EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-2 नवम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

1 नवंबर: मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, केरल, हरियाणा और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, केरल, हरियाणा और छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मनाते हैं. इन सभी राज्यों का गठन 1 नवंबर को ही हुआ था.

मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था. इसके गठन से पहले यह मध्य भारत में आता था. इस वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश का 65वां स्थापना दिवस है. मध्य भारत प्रांत की उस समय दो राजधानियां थीं. ग्वालियर शीतकालीन राजधानी और इंदौर को ग्रीष्मकालीन राजधानी थी. मध्‍यप्रदेश के अस्तित्‍व में आने के साथ ही भोपाल को राजधानी बना दिया गया. डॉ. पटटाभि सीतारामैया मध्यप्रदेश के पहले राज्यपाल बने जबकि पंडित रविशंकर शुक्ल को पहला मुख्यमंत्री बनाया गया.

1 नवंबर 2000 को ही मध्य प्रदेश के कुछ भागों को अलग कर छत्तीसगढ़ नाम का एक नया राज्य अस्तित्व में आया था. इस वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ का 21वां स्थापना दिवस है.

कर्नाटक का गठन 1 नवंबर, 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था. पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था. 1973 में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया था.

कर्नाटक, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब, केरल और हरियाणा का भी गठन 1 नवंबर को है हुआ था. इस कारण ये राज्य भी अपना स्थापना दिवस 1 नवम्बर को मनाते हैं.

IIFFB 2020: ओम पूरी को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार

इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IIFFB) 2020 के पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में की गयी थी. यह पुरस्कार वितरण समारोह अमेरिका के बोस्टन में आयोजित किया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार का आयोजन वर्चुअली किया गया था। इस समारोह में 15 भाषाओं की 110 से ज्यादा फिल्मों को प्रदर्शित किया गया।

IIFFB पुरस्कार समारोह में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ओम पूरी को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ओम पूरी का 2016 में निधन हो गया था। यह पुरस्कार उनकी पत्नी नंदिता पुरी को सौंपा गया।

समारोह में भारतीय शेफ विकास खन्ना को ‘प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मलयालम फिल्म ‘कांती’ को दिया गया.


भारत-मध्य एशिया वार्ता की दूसरी बैठक

भारत-मध्य एशिया वार्ता की दूसरी बैठक (2nd India-Central Asia Dialogue) 28 अक्टूबर को आयोजित की गयी थी. बैठक में इन सभी देशों के प्रतिनिधि ने राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक और वाणिज्यिक, मानवीय और सांस्कृतिक क्षेत्रों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

बता दें भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने वाली इस कॉन्फ्रेंस को 2020 में भारत में ही आयोजित किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते इस बैठक को वर्चुअली आयोजित किया गया.

इस बैठक में भारत, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ-साथ किर्गिज गणराज्य के पहले उप विदेश मंत्री ने हिस्सा लिया था. इसके अलाबा अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में भाग लिया था.

भारत-मध्य एशिया वार्ता की पहली बैठक

भारत-मध्य एशिया वार्ता की पहली बैठक भारत और उज्बेकिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से 13 जनवरी 2019 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित की गई थी. यह बैठक भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है.


31 अक्टूबर: विश्व नगर दिवस

प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को ‘विश्व नगर दिवस’ (World Cities Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस शहरीकरण की चुनौतियों का सामना करने और दुनिया भर में सतत शहरी विकास में योगदान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इस वर्ष यानि 2020 के विश्व नगर दिवस की थीम ‘Theme: Valuing Our Communities and Cities’ है।

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व नगर दिवस को मनाने का निर्णय 2013 में किया था। पहला विश्व नगर दिवस 2020 में मनाया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top