EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5-6 अक्टूबर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नोबेल पुरस्‍कार 2020: हार्वे अल्‍टर, माइकल हॉफटन और चार्ल्‍स राइस को चिकित्सा का नोबेल पुरस्‍कार दिया गया

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा कर दी गई है. यह घोषणा 5 अक्टूबर को स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम में की गयी. घोषणा के तहत इस साल का नोबेल पुरस्‍कार हार्वे अल्‍टर (Harvey Alter), माइकल हॉफटन (Michael Houghton) और चार्ल्‍स राइस (Charles Rice) को दिया गया है.

हेपटाइटिस C वायरस की खोज के लिए इन वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. खून से पैदा होने वाले हेपटाइटिस से दुनियाभर में बड़ी संख्‍या में लोगों को सिरोसिस और लीवर कैंसर होता है.

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा हर साल की तरह से इस बार भी स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम शहर में की गई. पुरस्कार विजेता अल्‍टर और चार्ल्‍स राइस जहां अमेरिका से हैं वहीं माइकल हॉफटन ब्रिटेन के न‍िवासी हैं. माइकल होउगटन यूनिवर्सिटी ऑफ अल्‍बार्टा और चार्ल्‍स राइस रॉकफेलर यूवर्सिटी के हैं. इन वैज्ञानिकों को करीब 11.20 लाख डॉलर की धनराशि दी जाएगी. यह धनराशि तीनों को समान रूप से वितरित की जाएगी.

फ‍िजिक्‍स, केमिस्‍टी, साहित्‍य, शांति और अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. इस बार शांति के नोबेल पुरस्‍कारों की दौड़ में अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी हैं. उन्‍हें इजरायल और UAE के बीच शांति डील कराने के लिए नामित किया गया है.

भारत ने सुपरसोनिक ऐंटी-शिप मिसाइल SMART का सफल परीक्षण किया

भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 5 अक्टूबर को सुपरसोनिक ऐंटी-शिप मिसाइल SMART का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण ओडिशा के वीलर कोस्‍ट से किया गया.

क्‍या है SMART?

SMART का पूरा नाम Supersonic Missile Assisted Release of Torpedo है. यह एक तरह की सुपरसोनिक ऐंटी-शिप मिसाइल है. इसके साथ एक कम वजन का टॉरपीडो लगा है जो पेलोड की तरह इस्‍तेमाल होता है. दोनों मिलकर इसे एक सुपरसोनिक ऐंटी-सबमरीन मिसाइल बना देते हैं. यानी इसमें मिसाइल के साथ पनडुब्‍बी नष्‍ट करने की क्षमता होती है.

इस वेपन सिस्‍टम की रेंज 650 किलोमीटर होगी. ऐंटी-सबमरीन वारफेयर में यह तकनीक भारतीय नौसेना की ताकत को कई गुना बढ़ा सकती है.


भारत और बांग्लादेश की नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ का आयोजन

भारत और बांग्लादेश की नौसेना के बीच 3-5 अक्टूबर को द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ आयोजित किया गया. इसका आयोजन बंगाल की खाड़ी में किया गया था. यह ‘बोंगोसागर’ नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ का दूसरा संस्करण था. इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मैत्री बढाना और संयुक्त परिचालन कौशल विकसित करना था.

इस अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाओं ने सतह युद्ध अभ्यास, नाविक कला विकास और हेलीकॉप्टर संचालन का अभ्यास किया. इसके अलावा दोनों देशों के नौसेनाए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के साथ संयुक्त रूप से गश्त में हिस्सा लिया.

बोंगोसागर नौसैनिक अभ्यास: एक दृष्टि

बोंगोसागर नौसैनिक अभ्यास का आयोजन भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्येक वर्ष बंगाल की खाड़ी में किया जाता है. यह समुद्री अभ्यास 2019 में शुरू हुआ था.


4-10 अक्टूबर: विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह, ‘स्पुतनिक-1’ के प्रक्षेपण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है

प्रत्येक वर्ष 4 से 10 अक्टूबर को विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (World Space Week) के रूप में मनाया जाता है. यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एक अन्तर्राष्ट्रीय वार्षिक उत्सव है.

इस वर्ष यानी 2020 के विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह का विषय ‘सैटलाइट्स इम्प्रूव लाइफ है’ है.

विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह, विश्व के पहले मानव निर्मित उपग्रह स्पुतनिक-1 के प्रक्षेपण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. स्पुतनिक-1 का प्रक्षेपण 4 अक्टूबर 1957 को तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा किया गया था.


अक्टूबर माह का पहला सोमवार: 5 अक्टूबर 2020 को विश्व आवास दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के पहले सोमवार को विश्व आवास दिवस (World Habitat Day) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2020 में विश्व आवास दिवस 5 अक्टूबर को मनाया गया. इस दिवस का उद्देश्य मानवता के मूल अधिकार की पहचान करने और उन्हें पर्याप्त आश्रय देना है.

वर्ष 2020 के विश्व आवास दिवस की थीम (मुख्य विषय) ‘Housing for All-A better Urban Future’ है.

‘विश्व आवास दिवस’ मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1985 में की गई थी. पहली बार यह दिवस 1986 में मनाया गया था.


5 अक्टूबर: विश्व शिक्षक दिवस से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers day) मनाया जाता है. इस दिन अध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष यानी 2020 में यह 26वाँ विश्व शिक्षक दिवस है.

वर्ष 2020 के विश्व शिक्षक दिवस की थीम (मुख्य विषय) ‘Teachers: Leading in crisis, reimagining the future’ है.

यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है. इस बैठक में अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और इसके लिये सुझाव प्रस्तुत किये गये थे.

प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को भारत के पहले उप-राष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्मदिन पर देश भर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top