EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत में योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता दी गयी

केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में औपचारिक तौर पर मान्यता दी है. इसकी मान्यता 17 दिसम्बर को खेल मंत्री किरेन रिजिजू और आयुष (आयुर्वेद, योग, नैचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी) मंत्री श्रीपाद येस्सो नाईक ने दी. योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता दिए जाने से इसे सरकारी सहायता मिल सकेगी.

पिछले साल योग गुरू बाबा रामदेव की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ का भी गठन किया गया था. डॉक्टर एचआर नागेंद्र इसके महासचिव हैं. खेल मंत्रालय इस राष्ट्रीय महासंघ को वित्तीय सहायता देगा ताकि आने वाले साल के लिए यह योजना बना सके. खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि योगासन को ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम का भी हिस्सा बनाया जाएगा.

योगासन प्रतिस्पर्धाओं के लिए चार खेलों और सात वर्गों में 51 पदक प्रस्तावित हैं. इनमें योगासन, कलात्मक योग (एकल व युगल), लयबद्ध योग (एकल, समूह), व्यक्तिगत हरफनमौला चैम्पियनशिप और टीम चैम्पियनशिप शामिल है. अगले साल फरवरी में राष्ट्रीय व्यक्तिगत योगासन खेल चैम्पियनशिप का भी प्रस्ताव है.

भारत ने डोपिंग रोधी एजेंसी WADA को 10 लाख डॉलर देने की घोषणा की

भारत ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) के वैज्ञानिक अनुसंधान बजट में 10 लाख डॉलर देने की घोषणा की है. इस प्रस्तावित धनराशि से WADA को आधुनिक स्तर की डोपिंग रोधी परीक्षण और पहचान प्रणाली विकसित करने में मदद मिलेगी. इस पैसे का इस्तेमाल WADA के स्वतंत्र जांच और खूफिया विभाग को मजबूत करने के लिए भी किया जाएगा.

भारत का यह योगदान दुनिया के अन्य देशों की सरकारों के बीच सर्वाधिक है जिसमें चीन, सऊदी अरब और मिस्र भी शामिल हैं. सभी सदस्य देश जितना योगदान देंगे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) भी उनके बराबर योगदान देगा जिससे कि एक करोड़ डॉलर का कोष तैयार किया जा सके.

विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) क्या है?

WADA का पूरा नाम World Anti-Doping Agency है. अंतरराष्ट्रीय खेलों में ड्रग्स के बढ़ते चलन को रोकने के लिए बनाई गयी एक विश्वस्तरीय स्वतंत्र संस्था है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने WADA की स्थापना 1999 में स्विट्जरलैंड के लुसेन में की थी. WADA का मुख्यालय कनाडा के मॉन्ट्रियल में है.

WADA हर साल प्रतिबंधित दवाओं की सूची जारी करता है. खेलों के दौरान इन दवाओं के प्रयोग पर रोक होती है. जांच में दोषी पाये जाने पर खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा सकता है.

विश्व में WADA से मान्यता प्राप्त 35 प्रयोगशालाएं हैं. दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL) भी WADA से मान्यता प्राप्त एक प्रयोगशाला है. यह विश्व की 34वां प्रयोगशाला है.


यूरोप का सबसे बड़ा सक्रिय ज्‍वालामुखी माउंट एटना में विस्फोट

माउंट एटना ज्‍वालामुखी (Mount Etna Volcano) में हाल ही में विस्फोट हुआ था. मार्च 2017 में हुए विस्‍फोट के बाद यह सबसे बड़ा विस्‍फोट था. विस्फोट से पहले यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 2.7 थी. इस विस्‍फोट के बाद 325 फीट की ऊंचाई तक लावा उठा. विस्फोट इतना ज्यादा बड़ा था कि राख करीब 5 किलोमीटर के इलाके में फैल गई.

माउंट एटना: एक दृष्टि

  • माउंट एटना यूरोप का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सक्रिय ज्‍वालामुखी है. इटली में स्थित यह ज्‍वालामुखी 11 हजार फीट ऊंचा और करीब 38 किलोमीटर चौड़ा है. विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय ज्‍वालामुखी हवाई (Hawaii) का माउंट किलुआ (Mount Kilauea) है.
  • माउंट एटना ज्‍वालामुखी अफ्रीकी और यूरोशियाई टैक्‍टोनिक प्‍लेटों के बीच स्थित है और इसमें लगातार विस्‍फोट होता रहता है. यह 7 लाख साल पुराना है.
  • माउंट एटना से हर साल इतना लावा निकलता है कि 108 मंजिला इमारत को भरा जा सकता है. माउंट एटना ज्‍वालामुखी से हर साल करोड़ों टन लावा और 70 लाख टन कार्बन डाई ऑक्‍साइड, पानी और सल्‍फर डाई ऑक्‍साइड निकलता है.
  • संयुक्त राष्ट्र ने माउंट एटना को ‘डिकेड वोल्केनो’ का खिताब दिया है तथा इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया है.

18 दिसम्बर: अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को विश्व में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस (Minorities Rights Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य अल्पसंख्यक लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है.

संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को मनाये जाने की घोषणा 1992 में की थी. संयुक्त राष्ट्र ने तब कहा था कि देशों को अल्पसंख्यकों की संस्कृति, धर्म आदि की रक्षा करने के लिए कदम उठाने होंगे. ताकि उनका अस्तित्व खतरे में न आए. अल्पसंख्यक धर्म, भाषा, राष्ट्रीयता या जाति के आधार पर होते हैं.


18 दिसम्बर: अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस

प्रत्येक वर्ष 18 दिसम्बर को दुनियाभर में ‘अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ (International Migrants Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्रवासी कामगारों से जुड़े आजादी के साथ काम और मानवाधिकार जैसे मुद्दे पर लोगों के विचार साझा करना है.

इस वर्ष यानी 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम) Reimagining Human Mobility है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक सम्मलेन में अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस को मनाये जाने से संबंधित प्रस्ताव को 1990 में स्वीकार किया था. यह सम्मेलन प्रवासी कामगारों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकार और सुरक्षा के लिए आयोजित की गई थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

स्‍वदेशी उद्योगों से 27 हजार करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण खरीद को मंजूरी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (DAC) की बैठक में स्‍वदेशी उद्योगों से 27 हजार करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 की नई व्यवस्था के तहत परिषद की यह पहली बैठक थी और इससे मेक इन इंडिया तथा सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल को बढ़ावा मिलेगा.

बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ नगर बनाने के लिए मिशन 2022 आरंभ

बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ नगर बनाने के लिए कर्नाटक सरकार ने मिशन 2022 आरंभ किया है. इसके तहत वैज्ञानिक रूप से ट्रेफिक सिग्नल का प्रबंध, इलेक्ट्रिक बस सेवा, मेट्रो नेटवर्क आदि में सुधार किया जायेगा. नगर में हर दिन जमा होने वाले कचरे को बिजली में परिवर्तित करना और शहर में तालाब, उद्यान और वृक्ष वन विकसित करना भी इस मिशन में शामिल है.

मोहम्मद आमिर ने क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है. 28 वर्षीय आमिर ने 2009 में 17 वर्ष की आयु में श्रीलंका के विरुद्ध अपना पहला अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेला था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट मैचों में 119 विकेट लिए हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top