EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17-18 नवम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नीतीश कुमार ने 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की

नीतीश कुमार ने 16 नवम्बर को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. उन्होंने 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है.

तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उप-मुख्यमंत्री का पद

BJP ने कटिहार से निर्वाचित विधायक तारकिशोर प्रसाद को विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से निर्वाचित विधायक रेणु देवी को विधानमंडल दल का उप-नेता चुना है. इन्हें राज्य में उप-मुख्यमंत्री का पद दिया गया है.

पढ़ें पूरा आलेख…»

म्यांमार चुनाव में आंग सान सू की के नेतृत्व वाली NLD ने बहुमत प्राप्त किया

म्यांमार में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में आंग सान सू की के नेतृत्व वाली नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी (NLD) ने बहुमत प्राप्त किया है. म्यांमार के चुनाव आयोग ने अंतिम नतीजों की घोषणा 15 नवम्बर को की.

इस चुनाव में सत्तारूढ़ NLD ने 920 सीटों पर जीत हासिल की है. संसद की 1117 सीटों के लिए चुनाव हुआ था. इनमें से 315 सीट निचले सदन ‘हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव’ और 161 सीट उच्च सदन ‘हाउस ऑफ नेशनलटीज’ में हैं. 612 सीट क्षेत्रीय और प्रादेशिक स्तर की संसद की हैं. आंग सान सू की NLD ने 2015 में भी भारी बहुमत से जीत हासिल की थी.

इस बार के म्यांमार चुनाव में रोहिंग्या मुद्दा प्रमुख रूप से बना हुआ था. 2017 में रोहिंग्या के क्षेत्र में सेना ने आपरेशन चलाए थे, जिसमें साढ़े सात लाख रोहिंग्या पलायन कर बांग्लादेश चले गए हैं. इस बार के चुनाव में रोहिंग्या को नागरिक न मानते हुए चुनाव प्रक्रिया से दूर कर दिया गया था.


16 नंवबर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस

प्रत्येक वर्ष 16 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) के रूप में मनाया जाता है. राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में आम लोगों को प्रेस के बारे में जागरूक करना और उनको प्रेस के नजदीक लाना है.

प्रथम प्रेस आयोग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से एक प्रेस परिषद् की कल्पना की थी. इसके तहत 4 जुलाई 1966 को भारत में प्रेस परिषद् की स्थापना की गई जिसने 16 नंवबर 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया. तभी से प्रतिवर्ष 16 नवंबर को भारत में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी के प्रतीक के तौर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है.


16 नवंबर: अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस

प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Day for Tolerance) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सहिष्णुता के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करना है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र असहिष्णुता वर्ष घोषित किया था. 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाने का निर्णय लिया था.

यूनेस्को ने वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए ‘मदनजीत सिंह पुरस्कार’ की स्थापना की थी. यह पुरस्कार वैज्ञानिक, कलात्मक, सांस्कृतिक या संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रत्येक 2 वर्ष में प्रदान किया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top