EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्वबैंक ने कारोबारी सुगमता की संशोधित रैंकिंग जारी की, भारत 63वें स्थान पर

विश्वबैंक ने आंकड़ों की समीक्षा करने के बाद कारोबारी सुगमता ( Ease of Doing Business) की संशोधित रैंकिंग रिपोर्ट जारी की है. इस संशोधित रिपोर्ट में भारत अपनी में रैंकिंग में 14 स्थान का सुधार करते हुए 63वें स्थान पर है. भारत ने पिछले पांच साल (2014- 2019) में इस रिपोर्ट में 79 स्थानों का सुधार किया है.

भारत ने चीन को पीछे छोड़ा

विश्वबैंक द्वारा जारी संशोधित रिपोर्ट के अनुसार भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है. चीन की रैंकिंग सात अंक गिरकर 85वें स्थान पर पहुंच गई है. अक्तूबर 2017 में जारी की गई 2018 की रिपोर्ट में चीन को 78वें स्थान पर रखा गया था.

कारोबारी सुगमता रैंकिंग 2018 में कारोबार शुरू करने, ऋण प्राप्त करने और कर चुकाने के संकेतकों के आंकड़ों में अनियमितताओं को शामिल रहते चीन को 65.3 अंक दिया गया था. नियमित समीक्षा के बाद चीन को 64.5 अंक हासिल हुए हैं जिससे उसकी रैंकिंग लुढ़की है.

विश्वबैंक ने रैकिंग जारी करने पर रोक लगायी थी

विश्वबैंक ने पिछले पांच साल की कारोबारी सुगमता रैंकिंग की समीक्षा करने का फैसला किया था. साथ ही विश्वबैंक ने इस साल अक्तूबर में आने वाली बिजनेस रैंकिंग लिस्ट पर फिलहाल रोक लगा दी थी.

विश्वबैंक ने यह कदम चार देशों की तरफ से गड़बड़ी करने के शक में उठाया था. ये चार देश हैं चीन, संयुक्त अरब अमीरात अजरबेजान और सऊदी अरब हैं.

मुक्केबाजी विश्व कप 2020: भारत ने तीन स्वर्ण सहित जीते नौ पदक जीते

मुक्केबाजी विश्व कप (Boxing World Cup) 2020 का 19 दिसम्बर को समापन हो गया. यह प्रतियोगिता जर्मनी के कोलन में आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में भारतीय मुक्केबाजों ने नौ पदक जीते. जिनमें तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य शामिल हैं. मुक्केबाजी विश्व कप में भारत की ओर से पांच महिला और आठ पुरुष मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था.

तीन स्वर्ण पदक हासिल करने वाले मुक्केबाज अमित पंघाल, मनीषा मौन और सिमरनजीत कौर हैं. भारत की AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर ने जर्मनी की स्थानीय मुक्केबाज माया क्लेनहंस को 60 किग्रा वर्ग में पराजित कर स्वर्ण पदक जीता.

महिला मुक्केबाजी के 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में दो भारतीय मुक्केबाज मनीषा मौन और दो बार के AIBA महिला युवा विश्व चैंपियन साक्षी चौधरी का मुकाबला था. इस मुकाबले को मनीषा ने 3 -2 से जीतकर स्वर्ण जीता, जबकि साक्षी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और 2019 के ASBC एशियाई चैंपियन पंघाल ने पुरुषों के फ्लाइवेट (52 किग्रा) में राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता जीती. उन्हें जर्मनी के अरगिष्टी टर्टरयान ने वाकओवर दे दिया और पंघाल ने फाइनल में बिना लड़े स्वर्ण पदक हासिल कर लिया.

सतीश कुमार चोट के कारण फाइनल में नहीं खेल सके जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा. सोनिया लाठेर (57 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा) गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता.


भारत और जापान के बीच छठा संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया

भारत और जापान के बीच 21 दिसम्बर को छठा संवाद सम्मेलन (6th India-Japan Samvad Conference) कांफ्रेंस के माध्‍यम से आयोजित किया गया.

भारत-जापान संवाद सम्मेलन की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी. इस सम्मेलन में अहिंसा और लोकतंत्र की सकारात्‍मक परंपराओं पर आधारित एशिया के भविष्य निर्माण पर चर्चा होती है.

सम्मलेन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पारंपरिक बौद्ध साहित्य और धर्मग्रंथों से संबंधित एक पुस्तकालय के निर्माण का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय विभिन्न देशों के सभी बौद्ध साहित्य की डिजिटल प्रतियां एकत्र करेगा.


20 दिसम्बर: अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 20 दिसम्बर को पूरे विश्व अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस (International Human Solidarity Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को विविधता में एकता का महत्व बताते हुए जागरूकता फैलाना है.

संयुक्त राष्ट्र ने एकता का संदेश देने के लिए 20 दिसम्बर को ‘अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा 22 दिसंबर 2005 को की थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का 21 दिसम्बर को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे 1985-1988 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. इसके अतिरिक्त 1993 से 1996 के बीच वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे. 1988 में उन्हें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया था.

नेपाल संसद को भंग करने की सिफारिश

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संसद को भंग करने की सिफारिश की है. प्रधानमंत्री ओली की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की बैठक में राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से संसद की प्रतिनिधि सभा को भंग करने के लिए की सिफारिश किया गया. राष्ट्रपति ने नेपाल के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति के अनुसार नेपाल में 30 अप्रैल और 10 मई के बीच मध्यावधि चुनाव कराये जायेंगे.

रक्षा मंत्री ने हाइपरसोनिक विंड टनल परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स हैदराबाद में उन्नत हाइपरसोनिक विंड टनल (HWT) परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया. यह वैक्यूम प्रैशर संचालित एक अत्याधुनिक HWT परीक्षण सुविधा है. अमेरिका और रूस के बाद, भारत तीसरा देश है जहां आकार और परिचालन क्षमता के मामले में इतनी बड़ी सुविधा है.

रतन टाटा को ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस पुरस्कार

टाटा समूह के चेयरमैन श्री रतन टाटा को दुबई में ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार इंडो-इजरायल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा दिया गया है. वर्चुअल माध्यम से आयोजित पुरस्कार समारोह में भारत, इजरायल और UAE के वरिष्ठ राजनयिक व अधिकारी शामिल होंगे.

भारत-वियतनाम वर्चुअल शिखर बैठक

भारत और वियतनाम के बीच 21 दिसम्बर को शिखर बैठक आयोजित किया जा रहा है. वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री नूयेन सुन फुक ने हिस्सा ले रहे हैं. बैठक के दौरान दोनों नेता आपसी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किये जायेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top