EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-13 नवम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020: तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ राज्य और लुठियाग को सर्वश्रेष्ठ गांव का पुरस्कार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 12 नवम्बर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार (NWA) प्रदान किए. यह इन पुरस्कारों का दूसरा संस्करण था. पुरस्कार समारोह का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा कायाकल्प द्वारा 11 और 12 नवंबर 2020 को आभासी मंच के माध्यम से किया गया था.

इन पुरस्कारों में राज्यों की श्रेणी में, तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया. महाराष्ट्र और राजस्थान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चिरबिटिया लुथियाग को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत (उत्तर क्षेत्र) का पुरस्कार मिला.

शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के राष्ट्रअध्यक्षों का 20वां सम्मेलन

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के राष्ट्रअध्यक्षों का 20वां सम्मेलन 10 नवम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की.

इस सम्मेलन में SCO के सभी आठ सदस्य देशों ने हिस्सा लिया. रूस, भारत, चीन, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान SCO के सदस्य देश हैं. इसके अलाबा पर्यवेक्षक देशों- ईरान, अफगानिस्तान, मंगोलिया और बेलारूस ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया.

2017 में SCO के पूर्णकालिक सदस्य बनने के बाद भारत की यह तीसरी बैठक थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के SCO के देशों के साथ मजबूत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध होने की बात कही.


रक्षा मंत्री ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल के मॉडल का अनावरण किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 नवम्बर को एंटी सैटेलाइट (A-SAT) मिसाइल के मॉडल का अनावरण किया. यह अनावरण दिल्ली में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) भवन में किया गया. इस मौके पर DRDO के चैयरमैन डॉ जी सतीश रेड्डी भी मौजूद थे.

भारत ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत अपनी पहली एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण 27 मार्च 2019 को किया था. यह परीक्षण ओडिशा स्थित एपीजी अब्दुल कलाम परीक्षण स्थल से किया गया था. इस मिसाइल के जरिये पृथ्वी की निचली कक्षा में एक उपग्रह को अचूक निशाना लगाकर ध्वस्त किया जा सकता है.

मिशन शक्ति के तहत इस एंटी सैटेलाइट मिसाइल का परीक्षण करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना था. भारत ने इस तरह अंतरिक्ष में अपने संसाधनों की रक्षा करने की क्षमता का प्रदर्शन किया था.


नेपाल में महात्‍मा गांधी पर एक विशेष संकलन जारी किया गया

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने काठमांडू में महात्‍मा गांधी पर आयोजित एक समारोह में ‘गांधी के बारे में मेरी समझ’ पर एक विशेष संकलन जारी किया है. यह संकलन काठमांडू में नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा की उपस्थिति में जारी किया गया.

महात्मा गांधी की 151वीं जयंती मनाने और दो वर्ष तक चलने वाली 150वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है.


मुंबई इंडियंस ने IPL क्रिकेट के 13वें सीजन का ख़िताब जीता

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीत लिया है. यह IPL का 13वां संस्करण था. 10 नवम्बर को खेले गये इस संस्करण के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल को हराकर इस प्रतियोगिता का विजेता बना. इससे पहले मुंबई ने IPL 2019 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था.

IPL 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को ‘गेम चेंजर ऑफ द मैच’ और ट्रेंट बाउल्ट को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

IPL 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल को सबसे ज्यादा रन-बनाने के लिए ‘ऑरेंज कैप’ और ‘गेम चेंजर ऑफ़ द सीज़न’ से सम्मानित किया गया. इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक 30 विकेट लेने वाले दिल्ली कैपिटल के कगिसो रबाडा को ‘पर्पल कैप’ दिया गया.


12 नवम्‍बर: लोकसेवा प्रसारण दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 नवम्‍बर को लोकसेवा प्रसारण दिवस (Public Service Broadcasting Day) मनाया जाता है. 1947 में 12 नवम्‍बर को राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो) दिल्‍ली स्‍टूडियो में पहली और अंतिम बार आने की स्‍मृति में प्रत्‍येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है. महात्‍मा गांधी ने विभाजन के बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अस्‍थाई रूप से आकर बसे विस्‍थापित लोगों को आकाशवाणी से संबोधित किया था.

भारत में 8 जून, 1936 को आकाशवाणी अस्तित्व में आया था. आकाशवाणी का आदर्श वाक्य ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय’ है.


12 नवम्‍बर: विश्व निमोनिया दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 नवम्बर को विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्वभर में लोगों के बीच निमोनिया के प्रति जागरूकता फैलाना है. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इस दिन को मनाने की शुरुआत 12 नवंबर 2009 को की थी.

इस वर्ष यानी 2020 में विश्व निमोनिया दिवस का मुख्या विषय (थीम) ‘Every Breath Counts’ है.

निमोनिया क्या है?

निमोनिया सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें फेफड़ों (लंग्स) में इन्फेक्शन हो जाता है. निमोनिया होने पर फेफड़ों में सूजन आ जाती है और कई बार पानी भी भर जाता है.


11 नवम्‍बर: राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस, मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती

प्रत्‍येक वर्ष 11 नवम्‍बर को भारत में राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस स्‍वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मनाया जाता है. देश की शिक्षा प्रणाली की आधारशिला रखने में उनका महत्‍वपूर्ण योगदान है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में मनाये जाने का फैसला 11 सितंबर 2008 को किया था.

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती

महान स्‍वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवम्‍बर 1888 को हुआ था. उन्होंने 1947 से 1958 तक स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था. शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की स्थापना की थी. उनका मुख्य लक्ष्य प्राइमरी शिक्षा को बढ़ाना था.

1992 में मौलाना अबुल कलाम आजाद को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. भारत की आजादी के बाद मौलाना अबुल कलाम ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की स्थापना की थी.

24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है…»


10 नवम्बर: शांति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 नवम्बर को दुनियाभर में ‘शांति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस’ (World Science Day for Peace and Development) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और प्रासंगिकता को रेखांकित करना है.
इस वर्ष यानी 2020 में इस दिवस का विषय (Theme) ‘Science for and with Society’ है.

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की सामान्य सभा ने वर्ष 2001 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी. इसे 2002 में पहली बार मनाया गया था.


अंतराष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप: चीन की चेन मेंग ने जीता

ITTF महिला विश्व कप (अंतराष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप) चीन की शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी चेन मेंग (Chen Meng) ने जीत लिया है. इस प्रतियोगिता के फाइनल में चेन मेंग ने हमवतन सुन यिंग्शा (Sun Yingsha) को पराजित किया.

यह प्रतियोगिता चीन के वैहै में आयोजित किया गया था. ITTF महिला विश्व कप का यह 24वां संस्करण था. तीन दिन तक चले इस टूर्नामेंट में 15 देशों की कुल 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. कोविड-19 के बाद यह चीन में आयोजित हुआ पहला ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था.


मलयालम लेखक एस हरीश ने साहित्य के लिए जेसीबी पुरस्कार 2020 जीता

वर्ष 2020 का साहित्य के लिए जेसीबी पुरस्कार एस हरेश को दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘मूंछ’ (Moustache) के लिए दिया गया है. उपन्यास ‘मूंछ’ का अंग्रेजी में अनुवाद जयश्री कलाथिल द्वारा किया गया है और हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है.

विजेता की घोषणा, लॉर्ड बम्फोर्ड, अध्यक्ष, द्वारा एक आभासी पुरस्कार समारोह में की गई थी. साहित्य के लिए जेसीबी पुरस्कार को भारत में सबसे महंगा साहित्यिक पुरस्कार माना जाता है. इस पुरस्कार के तहत मलयालम लेखक को 25 लाख रुपये नकद और अनुवादक को अतिरिक्त 10 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा.


विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी वित्तीय वर्ष 2020 में सबसे दानवीर भारतीय बने

एडेलगिव हुरून इंडिया (EdelGive Hurun India Philanthropy List) की रिपोर्ट 2020 हाल ही में जारी की गयी है. इस रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज सूचना तकनीक कंपनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी वित्तीय वर्ष 2020 में सबसे दानवीर भारतीय बन गए हैं. प्रेमजी ने इसी के साथ परोपकारियों की सूची में भी पहला स्थान हासिल किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमजी ने HCL टेकनोलॉजी के शिव नाडर को बड़े अंतर से पीछे छोड़ा है. नाडर इससे पहले परोपकारियों की सूची में शीर्ष पर चल रहे थे. नाडर ने वित्त वर्ष 2020 में 795 करोड़ रुपये दान किए, जबकि इससे एक साल पहले उन्होंने 826 करोड़ परोपकार पर खर्च किए थे.

प्रेमजी ने इसे पहले यानी वित्त वर्ष 2018-19 में महज 426 करोड़ रुपये दान पर खर्च किए थे. लेकिन वित्त वर्ष 2020 में उन्होंने किए गए दान को 175 फीसदी बढ़ाते हुए 12,050 करोड़ रुपये पर पहुंचा दिया.

सबसे अमीर भारतीय और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दानवीर भारतीयों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने वित्त वर्ष 2018-19 में 402 करोड़ रुपये दान देने के मुकाबले वित्त वर्ष 2020 में 402 करोड़ रुपये परोपकार पर खर्च किए हैं.


बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का निधन

बहरीन के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का 11 नवम्बर को निधन हो गया है. वह 84 वर्ष के थे. वह विश्व के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री थे.

24 नवंबर 1935 को जन्‍मे शेख खलीफा बहरीन के शाही परिवार से थे. 15 अगस्त 1971 को बहरीन की स्वतंत्रता से एक साल पहले शेख खलीफा ने पदभार ग्रहण किया था. उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक बहरीन के राजनीतिक और आर्थिक मामलों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top