EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27 नवम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

स्वदेशी हैवीवेट टॉरपीडो वरुणास्त्र को नौसेना में शामिल किया गया

भारतीय नौसेना का स्वदेशी टॉरपीडो ‘वरुणास्त्र’ को नौसेना में शामिल कर लिया गया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक समारोह में इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

टॉरपीडो वरुणास्त्र: एक दृष्टि

  • वरुणास्त्र स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो है. यह GPS की मदद से अपने लक्ष्य को भेद सकता है.
  • एक टन से अधिक वजनी वरुणास्त्र अपने साथ 250 किलो तक का वॉरहेड (एक्सप्लोसिव) ले जा सकता है. इसका वजन लगभग डेढ़ टन है. टारपीडो ‘वरुणास्त्र’ 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हमला करता है.
  • इस टॉरपीडो से भारतीय जंगी जहाजों और सिंधु क्लास सबमरीन को लैस किया जाएगा. यह किसी भी सबमरीन पर ऊपर या नीचे दोनों तरफ से हमला कर सकता है.
  • ‘वरुणास्त्र’ का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के भारतीय नौसेना के विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला ने किया है.

न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले को ICC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए अध्यक्ष के रूप में न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) को नियुक्त किया गया है. बार्कले को 24 नवम्बर को हुये मतदान के तहत चुना गया. ग्रेग बार्कले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के डायरेक्टर पद पर कार्यरत थे.

ग्रेग बार्कले अंतरिम चेयरमैन इमरान ख्वाजा की जगह लेंगे. भारत की तरफ से BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन 26 जून 2014 को ICC के पहले चेयरमैन बने थे. इनके बाद शशांक मनोहर 2015 में नए चेयरमैन बने. मनोहर ने साल 2019 में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.


भारत और सिंगापुर के बीच नौसैन्य अभ्यास SIMBEX अंडमान सागर में आयोजित किया गया

भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास SIMBEX-20 का आयोजन अंडमान सागर में 23-25 ​​नवंबर को किया गया था. इस अभ्यास का उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच समुद्री, आर्थिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा मैत्रीपूर्ण संबंधों को मज़बूत बनाना था.

SIMBEX नौसैन्य अभ्यास: एक दृष्टि

SIMBEX का पूरा नाम ‘Singapore India Maritime Bilateral Exercise’ है. इसका वार्षिक आयोजन 1994 से किया जा रहा है. इस अभ्यास में हवा तथा सतह से होने वाले हमलों के लिए अभ्यास किया जाता है. इसमें हवाई रक्षा ऑपरेशन तथा एडवांस्ड रणनीतिक अभ्यास का आयोजन किया जाता है.


26 नवम्बर: राष्ट्रीय दुग्ध दिवस, वर्गीज कुरियन का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संपूर्ण देश में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ (National Milk Day) मनाया जाता है. किसी व्यक्ति के जीवन में दूध के महत्व को बताने के उद्देश्य यह दिवस मनाया जाता है. विश्‍व में यह दिवस 1 जून को मनाया जाता है.

भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस ‘श्वेत क्रांति’ के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्मदिन के अबसर पर मनाया जाता है. पहली बार यह दिवस इंडियन डेयरी एसोसिएशन (IDA) द्वारा 26 नवंबर, 2014 को मनाया गया था.

डॉ वर्गीस कुरियन: एक दृष्टि

  • डॉ वर्गीस कुरियन को ‘मिल्कमैन ऑफ़ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने भारत में डेरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय योगदान दिया था. कुरियन ने अमूल ब्रांड की स्थापना एवं सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
  • कुरियन ने ‘ऑपरेशन फ्लड’ में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ऑपरेशन फ्लड को 1970 में शुरू किया गया था, यह विश्व का सबसे बड़ा डेरी विकास कार्यक्रम था. इस ऑपरेशन के चलते भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन सका.
  • वर्गीस कुरियन को वर्ष 1963 में रमन मैगसेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) से सम्मानित किया गया था. भारत सरकार ने 1999 में देश के दुसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ प्रदान किया था.

26 नवम्बर: संविधान दिवस, भारतीय संविधान की 71वीं वर्षगांठ

प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ (Constitution Day) के रूप में मनाया जाता है. संविधान सभा द्वारा 1949 में इसी दिन भारतीय संविधान को मंजूरी दी गयी और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था. इस वर्ष यानी 2020 में हमारे संविधान को अंगीकार किए जाने की 71वीं वर्षगांठ है.

संविधान दिवस को संविधान निर्माता डॉं. भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है. डॉं. अंबेडकर संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे.

भारत सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा 19 नवंबर 2015 को की थी. प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में बीआर अम्बेडकर की ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी मेमोरियल’ की आधारशिला रखने के दौरान इसकी घोषणा की थी. उनकी 125वीं जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार संविधान दिवस मनाया गया था.

भारतीय संविधान: एक दृष्टि

  • संविधान निर्माण के लिए 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार करनेवाली समिति की स्थापना की गई थी और इसके अध्यक्ष के तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नियुक्ति हुई थी.
  • संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए. दो दिन बाद इसे लागू किया गया था.
  • भारतीय संविधान को विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां शामिल हैं.
    यह हस्तलिखित संविधान है. इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन का वक्त लगा था.

प्रख्यात फुटबॉल खिलाड़ी अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना का निधन

फुटबॉल के जादूगर अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना का 26 नवम्बर को निधन हो गया. वह 60 वर्ष के थे. डिएगो माराडोना को विश्व के महानतम फुटबॉलरों में से एक माने जाते हैं. वे अर्जेंटीना के प्रोफेशनल फुटबॉलर थे.

डिएगो की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 1986 में फीफा विश्वकप जीता था. यह विश्वकप 1986 में मैक्सिको आयोजित किया गया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए गोल्डन बॉल जीता था. इस विश्वकप में अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान माराडोना का सबसे यादगार पल उनका ‘Hand of God’ था. मैच में उनका दूसरा गोल ‘Goal of the Century’ माना जाता है.

उन्होंने अर्जेंटीनोस जूनियर्स, बोका जूनियर्स, बार्सिलोना, नापोली, सेविया, नेवेलस ओल्ड बॉयज और बोका जूनियर्स जैसे फुटबॉल क्लब्स के लिए खेले थे. उन्होंने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कोच के रूप में भी कार्य किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top