EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

चुनाव अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग की पूर्वानुमति लेनी होगी

मुख्य चुनाव अधिकारियों और संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी स्‍तर के अन्‍य अधिकारियों के खिलाफ कोई अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने से पहले राज्य सरकारों को निर्वाचन आयोग की पूर्वानुमति लेनी होगी.

निर्णय के मुख्य बिंदु

  • उन चुनाव अधिकारियों के सेवाकाल में और उनके द्वारा कराए गए पिछले चुनाव के एक वर्ष के भीतर उनके खिलाफ किसी भी अनुशासनिक कार्रवाई के लिए यह पूर्वानुमति आवश्यक होगा.
  • आयोग ने यह निर्देश भी दिया है कि मुख्य चुनाव अधिकारी के लिए वाहन, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं में भी कोई कटौती न की जाए ताकि वे अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वाह कर सकें.
  • भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस सिलसिले में कैबिनेट सचिव, राज्यों के मुख्य सचिवों, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव तथा सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को पत्र लिखा है.
  • आयोग ने यह भी कहा है कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें मुख्य चुनाव अधिकारियों और उनके कार्यालय में कार्यरत कुछ अन्य अधिकारियों को चुनाव समाप्त होने के बाद प्रताड़ित किया गया है.

भारत में विश्‍व के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है

भारत में विश्‍व के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. यह टीकाकरण कार्यक्रम Covid-19 संक्रमण को रोकने के लिए चलाया जा रहा है. इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की. टीकाकरण कार्यक्रम का पहला टीका दिल्ली एम्स (AIIMS) के सफाईकर्मी मनीष कुमार को दिया गया.

कोविडशील्‍ड और कोवैक्‍सीन के इस्‍तेमाल की अनुमति

इस टीकाकरण के दौरान देश में ही निर्मित दो टीके कोविडशील्‍ड (Covishield) और कोवैक्‍सीन (Covaxin) में से किसी एक टिके का दो डोज दिया जायेगा. दोनों ही टीकों को देश के औषधि नियंत्रक (DGCA) और विशेषज्ञों द्वारा आपात स्थिति में इस्‍तेमाल करने के लिए स्‍वीकृत किया गया है.

कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनिका के साथ भारत में पुणे की प्रयोगशाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया में विकसित किया गया है.

भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्‍ट्रीय विषाणु संस्‍थान पूणे के सहयोग से कोवैक्‍सीन तैयार किया है. यह पहली स्वदेशी रूप से विकसित वैक्सीन है जिसका अनुसन्धान और निर्माण भारत में किया गया है.

पहले चरण में स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा

  1. टीकाकरण के प्रथम चरण में सरकारी या प्राइवेट स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों- डाक्‍टर्स, नर्स, अस्‍पताल में सफाई कर्मी, मेडिकल-पेरामैडिकल स्‍टॉफ और समेकित बाल‍ विकास सेवा से संबंधित कर्मियों को टीके दिए जा रहे हैं. इस चरण में तीन करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा.
  2. टीकाकरण के अगले चरण में उन लोगों को टीका लगाया जाएगा जिन पर जरूरी सेवाओं और देश की रक्षा या कानून व्‍यवस्‍था की जिम्‍मेदारी है. इस चरण में 30 करोड़ लोगों को टीके लगाए जाएंगे.
  3. उसके बाद 50 वर्ष से अधिक की आयु वाले लोगों तथा इससे कम के आयु वाले वैसे लोगों को दी जाएगी जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं. इनकी संख्‍या लगभग 27 करोड़ है.

ई-गवर्नेंस के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय को स्‍कॉच चैलेंजर पुरस्कार

जनजातीय मामलों के मंत्रालय को ‘स्‍कॉच चैलेंजर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार ई-गवर्नेंस के लिए दिया गया है. विभाग के मंत्री अर्जुन मुंडा ने 16 जनवरी को यह पुरस्‍कार स्‍वीकार किया.

मंत्रालय को यह पुरस्कार आईटी-नीत की पहल और दूसरे परिवर्तनकारी कार्यों के लिए दिया गया है. इन परिवर्तनों से मंत्रालय में कार्यकुशलता में सुधार हुआ है. जनजातीय कार्य मंत्रालय ने छात्रवृत्ति जारी करने की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है.


‘हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा’ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘सक्षम’ अभियान

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन (PCRA) ने जीवाश्म ईंधनों के उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता सृजित करने के उद्देश्य से एक अभियान की शुरुआत की है. महीने भर चलने वाले इस अभियान में बढ़ते कार्बन फुटप्रिंट से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल स्वास्थ्य और पर्यावरणगत प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाया जायेगा.

‘सक्षम’ का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ ईंधनों की तरफ प्रेरित करने के लिए भरोसा दिलाना तथा जीवाश्म ईंधन का बुद्धिमानी से उपयोग करने के लिए व्यवहारगत बदलावों को लाना है.


स्टार्टअप इंडिया अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘प्रारंभ’ आयोजित किया गया

भारत सरकार द्वारा 15-16 जनवरी 2021 को दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘प्रारंभ’ आयोजित किया गया था. इस आयोजन का उद्देश्य उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देना था. इस सम्मेलन में 25 से अधिक देशों और 200 से अधिक वैश्विक वक्ताओं ने भाग लिया. ये विश्व का सबसे बड़ा स्टार्टअप संगम था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को इस सम्मलेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया और भागीदारों से बात की. प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरुप इसका आयोजन भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा किया गया था. अगस्त 2018 में काठमांडू में आयोजित चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भारत ने बिम्सटेक स्टार्टअप कॉन्क्लेव की मेजबानी करने की घोषणा की थी.

‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल की पांचवीं वर्षगांठ

यह शिखर सम्मेलन 16 जनवरी, 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित की गयी थी.


सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और जापान में सहमति

भारत और जापान ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए 15 जनवरी को एक सहमति ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया है. ऑनलाइन माधयम से आयोजित वार्ता में इस MOU पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद तथा जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्री ताकेदा रयोता ने हस्ताक्षर किए.

इस सहमति के तहत विशेष रूप से 5G, दूरसंचार संचार सुरक्षा और सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा. दोनों देश स्मार्ट शहर, वंचित इलाकों में ऊंचाई वाले मंचों पर ब्रॉडबैंड, आपदा प्रबंधन और जन सुरक्षा क्षेत्र में भी आपसी सहयोग का विस्तार करेंगे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

51वॉं भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्‍म समारोह गोआ में

51वॉं भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (IFFI) 16-24 जनवरी को गोआ में आयोजित किया जा रहा है. उद्धाटन समारोह पणजी के श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी स्‍टेडियम में आयोजित किया गया है. इस समारोह में कुल 224 फिल्में दिखाई जायेंगी.

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शक्तिशाली भूकंप

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में 15 जनवरी को आये शक्तिशाली भूकंप में कई लोगों की मौत हो गयी. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 थी. इंडोनेशिया में इसी द्वीप में 2018 में आये भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे.

उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से छोडे जाने वाले बैलिस्टिक प्रक्षेपास्‍त्र का प्रदर्शन किया

उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से छोडे जाने वाले बैलिस्टिक प्रक्षेपास्‍त्र का प्रदर्शन किया है. प्योंगयांग में कल एक सैन्य परेड के दौरान इस प्रक्षेपास्‍त्र का प्रदर्शन किया गया. उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार होने का दावा किया है.

NASA सबसे शक्तिशाली रॉकेट SLS का प्रक्षेपण करेगा

नासा (NASA) 17 जनवरी को स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट का प्रक्षेपण करने जा रहा है. नासा के मुताबिक यह दुनिया का अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है. इस शक्तिशाली रॉकेट का उपयोग गैर व्यवसायिक मानव अंतरिक्ष उड़ान के किये किया जाएगा.

अमेरिका ने स्मार्ट फोन कंपनी शाओमी को काली सूची में डाला

अमेरिका ने चीन की स्मार्ट फोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) कॉर्पोरेशन और चीन की तीसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी ‘नेशनल ऑयल’ को काली सूची में डाला. यह कार्रवाई तब की गई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता से हटने में एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है. इन कंपनियों को काली सूची में आने के बाद अमेरिकी निवेशकों को इन चाइनीज कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी खत्म करनी होगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top