EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
12 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

युवा गणितज्ञों का रामानुजन पुरस्कार ब्राजील के कैरोलिना अरुजो को प्रदान किया गया

वर्ष 2020 का युवा गणितज्ञों का रामानुजन पुरस्कार (Ramanujan Prize for Young Mathematicians) ब्राजील के की गणितज्ञ डॉ कैरोलिना अरुजो को प्रदान किया गया.

रामानुजन पुरस्कार

रामानुजन पुरस्कार भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार ICTP (International Centre for Theoretical Physics) और अन्तर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (International Mathematical Union) के सहयोग से विकासशील देश में उत्कृष्ट शोध किसी शोधार्थी को दिया जाता है.

इस पुरस्कार की स्थापना श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में की गयी थी. रामानुजन शुद्ध गणित के एक ऐसे जीनियस थे, जो अनिवार्य रूप से स्व–शिक्षित थे और जिन्होंने एल्लिप्टिक फंक्शन्स, इन्फाईनाईट सीरीज और संख्याओं के विश्लेषणात्मक सिद्धांत के बारे में उल्लेखनीय योगदान दिया था.

डॉ कैरोलिना अरुजो

कैरोलिना ब्राजील के रियो डी जनेरियो स्थित इंस्टीट्यूट फॉर प्योर एंड एप्लाइड मैथेमेटिक्स (IMPA) की शोधकर्ता हैं. उनका कार्य क्षेत्र बायरेशनल ज्यामिति (bi-rational geometry) पर केंद्रित है. कैरोलिना यह पुरस्कार पाने वाली पहली गैर-भारतीय हैं.

11 दिसम्बर: अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस

प्रतिवर्ष 11 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस (International Mountain Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य पर्वत के संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा पर्वतों के महत्व को बताना है.

इस वर्ष यानी 2020 में अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘पर्वतीय जैव-विविधता’ (Mountain biodiversity) है.

इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2003 में प्रस्ताव पारित करके की थी. इस दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठन द्वारा समन्वय किया जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

टाइम मैग्जीन ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को पर्सन ऑफ द इयर मनोनीत किया

टाइम मैग्जीन ने अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को संयुक्त रूप से 2020 का पर्सन ऑफ द एयर मनोनीत किया है.

बजरंग पुनिया और एलावेनिल वलारिवन को फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स

पहलवान बजरंग पूनिया (फ्रीस्टाइल-कुश्ती) और युवा निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन (निशानेबाजी) को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2020′ में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. पुरस्कार समारोह का आयोजन ’10वें वैश्विक खेल शिखर सम्मेलन’ के दौरान ऑनलाइन किया गया था.

ADB की एशियाई विकास आउटलुक रिपोर्ट

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने हाल ही में अपनी नवीनतम एशियाई विकास आउटलुक रिपोर्ट में जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर (GDP) –8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. रिपोर्ट में ADB ने वित्त वर्ष 2021 में भारत की GDP तेजी से उभरकर 8.0 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने का अनुमान जताया है.

मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए भारत-म्यांमार बैठक

भारत और म्यांमार के बीच 5वीं द्विपक्षीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. यह बैठक मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए थी. इस बैठक में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने जबकि म्यांमार की ओर से मादक पदार्थ प्रवर्तन प्रभाग के ब्रिगेडियर जनरल विन नाइंग शामिल हुए.

लेह में लद्दाख साहित्‍य उत्‍सव 2020

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में लद्दाख साहित्‍य उत्‍सव 2020 का आयोजन किया गया. इस उत्‍सव में साहित्‍य के विभिन्‍न विषयों पर चर्चा की गयी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top