EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-8 नवम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गये, डोनाल्ड ट्रंप की जगह लेंगे

जो बाइडेन (Joe Biden) अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गये हैं. हाल ही में संपन्न हुए अमेरिकी चुनाव में उनहोंने बहुमत प्राप्त किया था. चुनाव में डेमोकेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन ने मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को पराजित किया.

78 वर्षीय बाइडेन अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में राष्ट्रपति बने हैं. इससे पहले वे 2009 से 2017 तक 47वें उपराष्ट्रपति रह चुके हैं.

भारतीय मूल की कमला हैरिस उप-राष्ट्रपति

राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भारतीय मूल की कमला हैरिस उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं है. डेमोकेटिक पार्टी ने हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था.

हैरिस कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं. वह उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली अश्वेत और भारतीय मूल-अमेरिकी महिला बन गईं। उनकी माँ, श्यामला गोपालन भारत के तमिलनाडू राज्य से जबकि उनके पिता जमैका मूल के अमेरिकन डोनाल्ड जे हैरिस हैं.

अमेरिका जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते से औपचारिक रूप से अलग हुआ

अमेरिका 4 नवंबर को औपचारिक रूप से ‘जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते 2015’ से अलग हो गया। यह जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के तहत एक समझौता है, जो नवंबर 2016 से प्रभावी हुआ था।

पेरिस समझौते के तहत देशों को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से कम वृद्धि रखने और वैश्विक ऊष्मा को 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक न होने देने का संकल्प लेना होता है। अगस्त 2017 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते से पीछे हटने के फैसले से संयुक्त राष्ट्र महासचिव को अवगत कराया था।

जानिए क्या है UNFCCC COP और पेरिस समझौता…»


मलयालम फिल्मों के निर्देशक हरिहरन को केरल सरकार का जेसी डेनियल पुरस्कार

मलयालम फिल्मों के निर्देशक हरिहरन को मलयालम सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए जेसी डेनियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. जाने-माने लेखक एमटी वासुदेवन नायर की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति ने पिछले पांच दशक में मलयालम सिनेमा में योगदान के लिए हरिहरन के नाम का चयन किया.

जेसी डेनियल पुरस्कार

जेसी डेनियल पुरस्कार केरल सरकार का सर्वोच्च सम्मान है. मलयालम में पहली मूक फिल्म बनाने वाले जेसी डेनियल के नाम पर हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है. इसके तहत पांच लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं.


नेपाल ने भारतीय सेना प्रमुख को मानद पद से सम्‍मानित किया

नेपाल ने भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे को ‘जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी’ के मानद उपाधि से सम्मानित किया है. भारतीय सेना के प्रमुख 4-6 नंवबर तक नेपाल के दौरे पर थे.

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने 5 नवम्बर को अपने आधिकारिक निवास ‘शीतल निवास’ में आयोजित समारोह में नरवणे को इस सम्मान से सम्‍मानित किया. इस समारोह में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

सेना प्रमुखों को सम्मानित करने की परंपरा

भारत और नेपाल द्वारा एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को सम्मानित किये जाने की पुरानी परंपरा है. कमांडर-इन-चीफ जनरल केएम करियप्पा पहले भारतीय सेना प्रमुख थे जिन्हें 1950 में इस मानद से सम्मानित किया गया था.

जनवरी 2019 में नेपाली सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा भारतीय सेना का मानद जनरल से सम्मानित गया था.


7 नवंबर: राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 7 नवम्बर को ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता’ (National Cancer Awareness Day) दिवस मनाया जाता है. कैंसर रोग कोशिकाओं में अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है. इस दिवस को मनाने के उद्देश्य कैंसर, के लक्षणों और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाना है.

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘7 नवंबर’ को ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’ के रूप में मनाये जाने का निर्णय 2014 में लिया था. पहला राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 7 नवंबर 2014 को मनाया गया था.

इसके अलाबा प्रत्येक वर्ष ‘4 फरवरी’ को ‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer Day) के रूप में मनाया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top