EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
31 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

क्या है ‘फाइव आइज’ गठबंधन, जापान ने इस गठबंधन में शामिल होने के संकेत दिए

जापान ने ‘फाइव आइज’ (Five Eyes- FVEY) के पांच देशों वाले गठबंधन में शामिल होने के संकेत दिए हैं. यह गठबंधन चीन में उइगर मुस्‍लमानों पर हो रहे अत्‍याचार की निगरानी के लिए बनाया गया है. इस गठबंधन में आस्‍ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, न्‍यूजीलैंड और अमेरिका शामिल है.

Five Eyes- FVEY क्या है?

एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के अवैद्य हस्तक्षेप भारत समेत दूसरे देशों के लिए समस्‍या बन चुकी है. चीन केवल इस क्षेत्र के देशों के लिए चुनौती नहीं बना हुआ है बल्कि दूसरे बड़े और शक्तिशाली देशों के लिए समस्‍या बना हुआ है. चीन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर इस गठबंधन को बनाया है.

इस गठबंधन का उद्देश्य चीन पर नजर रखना और उससे जुड़ी खुफिया जानकारियों को आपस में साझा करना है. अमेरिकी कांग्रेस समिति इस गठबंधन में भारत, जापान और दक्षिण कोरिया को शामिल करना चाहती है.

Five Eyes की शुरुआत दूसरे विश्‍वयुद्ध के बाद अमेरिका और रूस में शुरू हुए शीत युद्ध के बाद 1946 में हुआ था. पहले फ्रांस को भी इस गठबंधन में शामिल कर इसको Six Eyes का नाम दिया गया था. लेकिन अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने फ्रांस को इससे बाहर कर दिया था.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को अन्तर्राष्ट्रीय टीका और प्रतिरक्षा गठबंधन बोर्ड में नामित किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को टीका और प्रतिरक्षा के लिए गठित वैश्विक गठबंधन (GAVI) के बोर्ड में बतौर सदस्य नामित किया गया है.

डॉ. हर्षवर्धन इस बोर्ड में दक्षिण-पूर्व क्षेत्र क्षेत्रीय कार्यालय (SEARO)/ पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय (WPRO) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनका कार्यकाल एक जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर, 2023 तक रहेगा. वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व म्यांमार के श्री मिंत ह्टवे कर रहे हैं.

GAVI क्या है?

GAVI का पूर्ण रूप Global Alliance for Vaccines and Immunisation है. GAVI बोर्ड रणनीतिक दिशा एवं नीति-निर्माण के लिए जिम्मेदार है. इसके अलावा यह टीका गठबंधन के संचालनों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की निगरानी भी करता है. वर्तमान में डॉ. नगोजी ओकोंजो इविएला GAVI बोर्ड के अध्यक्ष हैं.

जीवन को बचाने, गरीबी को कम करने और महामारी से विश्व को बचाने के लिए अपने मिशन के हिस्से के रूप में GAVI ने विश्व के सबसे गरीब देशों के 82.2 करोड़ बच्चों टीकाकरण किया है. यह भविष्य में 1.4 करोड़ से अधिक जिंदगियों को खत्म होने से बचाने की पहल है.


राष्‍ट्रपति ने डिजिटल इंडिया पुरस्‍कार 2020 प्रदान किया

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 दिसम्बर को डिजिटल इंडिया पुरस्‍कार (Digital India Awards) 2020 प्रदान किया. पहली बार डिजिटल इंडिया पुरस्‍कारों की नामांकन से लेकर पुरस्कार समारोह तक की समूची प्रकिया ऑनलाइन आयोजित की गई थी. यह डिजिटल इंडिया अवार्ड्स का 6ठा संस्करण था.

इस वर्ष यह पुरस्कार छह श्रेणियों में प्रदान किये गये. 2020 के डिजिटल इंडिया अवार्ड्स में, बिहार ने ‘महामारी में नवाचार’ में पुरस्कार जीता है. बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय, राज्य के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग को संयुक्त रूप से ‘महामारी में नवाचार’ का पुरस्कार विजेता चुना गया.

इस वर्ष कोरोना महामारी में राज्य से बाहर काम करने वाले बिहार के 21 लाख से अधिक श्रमिकों को ‘बिहार सहायता मोबाइल ऐप’ के जरिए वित्तीय मदद पहुंचाई गई थी. इसके लिए बिहार सरकार को यह पुरस्कार दिया गया.

डिजिटल इंडिया पुरस्‍कार: एक दृष्टि

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्विवार्षिक डिजिटल इंडिया पुरस्‍कारों का आयोजन करता है. इन पुरस्कारों का उद्देश्य ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देना है.


विस्‍टाडोम पर्यटन कोचों का स्‍पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया

भारतीय रेलवे ने नए विस्‍टाडोम टूरिस्‍ट कोचों (Vistadome tourist coaches) का 180 किलोमीटर प्रतिघंटा स्‍पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इसकी घोषणा 29 दिसम्बर को दी.

विस्‍टाडोम पर्यटन कोच: एक दृष्टि

रेलवे ने स्विटजरलैंड में चलने वाले विस्टाडोम की तर्ज पर इस अत्याधुनिक सुविधायुक्त पारदर्शी कोच का निर्माण किया है. यह कोच चेन्‍नई की इंटीग्रल कोच फैक्‍ट्री में बने हैं. नए डिजाइन वाले विस्‍टाडोम टूरिस्ट कोच का 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर ट्रायल पूरा हो गया है.

ये कोच तकनीकी रूप से काफी एडवांस हैं. इनमें वाई-फाई आधारित पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम भी है. इन कोच में बड़े शीशे की खिड़कियां हैं, शीशे की छत है, ऑब्जर्वेशन लाउंज है और घुमाई जा सकते वाली सीटें हैं. टूरिस्ट इन सबकी मदद से जब ट्रेन टूरिस्ट लोकेशन से गुजरेगी तो बाहर आसानी से देख सकेंगे और तस्वीरें भी ले सकेंगे.

जिन ट्रेनों में ये कोच लगेंगे, वे खासतौर पर टूरिज्म के लिए होंगी. इस कोच वाली ट्रेन दादर, मडगांव, अराकु घाटी, कश्मीर घाटी, डार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, कालका शिमला रेलवे, कांगडा घाटी रेलवे, माथेरान हिल रेलवे, नीलगिरी माउंटेन रेलवे में चलेगी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

राजकोट में AIIMS की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 दिसम्बर को गुजरात के राजकोट में AIIMS की आधारशिला रखेंगे. यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से होगा. राजकोट एम्‍स AIIMS2022 के मध्‍य तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें 750 बिस्‍तरों वाले अत्‍याधुनिक अस्‍पताल की व्‍यवस्‍था है, जिसमें 30 बिस्‍तरों वाला आयुष ब्‍लॉक शामिल है. यहां MBBS की 125 और नर्सिंग की 60 सीटें होंगी.

कोरोना वायरस के नये स्‍ट्रेन में भी मौजूदा टीके कारगर रहेंगे

सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस के नये स्‍ट्रेन (रूप) ‘सार्स कोव-2’ से निपटने में मौजूदा टीके कारगर रहेंगे. मुख्‍य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने बताया कि कोविड के नये रूप में इतना बदलाव नहीं है कि मौजूदा टीके निष्‍प्रभावी हो जाएं. उन्‍होंने कहा हालांकि इसमें 17 तरह के बदलाव देखे गये हैं. ब्रिटेन में पाया गया यह कोरोना ज्‍यादा संक्रामक है.

सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे कोरिया की यात्रा पर

सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 28-30 दिसम्‍बर को दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं. इस दौरान श्री नरवणे दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ सैन्य और सिविल अधिकारियों से मिलेंगे. सेना अध्यक्ष की इस यात्रा से भारत और दक्षिण कोरिया के बीच आपसी रक्षा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.

ब्रिटेन ने कोविशील्ड वैक्सीन को उपयोग के लिए मंजूरी दी

ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका द्वारा विकसित कोविशील्ड वैक्सीन को उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है. इस वैक्सीन का उत्पादन पुणे स्थित भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जा रहा है.

स्वदेश विकसित आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को मंजूरी

सरकार ने स्वदेश विकसित आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने इस मिसाइल प्रणाली के निर्यात को मंजूरी दी. आकाश सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल है जिसकी रेंज 25 किलोमीटर है. इसे रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top