EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक 2020 जारी: भारत 131वें स्थान पर, नॉर्वे शीर्ष पर

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने 15 दिसम्बर को मानव विकास सूचकांक (Human Development Index- HDI) 2020 रिपोर्ट जारी की. इस सूचकांक में 189 देशों में भारत 131वें पायदान पर है. वर्ष 2019 में जारी सूचकांक में भारत 129वें पायदान पर था. इस सूचकांक में नॉर्वे शीर्ष पर रहा और उसके बाद आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, हांगकांग और आइसलैंड का स्थान रहा.

HDI 2020 रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • सूचकांक में चीन 85वें; भूटान 129वें, बांग्लादेश 133वें, नेपाल 142वें और पाकिस्तान 154वें स्थान पर रहा.
  • वर्ष 2019 में भारतीयों की जीवन प्रत्याशा 69.7 साल थी. बांग्लादेश में यह 72.6 साल और पाकिस्तान में 67.3 साल थी.
  • भारत ने 2012 और 2017 के बीच अपनी GDP का 8% शिक्षा पर खर्च किया. भारत में साक्षरता दर अभी भी काफी कम 74% है.यह अन्य G20 देशों की तुलना में बहुत कम है.
  • क्रय शक्ति समता (PPP) के आधार पर 2018 में भारत की प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय 6,829 अमेरिकी डॉलर थी जो 2019 में गिरकर 6,681 डॉलर हो गई.

मानव विकास सूचकांक: एक दृष्टि

  • मानव विकास सूचकांक (HDI) जीवन प्रत्याशा, शिक्षा, और प्रति व्यक्ति आय संकेतकों का एक समग्र आंकड़ा है.
  • इस सूचकांक का उपयोग देशों को मानव विकास के आधार पर आंकने के लिए किया जाता है.
  • इस सूचकांक से इस बात का पता चलता है कि कोई देश विकसित है, विकासशील है, अथवा अविकसित. जिस देश की जीवन प्रत्याशा, शिक्षा स्तर एवं प्रति व्यक्ति आय अधिक होती है, उसे उच्च श्रेणी प्राप्त होती हैं.
  • पहला मानव विकास सूचकांक 1990 में भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन और पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल हक के सहयोग से जारी किया गया था. तब से प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा इसे जारी किया जाता है.

‘वॉट्सऐप’ ने ICICI Bank, Axis bank, SBI और HDFC के साथ डिजिटल पेमेंट सेवा शुरू की

लोकप्रिय चैट ऐप ‘वॉट्सऐप’ ने भारत में प्रमुख बैंकों ICICI Bank, Axis bank, SBI और HDFC के साथ पार्टनरशिप कर अपनी डिजिटल पेमेंट सेवा ‘WhatsApp Payments’ शुरू की है.

इसके माध्यम से इन चार बैंकों के ग्राहक ऑनलाइन पैसे का लेन-देन कर सकेंगे. वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस को भारत के Unified Payments Interface का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया है.


16 दिसम्बर: विजय दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को पूरे देश में विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाया जाता है. यह दिवस वर्ष 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है. इस वर्ष 16 दिसम्बर 2020 को विजय दिवस की 49वीं वर्षगांठ है.

1971 में आज ही के दिन पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने 93 हजार सैनिकों के साथ सफेद झंडे दिखाते हुए भारत के पूर्वी सैन्‍य कमांडर लेफ्टि‍नेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के नेतृत्‍व वाली भारतीय सेना और मुक्तिवाहिनी की संयुक्‍त कमान के समक्ष आत्‍मसमर्पण कर दिया था.

बंगलादेश भी इस दिन विजय दिवस के रूप में मनाती

भारत की पाकिस्तान पर इस जीत के बाद ही पूर्वी पाकिस्तान को अलग कर बांग्लादेश बनाया गया था. बंगलादेश भी इस दिन विजय दिवस (बिजॉय दिबॉश) के रूप में मनाती है. पाकिस्‍तानी सेना के आत्‍मसमर्पण के साथ ही मुक्ति संग्राम का अंत और बंगलादेश का निर्माण हुआ था. 13 दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के आगे पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े. आज़ादी की ये लड़ाई इतिहास में मुक्ति संग्राम के नाम से दर्ज है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारतीय उद्योग परिसंघ का साझेदारी शिखर सम्‍मेलन

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के साझेदारी शिखर सम्‍मेलन-2020 का आयोजन 15 दिसम्बर को किया गया. वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्‍बोधित किया. अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्‍य केवल उच्‍च स्‍तर पर सतत विकास को बढ़ावा देना ही नहीं है, बल्कि देश को 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनाना भी है.

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब की भारत यात्रा

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब भारत यात्रा पर हैं. विदेशमंत्री एस. जयशंकर के साथ उन्होंने व्‍यापार, प्रतिरक्षा, सुरक्षा, जलवायु और स्‍वास्‍थ्‍य सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता की. वार्ता में अफगानिस्‍तान की स्थिति, हिंद-प्रशांत अवधारणा के विकास और पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई.

किसानों आंदोलन के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक समिति

उच्‍चतम न्‍यायालय ने कहा है कि वह आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करने और मामले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक समिति के गठन पर विचार रहा है. इस समिति में भारतीय किसान यूनियन, भारत सरकार और अन्‍य कृषि संगठनों के प्रतिनिधि होंगे. न्‍यायालय ने हाल में बनाये गये कृषि कानूनों के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने की मांग संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई की है.

भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव 16 जनवरी से गोवा में

भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव 16 जनवरी से गोवा में आयोजित किया जायेगा. सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि फिल्‍मोत्‍सव का उद्घाटन और समापन समारोह वास्‍तविक रूप से जबकि महोत्‍सव के बाकी कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से आयोजित किये जायेंगे.

भारतीय डाक और इंडिया पोस्‍ट पेमेन्‍ट्स बैंक का भुगतान एप ‘डाकपे’ का शुभारंभ

भारतीय डाक और इंडिया पोस्‍ट पेमेन्‍ट्स बैंक ने अपने नए डिजिटल भुगतान एप ‘डाकपे’ (DakPay) का शुभारंभ किया है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इस एप की शुरुआत की. इस अभिनव एप से लोग आसानी से पैसे का लेन-देन कर सकते हैं.

वित्‍तीय स्थिरता और विकास परिषद की 23वीं बैठक

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने वित्‍तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) की 23वीं बैठक की अध्‍यक्षता की. FSDC के सदस्यों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI), भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA), पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के चेयरमैन FSDC के सदस्य हैं. यह बैठक में बजट 2021 पर केन्द्रित थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top