्‍ट्रेलिया की ये पहली हार थी.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21, 17 दिसम्बर से 19 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था. इस ट्रॉफी का एडिलेड में खेला गया पहला मैच ऑस्‍ट्रेलिया ने जीता था. मेलबर्न में खेले गये दूसरे टेस्ट को जीतकर भारत ने बराबरी की थी. इसके बाद सिडनी में खेला गया इस सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रा रहा था.

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की पोजिशन हथिया ली है. ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर जबकि न्यूजीलैंड से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.

DRDO ने बाइक एम्बुलेंस ‘रक्षिता’ विकसित की

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ‘बाइक एम्बुलेंस’ विकसित किया है. इस बाइक एम्बुलेंस का नाम ‘रक्षिता’ दिया गया है. इसे DRDO की ‘इनमास’ (इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज) प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया है. DRDO ने इस ‘बाइक एम्बुलेंस’ को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को सौंपी है.

यह बाइक एम्बुलेंस दूरदराज और संकरी गलियों में रहने वालों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. संघर्षरत क्षेत्रों में घायल व्यक्तियों का जीवन बचाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकेगा.

बाइक एम्बुलेंस ‘रक्षिता’ में एक स्वनिर्धारित रिक्लाइनिंग कैजुअल्टी इवैक्यूएशन सीट (CES) लगाई गई है. इसमें ड्राइवर के लिए वायरलेस मॉनिटरिंग क्षमता और ऑटो चेतावनी प्रणाली के साथ फ़िज़ियोलॉजिकल पैरामीटर मापने वाले उपकरण भी लगाये गये हैं.


प्रधानमंत्री को सर्वसम्मति से श्री सोमनाथ मंदिर न्‍यास का अगला अध्‍यक्ष चुना गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को सर्वसम्मति से श्री सोमनाथ मंदिर न्‍यास का अगला अध्‍यक्ष चुना गया है. यह न्‍यास गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन नगर में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन करता है. वह श्री सोमनाथ मंदिर न्‍यास के आठवें अध्यक्ष होंगे.

श्री मोदी को श्री सोमनाथ न्‍यास की वर्चुअल माध्‍यम से 18 जनवरी को हुई बैठक में अध्‍यक्ष पद के लिए चुना गया. प्रधानमंत्री भी इस बैठक में मौजूद थे. बैठक में न्‍यासियों ने न्‍यास के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की. पटेल ने 16 वर्षों (2004-2020) के लिए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी श्री सोमनाथ मंदिर न्‍यास के अध्‍यक्ष पद को संभालने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई इस न्‍यास के अध्‍यक्ष रह चुके हैं.


विश्‍व प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ वी शांता का निधन

विश्‍व प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ वी शांता का 19 जनवरी को चेन्‍नई में निधन हो गया है. वे 94 वर्ष की थीं.

डॉक्‍टर शांता अदयार कैंसर सैन्‍टर की अध्‍यक्ष थी. उन्‍होंने 1955 में प्रशिक्षु के तौर पर अस्‍पताल में काम शुरू किया और फिर संस्‍थान की प्रमुख बनी. मरीजों को उत्‍तम और किफायती इलाज उपलब्‍ध कराने के लिए संस्‍थान के अध्‍यक्ष के तौर पर उन्‍होंने अन्‍तर्राष्‍ट्रीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया.

डॉक्‍टर शांता को कैंसर विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए मेगसाइसाइ, पदमश्री, पदमभूषण और पदम विभूषण से अलंकृत किया गया.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्‍ती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला

केंद्र सरकार ने हर वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्‍ती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है. संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नेताजी के अतुल्‍य योगदान और राष्‍ट्र के प्रति उनकी नि:स्‍वार्थ सेवा की याद में ऐसा किया गया है. 23 जनवरी को नेताजी की 125वीं जयंन्‍ती पर इस पराक्रम दिवस को शुरू करने का निर्णय लिया गया है जिससे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान को याद किया जा सके.

भारत और फ्रांस की वायुसेना का चार दिन का संयुक्‍त अभ्‍यास

भारतीय वायुसेना और फ्रांस की एयर एंड स्‍पेस फोर्स का चार दिन का संयुक्‍त अभ्‍यास 20 जनवरी से जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है. इस अभ्‍यास में भारत की ओर से मिराज-2000, SU-30MKI, रफाल, IL-78 रिफयूलिंग विमान और अवाक्‍स शामिल होंगे. फ्रांस की ओर से रफाल, एयरबस A-330 मल्‍टी रोल टेंकर ट्रांसपोर्ट, A-400 M टैक्टिल ट्रांसपोर्ट विमान के अलावा लगभग 175 सैनिक अभ्‍यास में हिस्‍सा लेंगे. भारत और फ्रांस रक्षा सहयोग के तहत भारतीय वायुसेना और फ्रांस की एयर एंड स्‍पेस फोर्स के छह अभ्‍यास हो चुके हैं.

अमरीका में नव निर्वाचित राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति शपथ ग्रहण करेंगे

अमरीका में नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे. अमरीका की नव निर्वाचित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने सीनेट की सीट से चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अपना इस्‍तीफा कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम को सौंप दिया है. हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी हैं. वह पहली महिला, पहली अश्‍वेत और पहली दक्षिण एशियाई महिला के रूप में अमरीका के उप-राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेंगी.

गणतंत्र दिवस पर पहली बार महिला फाइटर पाइलट

गणतंत्र दिवस 2021 पर पहली बार महिला फाइटर पाइलट हिस्‍सा लेंगी. लेफ्टिनेंट भावना कांत लड़ाकू विमान उड़ाने वाली झांकी का हिस्‍सा बनेगीं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top