EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9 अक्टूबर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय कपास के लिए पहली बार ब्रांड और लोगो जारी किया गया

सरकार ने भारतीय कपास के लिए पहली बार ब्रांड और लोगो जारी किया है. केंद्रीय कपड़ा और महिला बाल विकास मंत्री स्मृति जुबानी ईरानी ने 8 अक्टूबर को दूसरे विश्व कपास दिवस के मौके पर जारी किया.

भारत के प्रीमियम कपास को कस्तूरी कॉटन के नाम से जाना जाएगा

इसके बाद अब भारत के प्रीमियम कपास को विश्व कपास ट्रेड (world cotton Trade) में कस्तूरी कॉटन (Kasturi Cotton) के नाम से जाना जाएगा. यह कस्तूरी कॉटन ब्रांड सफेदी, चमक, कोमलता, शुद्धता, सुंदरता, विशिष्टता और भारतीयता का प्रतिनिधित्व करेगा.

भारत में कपास का उत्पादन

कपास भारत की मुख्य व्यावसायिक फसलों में से एक है. चीन के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कपास का उत्पादक और सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है. भारत में हर साल करीब 60 लाख टन कपास का उत्पादन होता है जो कि पूरी दुनिया का करीब 23 फीसदी है. इसी तरह भारत दुनिया के कुल जैविक कपास (organic cotton) के उत्पादन का 51 फीसदी उत्पादन करता है.

8 अक्टूबर 2020: भारतीय वायुसेना ने अपनी स्‍थापना की 88वीं वर्षगांठ मनाई

भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस (Air Force Day) मनाती है. 8 अक्टूबर 2020 को इसने अपना 88वां स्थापना दिवस मनाया. भारतीय वायुसेना का गठन आज के ही दिन 1932 में हुआ था.

भारतीय वायुसेना: एक दृष्टि

  • 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना अस्तित्व में आई थी.
  • आरम्भ में भारतीय वायुसेना का नाम रॉयल इंडियन एयर फोर्स था. 1950 में इसका नाम इंडियन एयर फोर्स (भारतीय वायु सेना) कर दिया गया.
  • आजादी से पहले वायु सेना पर थलसेना का नियंत्रण होता था. वायुसेना को थलसेना से अलग करने में महत्वपूर्ण भूमिका भारतीय वायुसेना के पहले चीफ एयर मार्शल सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट निभाई थी. वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर थे.
  • भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य “नभः स्पर्शं दीप्तम” है. यह वाक्य गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है.
  • वायुसेना के वर्तमान अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया हैं.
  • भारतीय वायु सेना में पाँच कमानें हैं. पश्चिमी कमान, जिसका मुख्यालय दिल्ली में है, इलाहाबाद में केंद्रीय कमान, शिलांग में पूर्वी कमान, जोधपुर में दक्षिण-पश्चिमी कमान और तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी कमान है.
  • भारतीय वायु सेना अमरीका, चीन और रूस के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है.
  • देशभर में वायु सेना के 60 केन्‍द्र हैं. भारतीय वायु सेना का हिंडन केन्‍द्र एशिया में सबसे बड़ा और विश्‍व का आठवां सबसे बड़ा केन्‍द्र है.
  • वायुसेना का नीले रंग का है जिसके पहले एक चौथाई भाग में राष्‍ट्रीय ध्वज बना हुआ है. मध्य भाग में राष्‍ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों (केसरिया, श्वेत और हरा) से बना एक वृत्त है. यह ध्वज 1951 में अपनाया गया.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

रूस ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल TSIRKON का परीक्षण किया

रूस ने TSIRKON हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का बेरेन्ट्स सागर में सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण व्हाइट सी में फ्रिगेट एडमिरल गोर्शकोव वेसल से किया गया. इस दौरान मिसाइल ने 8 मैक से अधिक की हाइपरसोनिक गति तक हासिल की.

एम राजेश्वर राव RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

सरकार ने एम राजेश्वर राव को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है. वह RBI के मौजूदा चार डिप्टी गवर्नर में से के हैं. आरबीआई के अन्य तीन डिप्टी-गवर्नर- एमडी पात्रा, बीपी कानूनगो और एमके जैन हैं.

नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार का निधन

नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार का 7 अक्टूबर को आत्महत्या करने से निधन हो गया. उन्होंने नागालैंड और मणिपुर के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी थी. इससे पहले उन्हें हिमाचल का DGP नियुक्त किया गया था और वह CBI के निदेशक बनने वाले राज्य के पहले पुलिस अधिकारी बने थे.

कुवैत में प्रधानमंत्री ने त्‍याग-पत्र दिया

कुवैत में आगामी आम चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री सबाह-अल-खालिद अल सबाह की सरकार ने त्‍याग-पत्र दे दिया है. प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अपना त्‍याग-पत्र अमीर नवाफ अल अहमद अल जबर अल सबाह को सौंपा. कुवैत में इस नवम्‍बर में चुनाव होने हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top