EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020 में कुल 20 फिल्मों को पुरस्कार दिए गये

अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2020 में देश एवं दुनिया की कुल 20 फिल्मों को पुरस्कार दिए गये. इनमें छह फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय और 14 फिल्मों को राष्ट्रीय श्रेणी में पुरस्कृत किया गया. भारत अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2020 का आयोजन 22-25 दिसम्बर को वर्चुअल माध्यम से किया गया था.

मुख्य पुरस्कार: एक दृष्टि

अंतराष्ट्रीय श्रेणी
‘आत्मनिर्भर भारत और/या विश्व कल्याण के लिए विज्ञान’ विषय पर केंद्रित फिल्म का सर्वोच्च पुरस्कार जर्मनी के अंग्रेजी भाषा की फिल्म ‘द इंस़ेक्ट रेस्क्यूअर्स’ को दिया गया.

‘विज्ञान तथा कोविड-19 पर जागरूकता और अन्य स्वास्थ्य आपात स्थितियां’ विषय पर केंद्रित समारोह का सर्वोच्च पुरस्कार ईरान के अश्कान हतामी द्वारा निर्देशित पारसी भाषा की फिल्म ‘नाइट नर्स’ को मिला है.

राष्ट्रीय श्रेणी
स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्मित फिल्मों में अंग्रेजी फिल्म ‘द ट्रायल्स ऐंड ट्रिअम्फ्स ऑफ जीएन रामचंद्रन’ को ‘आत्मनिर्भर भारत और/या वैश्विक कल्याण के लिए विज्ञान’ विषय पर समारोह का सर्वोच्च पुरस्कार मिला है. इस फिल्म का निर्माण विवेक कन्नादी और निर्देशन राहुल अय्यर ने किया है.

‘कोविड-19 जागरूकता तथा विज्ञान और अन्य स्वास्थ्य आपात स्थितियां’ विषय पर हिंदी फिल्म ‘राजा, रानी और वायरस’ को स्वतंत्र फिल्मकारों की श्रेणी में समारोह का सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया. इस फिल्म का निर्माण बीकन टेलीविजन ने और निर्देशन सीमा मुरलीधरा ने किया है.

इन दोनों पुरस्कारों के रूप में प्रत्येक को एक लाख रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है.

मध्यप्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक-2020 को मंजूरी दी गयी

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने धर्म स्वातंत्र्य यानी धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक-2020 को मंजूरी दी है. नया अधिनियम मध्‍यप्रदेश में धार्मिक स्‍वतंत्रता अधिनियम 1968 की जगह लेगा.

प्रस्‍तावित कानून के अंतर्गत जो लोग धर्मांतरण के इच्‍छुक हैं, उन्‍हें दो महीने पहले जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन करना होगा. केवल धर्म परिवर्तन करने के उद्देश्‍य से विवाह करने को शून्‍य माना जाएगा.

इस विधेयक के प्रावधानों के अंतर्गत किसी महिला के धर्म को जबरन परिवर्तित करने की सजा 10 वर्ष और कम से कम जुर्माना 50 हजार रुपए किया गया है. इस प्रकार के धर्म परिवर्तन करने वालों के अभिभावकों सहित रिश्तेदार भी इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

नाबालिगों, समूहों या अनुसूचित जाति और अनुसूजित जनजाति से संबंधित लोगों के धर्म परिवर्तन कराने के मामलों में भी विशेष प्रावधान किए गए हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विदेश मंत्री कतर की यात्रा पर

विदेश मंत्री एस जयशंकर 27-28 दिसम्बर को कतर की यात्रा पर हैं. वे कतर के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्‍मद बिन अब्‍दुलरहमान बिन जासिम अल-सानि‍ से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्री बनने के बाद डॉ. जयशंकर की यह पहली कतर यात्रा होगी. यात्रा के दौरान वे कतर के विदेश मंत्री के साथ द्वि‍पक्षीय मुद्दों सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर भी विचार विमर्श करेंगे.

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 72वां संस्‍करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसम्बर को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश में लोगों के साथ अपने विचार साझा किये. यह इस मासिक कार्यक्रम का 72वां संस्‍करण था.

संगोला और शालीमार के बीच सौवीं किसान रेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो 28 दिसम्बर को कांफ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र में संगोला से और पश्चिम बंगाल में शालीमार तक सौवीं किसान रेल को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. पहली किसान रेल इस वर्ष 7 अगस्त 2020 को देवलाली से दानापुर के लिए शुरू की गई थी, जिसे बाद में मुजफ्फरपुर तक बढ़ा दिया गया था. किसान रेल जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने-ले-जाने की निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करती है.

मणिपुर में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन

गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में इम्फाल में सात विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और तीन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इन परियोजनाओं में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी से एफिलेटिड कॉलेज और IT-SEZ (Special economic zone) शामिल हैं. उन्होंने राज्‍य-व्‍यापी ई-ऑफिस का भी उद्घाटन किया.

राष्ट्रपति केंद्रशासित प्रदेश दियू की यात्रा पर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 27 दिसम्बर को केंद्रशासित प्रदेश दियू की चार दिन की यात्रा के दूसरे दिन कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इनमें IIIT वड़ोदरा अंतरराष्ट्रीय परिसर के पहले शैक्षिक सत्र और कमलेश्वर स्कूल घोघला का उद्घाटन शामिल है.

देश की पहली चालक-रहित मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्‍ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर देश की पहली चालक-रहित मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. चालक-रहित मेट्रो ट्रेन पूरी तरह स्‍वचालित होगी जिससे मानवीय भूल की संभावना समाप्त हो जायेगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top