EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

छठा भारत अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020 आयोजित किया गया

छठा भारत अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2020 का आयोजन 22-25 दिसम्बर को वर्चुअल माध्यम से किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महोत्‍सव का उद्घाटन किया था. इस महोत्सव का आयोजन दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट स्टडीज (NISTADS) ने किया था. IISF 20200 का लक्ष्य युवाओं में 21वीं शताब्दी के कौशल विकसित करना था.

इस वर्ष IISF-2020 की शुरुआत प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस 22 दिसंबर को की गयी थी, जबकि इसका समापन 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर हुआ था.

भारत अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF)

समाज में वैज्ञानिक मानसिकता को बढ़ावा देने के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने विज्ञान भारती के साथ मिलकर वर्ष 2015 में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) की परिकल्‍पना की थी. इस वर्ष IISF का छठा संस्करण था.

IISF का उद्देश्य आम लोगों को विज्ञान के साथ जोड़ना है. साथ ही इस सोच को विकसित करना है कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित लोगों के जीवन में सुधार लाने में किस तरह सहायक हो सकते हैं. इस महोत्सव का दीर्घकालिक उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान का अध्ययन करने के लिए प्रेरित करना है.

यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बीच ब्रेक्जिट बाद का व्यापार समझौता

यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बीच ब्रेक्जिट (ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से अलग होने) बाद का व्यापार समझौता हो गया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस समझौते की घोषणा 24 दिसम्बर को की. ब्रिटेन की संसद 30 दिसम्‍बर को इस समझौते पर मतदान करेगा.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा है कि एक साल में 668 अरब पाउंड का सबसे बडा समझौता किया गया है. यह देश में रोजगार सुनिश्चित करेगा और ब्रिटेन को यूरोपीय बाजार में शुल्क और कोटा के बिना सामान बेचने में सक्षम बनाएगा.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस समझौते को उचित और संतुलित बताया है. उन्होंने कहा कि समझौते के बाद ब्रिटेन एक भरोसेमंद पार्टनर बना रहेगा.

यूरोपीय संघ के नेताओं, यूरोपीय संसद और ब्रिटेन सरकार से अनुमोदित किए जाने के बाद समझौते से सुनिश्चित होगा कि 1 जनवरी 2021 को यूरोपीय संघ से पूरी तरह अलग होने के बाद ब्रिटेन, यूरोपीय संघ के 27 सदस्‍य देशों के साथ शुल्क या कोटा के बिना अपने सामान का व्यापार जारी रख सकेगा. समझौता अनुमोदित नहीं होने की स्थति में ब्रिटेन आधिकारिक तौर पर 31 दिसम्‍बर 2020 को यूरोपीय संघ के व्यापारिक नियमों से बाहर हो जायेगा.

ब्रेक्जिट (Brexit) क्या है?

ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से बाहर जाने को संक्षिप में Brexit यानी (Britain+Exit) कहते हैं. साल 2016 में एक जनमत संग्रह के आधार पर ब्रिटेन ने यूरोपियन यूनियन से अलग होने की घोषणा की थी. संसद की मंजूरी के बाद 31 जनवरी 2020 को ब्रिटेन औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ से अलग हो गया था. ब्रेक्जिट समझौते के तहत 31 दिसम्‍बर 2020 वह यूरोपीय संघ के व्यापारिक नियमों का पालन करेगा.


25 दिसम्बर: सुशासन दिवस, अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसम्बर को देश में सुशासन दिवस (Good Governance Day) के रूप में मनाया जाता है. सुशासन दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जिम्मेदार प्रशासन देना है.

अटल बिहारी वाजपेयी: एक दृष्टि

  • 25 दिसम्बर 2020 को अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती थी. उनका जन्‍म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था.
  • श्री वाजपेयी लोकसभा के लिए दस बार और राज्‍यसभा के लिए दो बार चुने गए थे.
  • वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने. पहली बार 1996 में वे केवल 13 दिन तक प्रधानमंत्री रहे. दूसरा कार्यकाल 1998 से 1999 तक 11 महीने का रहा और इसके बाद 1999 से 2004 तक उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की.
  • श्री वाजपेयी के नेतृत्व में ही भारत ने 1998 में दूसरा पोखरण परमाणु परीक्षण किया था और परमाणु संपन्न देश के रूप में अपनी स्थिति सुदृढ कर ली थी.
  • अटल बिहारी वाजपेयी को 1992 में पद्म विभूषण और 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न से अलंकृत किया गया था.
  • अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ. उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ नई दिल्ली में स्थित है.

अटल बिहारी वाजपेयी इन पार्लियामेंट: ए को-मैमोरेटिव वॉल्‍यूम पुस्‍तक का विमोचन

अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी इन पार्लियामेंट: ए को-मैमोरेटिव वॉल्‍यूम’ नाम की पुस्‍तक का विमोचन किया. इस पुस्‍तक में पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन और कार्यों का वर्णन किया गया है. इस पुस्‍तक का संकलन और प्रकाशन लोकसभा सचिवालय ने किया है.


25 दिसंबर: पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती

25 दिसंबर 2019 को महान शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती है. उनका जन्म 1861 में इसी दिन इलाहबाद में हुआ था.

पंडित मदन मोहन मालवीय: एक दृष्टि

  • पंडित मदन मोहन मालवीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष रहे थे. उन्होंने वर्ष 1909 में लाहौर, 1918 और 1930 में दिल्ली तथा 1932 में कोलकाता में कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता की थी.
  • वह ‘हिन्दोस्तान’ नामक हिंदी दैनिक और ‘इंडियन ओपिनियन’ के संपादक रहे थे. 1907 में उन्होंने स्वयं हिंदी साप्ताहिक पत्रिका ‘अभ्युदय’ और 1910 में ‘मर्यादा’ नामक हिंदी समाचार पत्र की शुरुआत की.
  • उन्‍होंने देश में आधुनिक शिक्षा को बढावा दिया था. मालवीय जी ने 1916 में वाराणसी में काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय (BHU) की स्‍थापना की थी.
  • 1924 में उन्होंने लाला लाजपत राय, एमआर जयकर तथा घनश्याम दास बिरला की सहायता से हिंदुस्तान टाइम्स का अधिग्रहण किया था. वे 1924 से 1946 तक इसके संपादक रहे. उनके प्रयासों से ही 1936 में हिंदुस्तान टाइम्स का हिंदी संस्करण ‘हिंदुस्तान’ शुरू किया गया.
  • पंडित मदन मोहन मालवीय का निधन 1946 में इलाहबाद में हुआ था. उन्‍हें 2015 में मरणोपरांत भारत-रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारतीय पुरातात्‍विक स्‍मारक स्‍थलों पर निशुल्‍क शूटिंग करने की अनुमति

संस्‍कृति मंत्रालय ने विश्‍व धरोहर स्‍थलों को छोडकर अन्‍य भारतीय पुरातात्‍विक स्‍मारक स्‍थलों पर निशुल्‍क शूटिंग करने की अनुमति दी है. यह आदेश 25 दिसम्बर से अगले वर्ष 15 अगस्‍त तक मान्‍य रहेगा. स्‍वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के सिलसिले में यह छूट दी गई है.

1 जनवरी 2021 से सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 1 जनवरी 2021 से देश में सभी वाहनों के लिए फास्टैग (FASTag) अनिवार्य करने की घोषणा की है. फास्टैग वाहनों के लिए एक प्रीपैड टैग सुविधा है. जैसे ही फास्टैग लगी गाड़ी टोल प्लाजा के पास आती है, तो टोल प्लाजा पर लगे सेंसर के माध्यम से फास्टटैग अकाउंट से टोल शुल्क कट जाता है. फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक पर काम करता है.

BCCI ने IPL-2022 के लिए दो नई टीमों को मंजूरी दी

BCCI ने आम सभा की 89वीं सालाना बैठक में IPL-2022 के लिए दो नई टीमों को मंजूरी दी है. 2022 के IPL में अब 10 टीमें खेलेंगी. जिन दो नई टीमों को शामिल करने का विचार हो रहा है, उनमें अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ और पुणे के नाम शामिल हैं.

फीफा ने अंडर 17 और अंडर 20 विश्‍वकप टूर्नामेंट रद्द

फीफा ने 2021 में होने वाले अंडर 17 और अंडर 20 विश्‍वकप टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दी हैं. ये टूर्नामेंट अब वर्ष 2023 में कराये जाएंगे. अंडर 20 विश्‍वकप इंडोनेशिया और अंडर 17 पेरू में होंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top