EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27-28 अक्टूबर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय मूल के वेवल रामकलवान सेशेल्स के राष्ट्रपति चुने गये

भारतीय मूल के वेवल रामकलवान को सेशेल्स का राष्ट्रपति चुना गया है. हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में उन्होंने सत्तारूढ़ डैनी फॉरे को हराया. 1977 में स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार है जब विपक्ष के उम्मीदवार ने सेशेल्स में चुनाव जीता हो.

वेवल रामकलवान और भारत

वेवल रामकलवान का जन्म सेशेल्स के माहे में हुआ था. उनके दादा भारत के बिहार (गोपालगंज) से थे. रामकलवान भारत को सेशेल्स का प्रमुख भागीदार मानते हैं.

2018 में भारत और सेशेल्स, ऐज़मप्शन आइलैंड के एक हिस्से पर एक संयुक्त सैन्य सुविधा बनाने के लिए सहमत हुए थे. सेशेल्स में इस सुविधा को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं.

सेशेल्स द्वीपसमूह

सेशेल्स हिंद महासागर में 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है. यह 1976 तक ब्रिटिश उपनिवेश था. सेशेल्स‌ देश की राजधानी विक्टोरिया है.

सेशेल्स के सभी 115 द्वीपों का क्षेत्रफल लगभग 459 वर्ग किलोमीटर है. माहे (mahe) देश का सबसे बड़ा द्वीप है. जिसका क्षेत्रफल 157 वर्ग किलोमीटर है, और इसी द्वीप पर राजधानी विक्टोरिया स्थित है. यहां की कुल आबादी लगभग 1 लाख है.

जम्मू और कश्मीर पंचायती राज अधिनियम को अपनाने की मंजूरी दी गयी

जम्मू और कश्मीर में पंचायती राज अधिनियम को अपनाने की हाल ही में मंजूरी दी गयी है. यह मंजूरी 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दी गयी.

पंचायती राज अधिनियम को अपनाने से अब जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज के तीन स्तर होंगे. यहाँ के लोगों को अब देश के बाकी हिस्सों की तरह ही अपने स्थानीय प्रतिनिधियों का चुनाव करने का अधिकार होगा.

पंचायती राज व्यवस्था: एक दृष्टि

पंचायती राज, ग्रामीण स्थानीय स्वशासन है. यह 1992 में 73वें संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा संवैधानिक रूप से अपनाया गया था. पंचायती राज व्यवस्था के तीन स्तर हैं ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर पर मंडल परिषद या ब्लॉक समिति तथा जिला स्तर पर जिला परिषद्.


FATF की बैठक: पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बने रहने का फैसला

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक हाल ही में आयोजित की गयी थी. इस बैठक की अध्यक्षता चीन ने की थी. बैठक में FATF ने एक बार फिर पाकिस्तान को संदिग्ध देशों की सूची (ग्रे लिस्ट) में रखने का निर्णय लिया. इस निर्णय के बाद, अब पाकिस्तान को फरवरी 2021 तक में होने वाली FATF की अगली बैठक तक निगरानी सूची में ही रहना होगा.

उल्लेखनीय है कि पांच बार दी गई आखिरी समय-सीमाओं के बावजूद पाकिस्तान आतंकवाद के वित्तपोषण पर काबू करने में नाकाम रहा है.

FATF की ग्रे-लिस्ट या ब्लैक-लिस्ट में डाले जाने पर पाकिस्तान को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और यूरोपीय संघ से आर्थिक मदद मिलने में कठिनाई होगी. पढ़ें पूरा आलेख…»


27 अक्टूबर से 2 नवम्‍बर: सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह

केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग प्रति वर्ष ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ (Vigilance Awareness Week) का आयोजन करता है. इस वर्ष यानी 2020 में यह सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवम्‍बर तक आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य लोगों के सहयोग से सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सत्‍यनिष्‍ठा को बढ़ावा देना है.

सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का विषय- ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ (Prosperous India, Vigilance India) रखा गया है. आयोग ने कहा है कि इस विषय से समाज के सभी वर्गों विशेषकर युवाओं को नैतिक आचरण का पता चलेगा और ईमानदार, भेदभाव रहित और भ्रष्‍टाचार मुक्‍त समाज बनाया जा सकेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top