EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
14-15 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

RTGS सेवा वर्ष के सभी दिन 24 घंटे उपलब्‍ध हुआ

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने धन के तत्काल लेन-देन की प्रणाली (RTGS) को अब वर्ष के सभी दिन 24 घंटे के लिए शुरू कर दी गयी है. RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास ने इस बारे में घोषणा की.

घोषणा के अनुसार 15 दिसम्बर 2020 से आरटीजीएस सेवा वर्ष के सभी दिन और 24 घंटे उपलब्‍ध होगा. इससे पहले RTGS सेवा दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध थी.

भारत, RTGS प्रणाली पूरे वर्ष और 24 घंटे संचालित करने वाले कुछ गिने-चुने देशों में शामिल हो गया है. RBI के इस कदम का उद्देश्‍य देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है.

RTGS क्या है?

RTGS का पूर्ण रूप Real-Time Gross Settlement है. RTGS प्रणाली के माध्‍यम से बड़ी राशि का तत्‍काल लेन-देन किया जा सकता है. इससे न्‍यूनतम दो लाख रुपये तत्‍काल भेजे जा सकते जबकि अधिकतम राशि के लेन-देन की कोई सीमा नहीं है. वहीं दूसरी ओर दो लाख रुपये तक राशि का लेन-देन NEFT के माध्यम से किया जा सकता है.

RTGS और NEFT में अंतर

NEFT, National Electronics Funds Transfer का संक्षिप्त रूप है. RTGS और NEFT में मुख्य अंतर समय सीमा को लेकर है. NEFT में लेन-देन करने की कोई लिमिट नहीं है. 1 रुपये से लेकर ज्यादा ज्यादा कितने भी रुपये का लेन-देन किया जा सकता है. NEFT के लेन-देन में दो घंटे का समय लगता है.

अशरफ पटेल को सोशल एंटरप्रन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

प्रवाह एंड कम्यूनिटी यूथ कलेक्टिव (CYC) की संस्थापक सदस्य अशरफ पटेल को सोशल एंटरप्रेन्योरशिप ऑफ द ईयर (SEOY) इंडिया 2020 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबीन ईरानी ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया.

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष व शाब फाउंडेशन के सह संस्थापक प्रो क्लाउस शाब ने SEOY के विजेता की घोषणा की थी.

अशरफ पटेल दुनियाभर से सामाजिक नवप्रवर्तनकर्ताओं के विश्व के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित नेटवर्क, सोशल एंटरप्रेन्योरशिप कम्युनिटी के लिए श्वाब फाउंडेशन में शामिल होंगी. विजेता विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक और क्षेत्रीय बैठकों में भी भाग लेंगी.

SEOY इंडिया अवॉर्ड उन उद्यमियों को सम्मानित करता है जो भारत की सोशल समस्याओं को हल करने के लिए नए, स्थायी और स्केलेबल समाधानों को लागू करते हैं. यह 2010 में श्वाब फाउंडेशन और जुबिलेंट भारतीय फाउंडेशन द्वारा स्थापित वार्षिक पुरस्कार का 11वां संस्करण है.


14 दिसम्बर: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 दिसम्बर को विद्युत मंत्रालय के अधीनस्‍थ ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो (Bureau of Energy Efficiency- BEE) द्वारा ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ (National Energy Conservation Day) मनाया जाता है. इसका उद्देश्‍य ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में भारत की उपलब्धि‍यों को दर्शाना और जलवायु परिवर्तन में कमी की दिशा में प्रयास करना है.

ऊर्जा संरक्षण क्या है?

ऊर्जा संरक्षण से तात्पर्य, ऊर्जा का उपयोग कुशलता पूर्वक करना और अनावश्यक उपयोग को बंद करना है. कुशलता से ऊर्जा का उपयोग भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ब्रिटेन के विदेशमंत्री डोमनिक राब भारत यात्रा पर

ब्रिटेन के विदेशमंत्री डोमनिक राब 14-17 दिसम्बर तक भारत यात्रा पर हैं. दिल्‍ली में अपने प्रवास के दौरान वे कल विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे. वे पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल के साथ भी आधिकारिक बैठक करेंगे. भारत और ब्रिटेन 2004 से अपनी रणनीतिक भागीदारी के अंतर्गत विभिन्‍न मुद्दों और आपसी सहयोग पर नियमित रूप से उच्‍च स्‍तरीय बातचीत करते आ रहे हैं.

फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की 93वीं वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 11-14 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. इस बैठक का विषय ‘Inspired India’ है.

मैक्स वेरस्टैपेन ने अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स जीता

नीदरलैंड्स के मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल) ने अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स 2020 का आखिरी सीजन जीत लिया है. इस रेस में फिनलैंड के वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज) दूसरे स्थान पर, जबकि विश्व चैंपियन ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज) तीसरे स्थान पर रहे. यह प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में आयोजित किया गया था.

बांग्लादेश में 14 दिसम्बर को शहीद दिवस मनाया गया

बांग्लादेश में 14 दिसम्बर को विद्वानों की हत्या की याद में शहीद दिवस मनाया गया. 1971 में बांग्लादेश को आज़ादी मिलने से कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सेना और स्थानीय लोगों ने मिलकर कई बुद्धिजीवियों की हत्या कर दी थी. इस दिन ढाका में सैकड़ों विद्वानों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, कलाकारों, शिक्षकों और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों का नरसंहार किया गया था.

प्रमोद बोरो, बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के नए मुख्य कार्यकारी सदस्य

युनाइडेट पीपल्‍स पार्टी लिबरल (UPPL) के अध्यक्ष प्रमोद बोरो, बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTC) के नए मुख्य कार्यकारी सदस्य होंगे. भारतीय जनता पार्टी, गण सुरक्षा परिषद के सहयोग से अगली परिषद के गठन में UPPL का समर्थन करेगी. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 17 सीटें मिली हैं. UPPL को 12 सीटें, भाजपा को 9 तथा कांग्रेस और गण सुरक्षा परिषद को एक-एक सीट मिली. 2003 में BTC के गठन के बाद से वहां बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट का शासन रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top