EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
8 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय और रूसी नौसेना के बीच PASSEX अभ्यास आयोजित किया गया

भारत और रूस के बीच 4-5 दिसम्बर को PASSEX नौसैन्य अभ्यास आयोजित किया गया. इसका आयोजन पूर्वी हिंद महासागर में किया गया था.

इस अभ्यास में रूस की नौसेना ने गाइडेड मिसाइल क्रूजर वर्याग, बड़ा पनडुब्बी-रोधी जहाज एडमिरल पेंटेलेयेव और मध्यम दूरी का महासागरीय टैंकर पचेंगा को तैनात किया था. अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से स्वदेश निर्मित गाइडेर मिसाइल युद्धपोत शिवालिक और पनडुब्बी-रोधी टोही युद्धपोत कदमत्त अपने अभिन्न हेलिकॉप्टरों के साथ हिस्सा लिया.

इस अभ्यास का मकसद दोनों मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच संपर्क बढ़ाना, तालमेल को बेहतर करना और बेहतरीन कार्यप्रणाली को अपनाना है. इस अभ्यास में पनडुब्बी-रोधी और उन्नत युद्ध अभ्यास, हथियारों से फायरिंग, नाविक कला का अभ्यास और हेलिकॉप्टर संचालन शामिल है.

PASSEX अभ्यास

PASSEX (पैसेज) अभ्यास का आयोजन नियमित रूप से भारतीय नौसेना द्वारा अपने मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ किया जाता है. इस अभ्यास में एक-दूसरे के बंदरगाहों या समुद्र में किसी निश्चित स्थान पर जाते हैं.

चीन ने प्रकाश आधारित दुनिया का पहला क्वांटम कंप्यूटर ‘जियूझांग’ बनाने का दावा किया

चीन के वैज्ञानिकों ने प्रकाश आधारित, दुनिया का पहला क्वांटम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कंप्यूटर पारंपरिक सुपर कंप्यूटर के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से कार्य कर सकता है. इस सुपर कंप्यूटर का नाम गणित के प्राचीन चीनी ग्रंथ के नाम पर ‘जियूझांग’ दिया गया है.

जियूझांग क्वांटम कंप्यूटर भरोसेमंद तरीके से कंप्यूटेशनल एडवान्टेज का प्रदर्शन कर सकता है, जो कंप्यूटर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है. इस कंप्यूटर की मदद से शक्तिशाली मशीन को बनाने के तरीके में मौलिक बदलाव आएगा.

क्वांटम कंप्यूटर: एक दृष्टि

क्वांटम कंप्यूटर बहुत तेजी से काम करते हैं, जो पारंपरिक कंप्यूटर के लिए संभव नहीं है. इनकी मदद से भौतिक विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल होती है. यह सुपर कंप्यूटर जो गणना मात्र 200 सेकेंड (100 ट्रिलियन गुना तेज) में कर सकता है, उसे करने में पारंपरिक पद्धति से बने दुनिया के सबसे तेज कंप्यूटर ‘फुगाकू’ को 60 करोड़ साल लगेंगे.

पिछले साल गूगल ने 53 क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर बनाने की घोषणा की थी. जियूझांग 76 फोटॉन में हेरफेर कर जटिल गणना करता है, जबकि गूगल का क्वांटम कंप्यूटर सुपर कंडक्टिव वस्तुओं का इस्तेमाल करता है.


फाइबर ऑप्टिक्स के जनक प्रो नरिंदर सिंह कपानी का निधन

फाइबर ऑप्टिक्स के जनक माने जाने वाले भारतीय अमेरिकी नरिंदर सिंह कपानी का हाल ही में निधन हो गया. वह 94 साल के थे. वह दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में एक थे. उन्होंने 1954 में फाइबर ऑप्टिक्स तकनीकी का विकास कर पूरी दुनिया में नया आयाम दिया था.

प्रो नरिंदर सिंह कपानी ने स्नातक की पढ़ाई आगरा विश्वविद्यालय से की. उसके बाद उन्होंने परास्नातक की पढ़ाई लंदन से की. वहीं से उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि ली. उन्होंने 1973 में कैप्ट्रॉन की स्थापना की. अमेरिका की फार्च्यून पत्रिका ने दुनिया के दस सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में प्रो नरिंदर को शामिल किया था.


7 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस

प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस (International Civil Aviation Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य राज्यों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के महत्व के बारे में दुनिया भर में जागरूकता पैदा करना है.

इस वर्ष यानी 2020 में नागरिक विमानन दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘Advancing Innovation for Global Aviation Development’ है. यह थीम 2023 तक रहेगा.

ICAO (The International Civil Aviation Organization) ने 1994 में इस दिवस को मनाने की पहल की थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1996 में, 7 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी.

विमानन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • दुनिया की सबसे पुरानी एयरलाइन KLM (Koninklijke Luchtvaart Maatschappij) है. इसकी स्थापना 1919 में हुई थी और इसकी पहली उड़ान एम्स्टर्डम और लंदन के बीच 17 मई, 1920 को हुई थी.
  • भारत की सबसे पुरानी एयरलाइन ‘टाटा एयरलाइंस’ है जिसे 1932 में जेआरडी टाटा द्वारा स्थापित किया गया था. 1946 में यह एयर इंडिया (Air India) बन गई.
  • एयरलाइन की उड़ान के दौरान पायलट और सह-पायलट एक ही भोजन नहीं करते हैं क्योंकि अगर एक भोजन विषाक्तता से ग्रस्त है, तो दूसरा विमान को उड़ा सकता है.

7 दिसम्बर: सशस्त्र सेना झंडा दिवस

प्रत्येक वर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) मनाया जाता है. झंडा दिवस का उद्देश्य देश वासियों द्वारा सेना के प्रति सम्मान प्रकट करना है. इस दिन सशस्‍त्र बल कर्मियों के कल्‍याण के लिए लोगों से धन जुटाया जाता है. झंडा दिवस के दिन जुटाए गए धन का उपयोग सेवारत सैन्‍य कर्मियों और पूर्व सैनिकों के कल्‍याण के लिए किया जाता है.

भारत सरकार ने 1949 में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने का निर्णय लिया था. इस दिन झंडे की खरीद से इकट्ठा हुए धन को शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च किया जाता है. इस धान के लिए भारत सरकार द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष (Armed forces Flag Day Fund) बनाया गया है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

आगरा में मेट्रो परियोजना के निर्माण का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया. इस परियोजना के अंतर्गत कुल 29 किलोमीटर लम्‍बाई के दो मेट्रो गलियारों का निर्माण किया जाएगा. ये ताजमहल, आगरा का किला और सिकंदरा को रेलवे स्‍टेशनों तथा बस अड्डों से जोड़ेंगे. यह परियोजना पांच वर्ष में पूरी होगी और इस पर 8379 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है.

SII ने कोविशील्ड की आपातकालीन मंज़ूरी का आवेदन किया

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने देश में ही तैयार की गयी कोविड वैक्सीन, कोविशील्ड की आपातकालीन मंज़ूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक को आवेदन किया है. कोविशील्ड का विकास ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश-स्वीडिश दवा कंपनी AstraZeneca ने किया है. इससे पहले फाइज़र कम्पनी भी ऐसा ही आवेदन कर चुकी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top