EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समिति का गठन किया

भारत ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते (AIPA) के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हाल ही में एक शीर्ष समिति का गठन किया है. पेरिस यह समझौता आधिकारिक रूप से 1 जनवरी 2021 से लागू होगा.

इस समिति में 17 सदस्य को शामिल किया गया है जिसमें केंद्र सरकार के 13 प्रमुख मंत्रालयों के सदस्य शामिल होंगे. पर्यावरण सचिव आरपी गुप्ता इस समिति के अध्यक्ष होंगे. यह समिति संबंधित मंत्रालयों की जिम्मेदारियों को परिभाषित करेगी और जलवायु संबंधी लक्ष्यों की निगरानी, ​​समीक्षा और पुनरीक्षण करेगी.

यह समिति पेरिस समझौते के तहत भारत में कार्बन बाजारों को विनियमित करने के लिए एक राष्ट्रीय प्राधिकरण के रूप में काम करेगा. इसके पास पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत उद्योगों या किसी भी संस्था को भारत के लक्ष्यों के अनुरूप क्लीनर प्रयासों के अनुपालन के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की शक्ति होगी.

जानिए क्या है UNFCCC COP और पेरिस समझौता…»

WHO ने विश्‍व मलेरिया रिपोर्ट 2020 जारी किया

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने हाल ही में विश्‍व मलेरिया रिपोर्ट 2020 जारी किया है.
रिपोर्ट के अनुसार मलेरिया को नियंत्रित करने के मामले में भारत ने उल्‍लेखनीय कार्य किया है. इस रोग से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से भारत एक ऐसा देश है जहां 2018 की तुलना में 2019 में 17.6 प्रतिशत की कमी हुई. वर्ष 2019 में यह 2018 की तुलना में 18.4 प्रतिशत तक कम हुई है.

भारत में क्षेत्र वार मामलों में भी काफी कमी आई है और वर्ष 2000 से 2019 के बीच मलेरिया के मामलों में 71.8 प्रतिशत कमी आई है और इससे होने वाली मौतों का प्रतिशत भी गिरा है. इसी अवधि में मलेरिया से होने वाली मौतें 92 से घटकर 83.34 प्रतिशत हो गई हैं.


न्यूजीलैंड ने जलवायु आपातकाल की घोषणा की, 2025 तक कार्बन उत्सर्जन तटस्थ करने का वादा

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने देश में जलवायु आपातकाल (क्लाइमेट इमरजेंसी) की घोषणा की है. वहां की संसद ने इससे संबंधित एक विधेयक 2 दिसम्बर को पारित किया. इस विधेयक के मुताबिक, देश के सभी सरकारी विभागों और इंस्टीट्यूशन्स को साल 2025 तक कार्बन न्यूट्रल किया जाएगा. यानी यहां कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा.

इससे पहले ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस सहित दुनिया में करीब 30 देशों ने जलवायु आपातकाल की घोषणा कर चुके हैं. जलवायु आपातकाल, ग्लोबल वार्मिंग के औसत लेवल को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक रखने के लक्ष्य के लिए किया गया है.


2 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस (International Day for the Abolition of Slavery) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मानव तस्करी, बाल श्रम और आधुनिक गुलामी के अन्य रूपों के उन्मूलन के प्रति लोगों में जागरुकता लाना है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अन्तर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस को मनाने की शुरुआत 2 दिसंबर 1949 को की थी. इन दिन गुलामी के परंपरागत रूपों जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, जबरदस्ती शादी और सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों की सेना में जबरन भर्ती के उन्मूलन पर जोर दिया जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

इंग्‍लैंड कोरोना के टीके को इस्तेमाल की मंजूरी देने वाला पहला देश बना

इंग्‍लैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया, जिसने कोरोना के टीके को इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. यह टीका 95 फीसदी तक सुरक्षा प्रदान करता है. इस टीके का विकास अमरीकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की दवा कंपनी बयोनटेक ने मिलकर किया है. इस वर्ष कंपनी पांच करोड़ और अगले वर्ष एक अरब तीस करोड़ टीकों का उत्‍पादन करेगी.

लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया

लखनऊ नगर निगम (LMC) के बॉन्ड को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया है. LMC बॉन्ड जारी करने वाला उत्तर भारत का पहला नगर निगम है. इस बॉन्ड के माध्यम से जुटाई गई धनराशि को राज्य की राजधानी में विभिन्न बुनियादी ढांचागत योजनाओं में निवेश किया जाएगा.

नवंबर 2020 में कुल 1,04,963 करोड़ रुपये GST राजस्व एकत्र

नवंबर 2020 के महीने में कुल 1,04,963 करोड़ रुपये GST राजस्व एकत्र हुआ है. इससमें से CGST 19,189 करोड़ रुपये, SGST 25,540 करोड़ रुपये, IGST 51,992 करोड़ रुपये और उपकर 8,242 करोड़ रुपये शामिल है. GST राजस्व में वसूली के हालिया रुझान के अनुरूप, नवंबर 2020 के महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में GST राजस्व से 1.4 प्रतिशत अधिक है.

ADB के साथ 13.28 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर

सरकार ने एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 13.28 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे मेघालय में बिजली वितरण व्‍यवस्‍था को मजबूत बनाने और उसका आधुनिकीकरण करने तथा घरों, उद्योगों और व्यवसायों के लिए आपूर्तिकी गुणवत्ता में सुधार किया जायेगा.

चक्रवातीय तूफान ‘बुरेवि’

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में उठे चक्रवातीय तूफान ‘बुरेवि’ श्रीलंका में त्रिंकोमली और दक्षिण-पूर्व में और रामेश्‍वरम तथा कन्‍याकुमारी किए पास केन्‍द्रि‍त है. मालदीव ने इसे ‘बुरेवि’ नाम दिया है.

कृषि विधेयक के विरोध में पंजाव के किसानों का प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित कृषि विधेयक के विरोध में पंजाव के किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. कृष‍ि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर, वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्‍य राज्‍य मंत्री सोम प्रकाश ने नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top