EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
24 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

इस्राइल की संसद नैसेट को बजट संबंधी विवाद के बाद भंग कर दिया गया

इस्राइल की संसद ‘नैसेट’ को देश के बजट संबंधी विवाद के बाद भंग कर दिया गया. इजरायल में अब दो वर्ष के भीतर मार्च में चौथा आम चुनाव होगा. वर्ष 2020 के बजट को तय समय सीमा में पारित न कर पाने के बाद संविधान के प्रावधानों के अनुसार संसद को भंग कर दिया गया.

प्रधानमंत्री बेंनयामिन नेतन्याहू और उनके पूर्व राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, रक्षा मंत्री बेन्‍नी गांत्ज़ ने अप्रैल 2019 के बाद से हुए तीन चुनावों के बाद राष्‍ट्रीय एकता सरकार की स्थापना की थी. इन चुनावों में किसी भी दल या गठबंधन को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला था. तब से दोनों नेता बारी-बारी से प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे थे.

अमेरिकी में हवाई के बिग आईलैंड पर स्थित किलाऊआ ज्वालामुखी में विस्फोट

अमेरिकी के किलाऊआ ज्वालामुखी (Mount Kilauea) में हाल ही में विस्फोट हो गया. दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक किलाऊआ ज्वालामुखी अपना विकराल रूप लेता जा रहा है. इस ज्वालामुखी के फटने के बाद आये भूकंप से आसपास के करीब 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित होते हैं. इससे पहले इस ज्वालामुखी में साल 2018 में विस्फोट हुआ था.

किलाऊआ ज्वालामुखी

किलाऊआ ज्वालामुखी, अमेरिका के हवाई के बिग द्वीप (आईलैंड) पर वोल्केनोज नेशनल पार्क में स्थित है. यह विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय ज्‍वालामुखी है. यह ज्वालामुखी हवाई पर स्थित पाँच ज्वालामुखियों में से एक है. मौना लोआ, कोहाला, हुलालाई और मौना किया ज्वालामुखी भी इसी द्वीप पर स्थित हैं.

हाल ही में इटली में स्थित माउंट एटना ज्‍वालामुखी (Mount Etna Volcano) में विस्फोट हुआ था. माउंट एटना यूरोप का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सक्रिय ज्‍वालामुखी है.


23 दिसम्बर: राष्ट्रीय किसान दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 दिसम्बर को भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसानों के योगदान को सराहना, सम्मान देना और देश में इस अवसर पर किसान जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित करना है.

चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

यह दिवस देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर मनाया जाता है. उनका जन्म इसी दिन 1902 में हुआ था. वह जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की थी.

चौधरी चरण सिंह खुद एक किसान परिवार से थे. भारतीय किसानों की स्थिति में सुधार लाने का श्रेय उन्हें जाता है. भारत सरकार ने 2001 में किसान दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत-नेपाल रक्षा सहयोग पर वेबिनार और एक्‍सपो

भारत-नेपाल रक्षा सहयोग पर हाल ही में एक वेबिनार और एक्‍सपो आयोजित किया गया था. इस वेबिनार का मूल विषय ‘नेपाल के साथ रक्षा क्षेत्र में तालमेल तथा सहयोग बढ़ाना’ था. सोसायटी फॉर इंडियन डिफेंस मैन्‍युफैक्‍चरर्स (SIDM) के माध्‍यम से रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्‍पादन विभाग के तहत इसे आयोजित किया गया था. यह वेबिनार मित्र देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने और रक्षा निर्यात के लक्ष्‍य तक पहुंचने के उद्देश्‍य से आयोजित किया गया था.

जम्मू-कश्मीर के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना ‘सेहत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना ‘सेहत’ का शुभारंभ करेंगे. यह योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर नहीं किये गये शेष एक करोड़ आबादी को कवर करेगी. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत, पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाता था.

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहला जिला विकास परिषद चुनाव संपन्न

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हाल ही में जिला विकास परिषद (DDC) चुनाव कराये गये थे. अनुछेद 370 और 35A के प्रावधानों को हटाए जाने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यह पहला चुनाव था. प्रदेश के कुल 280 चुनाव क्षेत्रों के लिए 8 चरणों में मतदान 28 नवंबर से 19 दिसंबर कराया गया था. इन चुनावों के परिणाम 23 दिसम्बर को घोषित किया गया. BJP ने सर्वाधिक 74 सीटें जीती, जबकि नेशनल कांफ्रेंस 67 सीटें जीतकर दूसरे स्थान रहे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top