EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 2021 के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे. भारत के दौरे पर आए वहां के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत में इस बात की पुष्टि की.

प्रधानमंत्री जॉनसन ने गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के भारत के निमंत्रण को स्वीकर कर लिया है. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्रिटेन की G7 सम्मलेन में बतौर अतिथि राष्ट्र के रूप में शामिल होने का न्योता भी दिया है. भारत के साथ दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया भी G7 सम्मलेन में अतिथि सदस्य के तौर पर शामिल होंगे.

जॉनसन भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बनने वाले दूसरे ब्रिटिश प्रधानमंत्री होंगे. उनसे पहले 1993 में जॉन मेजर को यह सम्मान दिया गया था.

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि का चयन

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के चयन के लिए सबसे पहले विदेश मंत्रालय भारत के संबंधों के आधार पर कुछ देशों के नाम आगे करता है. फिर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भवन की मंजूरी ली जाती है. फिर चयनित नेता को न्योता दिया जाता है.

नीति आयोग ने भारत में जन स्‍वास्‍थ्‍य निगरानी के बारे में श्‍वेत पत्र ‘विजन 2035’ जारी किया

नीति आयोग ने भारत में जन स्‍वास्‍थ्‍य निगरानी के बारे में 14 दिसम्बर को एक श्‍वेत पत्र ‘विजन 2035’ जारी किया. नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष डॉक्‍टर राजीव कुमार, सदस्‍य (स्‍वास्‍थ्‍य) डॉक्‍टर वीके पॉल और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने संयुक्‍त रूप से यह श्‍वेत पत्र जारी किया.

श्‍वेत पत्र के मुख्य बिंदु

  • इस श्‍वेत पत्र में भारत की सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य निगरानी प्रणाली को और अधिक जवाबदेह बनाने की बात कही गई है ताकि बीमारियों से निपटने के लिए सभी स्‍तर पर पहले से तैयारियां की जा सकें.
  • इसमें तीन स्‍तरीय सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली को आयुष्‍मान भारत के साथ समन्वित करने की परिकल्‍पना प्रस्‍तुत किया गया है. इसमें देशभर में विशेषज्ञ सेवाओं और प्रयोगशालाओं की क्षमता बढ़ाने की बात भी कही गई है.
  • नागरिकों के प्रति संवेदनशील इस सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य निगरानी प्रणाली में लोगों की निजता और गोपनीयता के संरक्षण का ध्‍यान रखा जायेगा और यह भी व्‍यवस्‍था की जायेगी कि लोगों को फीड बैक प्राप्‍त हो सके.
  • भारत ने स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी अन्तर्राष्ट्रीय स्‍तर की आपात स्थिति से निपटने में क्षेत्रीय और वैश्विक नेतृत्‍व प्रदान करने का भी लक्ष्‍य रखा है.

स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के लिए तमिलानाडु में ‘अम्मा मिनी क्लिनिक’ योजना की शुरुआत

तमिलानाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने ‘अम्मा मिनी क्लिनिक’ योजना की शुरुआत की. इसका मकसद जन स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है. इस योजना के तहत समूचे तमिलनाडु में दो हजार क्लिनिक खोले जाएंगे जिनमें लोग बुखार जैसी बीमारियों के लिए डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे.

अम्मा मिनी क्लिनिक उन इलाकों में खोले जाएंगे जहां बड़ी संख्या में गरीब आबादी निवास करती है और वहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं. इन क्लिनिकों में दवाई स्टोर होगा और मामूली ऑपरेशन करने के लिए उपकरण होंगे. प्रत्येक क्लिनिक में एक डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य सहायक होगा.


प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर रोडम नरसिम्हा का निधन

प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर रोडम नरसिम्हा का 15 दिसम्बर को बैंगलुरू में निधन हो गया. वे 87 वर्ष के थे. प्रोफेसर नरसिम्हा ने नेशनल एरो-स्पेस लैबोरेट्रीज के निदेशक और बैंगलुरू में जवाहर लाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र की इंजीनियरिंग इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था.

हल्के लड़ाकू विमान जैसे देश के एरो-स्पेस कार्यक्रम में योगदान के लिए उन्हें 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. उन्होंने अंतरिक्ष आयोग, प्रधानमंत्री की विज्ञान सलाहकार परिषद और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड सहित केन्द्र सरकार के विभिन्न निकायों में भी उल्लेखनीय कार्य किया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री ने गुजरात में तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुजरात में तीन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क भी शामिल है, जिसकी स्‍थापना कच्‍छ जिले में भारत-पाकिस्‍तान सीमा के पास खावड़ा गांव में की जा रही है. उन्होंने खारे पानी को पीने योग्‍य बनाने के संयंत्र, सरहद डेरी के पूरी तरह से स्‍वचालित दुग्‍ध प्रसंस्‍करण संयंत्र और पैकिंग संयंत्र का शुभारंभ किया. कच्‍छ जिले के मांडवी में खारे पानी को स्‍वच्‍छ करने के संयंत्र लगाया जा रहा है.

अमरीका में COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू

अमरीका में COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है. खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) की अनुमति के बाद न्यूयार्क में ICU की नर्स सैंड्रा लिंडसे को पहला टीका लगाया गया. अमरीका में FDA ने फाइजर की कोविड वैक्सीन बायोएनटेक को आपात उपयोग की अनुमति दी थी. ब्रिटेन सहित कई अन्य देशों में भी इस वैक्सीन के आपात उपयोग की स्वीकृति दी गई है. यह टीका फाइज़र इंक और उसके जर्मन सहयोगी बायोएनटेक के सहयोग से बनाया गया है.

भारत-बांग्लादेश वर्चुअल बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच 17 दिसम्‍बर को वर्चुअल बैठक होगी. बैठक में दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे जिसमें कोविड काल के बाद सहयोग को और मजबूत करना शामिल है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अक्टूबर 2019 में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आई थीं.

सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्‍यतिथि

15 दिसम्बर को सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्‍यतिथि थी. गुजरात के नादियाड में 31 अक्‍तूबर 1875 में जन्‍मे सरदार वल्‍लभ भाई पटेल भारत के लौह पुरूष के रूप में जाने जाते हैं. उन्‍होंने भारत के साथ 500 से अधिक रजवाड़ों का विलय कराया था. सरदार पटेल ने भारत के पहले उपप्रधानमंत्री के रूप में सेवा की और वे गृहमंत्री भी रहे.

कोविड टीकाकरण अभियान के लिए दिशानिर्देश जारी

सरकार ने देश में व्यापक कोविड टीकाकरण अभियान के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय पहले चरण में लगभग 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की योजना बना रहा है. फाइज़र, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति के लिए आवेदन किया है. अनुमति मिलते ही टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top