EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-23 अक्टूबर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत-श्रीलंका सैन्य अभ्‍यास ‘स्‍लीनैक्‍स 2020’ श्रीलंका के त्रिंकोमाली में आयोजित किया गया

भारत और श्रीलंका के नौसेना का वार्षिक अभ्‍यास ‘स्‍लीनैक्‍स (SLINEX) 2020’ का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक श्रीलंका के त्रिंकोमाली में किया गया. यह SLINEX-20 का 8वां संस्करण था. इस अभ्‍यास में नौसेना बेड़े के कमांडिंग फ्लैग आफिसर सहित श्रीलंका की नौसेना के कर्मचारीयों ने हिस्सा लिया.

SLINEX नौसैन्य अभ्यास: एक दृष्टि

SLINEX नौसैन्य अभ्यास भारत और श्रीलंका के नौसेनाओं के बीच प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है. इसका उद्देश्य दोनो नौसेनाओं के बीच परस्पर सहयोग, आपसी तालमेल में सुधार करना है.

असम में देश के पहले मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की आधारशिला राखी गयी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 20 अक्टूबर को असम में देश के पहले मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (Multi Modal Logistics Park) की आधारशिला रखी. इस पार्क का विकास असम के जोगिघोपा क्षेत्र में किया जा रहा है.

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) इस परियोजना का विकास करेगी. इसके पहले चरण पर 694 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस पार्क का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है.

असम के जोगिघोपा क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क के जरिये यातायात के चारों मॉडल सड़क, हवाई, रेल और जल मार्ग इंटरकनेक्ट होंगे. इस मल्टी मॉडल पार्क से असम समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.


भारत ने स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक ‘SANT’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक (SANT) मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण 19 अक्टूबर को ओडिशा तट की इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया. यह मिसाइल विकास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने किया है.

SANT एंटी-टैंक मिसाइल, हेलीकॉप्टर लॉन्चेड नाग (HeliNa) का उन्नत संस्करण है. यह वायु-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल है.

भारत द्वारा किये गये हाल के परीक्षण

  • 18 अक्टूबर को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के नौसेना संस्करण का परीक्षण स्वदेश निर्मित INS चेन्नई से किया गया.
  • 16 अक्टूबर को ओडिशा तट स्थित परीक्षण रेंज से परमाणु-सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का रात में परीक्षण सफलतापूर्वक किया. द्रव्य ईंधन द्वारा चालित पृथ्वी-2 की रेंज 250 किलोमीटर है. सतह से सतह पर मार करने वाली यह भारत की पहली स्वदेशी रणनीतिक मिसाइल है.
  • 10 अक्टूबर को भारत ने अपनी पहली स्वदेशी एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-1 का सफल परीक्षण किया. यह जमीन पर दुश्मन के राडार का पता लगा सकती है.
  • 5 अक्टूबर को स्वदेशी SMART टारपीडो प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. यह टारपीडो रेंज से परे एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) के संचालन के लिए आवश्यक है.
  • 3 अक्टूबर को भारत ने ओडिशा तट से परमाणु-सक्षम शौर्य मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया.
  • 1 अक्टूबर को लेजर-गाइडेड एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक MBT अर्जुन टैंक से दागी गई.
  • 30 सितंबर को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की एक्सटेंडेड रेंज का परीक्षण किया गया.
  • 22 सितंबर को ABHYAS – हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) व्हीकल्सः का ओडिशा के तट से परीक्षण किया गया.
  • 7 सितंबर को स्वदेशी रूप से विकसित हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्सट्रेटर व्हीकल (HSTDV) का परीक्षण ओडिशा के तट से किया गया.

21 अक्टूबर: पुलिस स्‍मृति दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को भारत में पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) मनाया जाता है. 1959 में चीनी सैनिकों द्वारा लद्धाख में हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए पुलिस जवानों की याद में यह दिवस मनाया जाता है.

पुलिस स्‍मृति दिवस: एक दृष्टि

  • 21 अक्तूबर 1959 को चीन के सैन्यकर्मियों ने लद्दाख में भारत के 20 जवानों के पुलिस दल पर फायरिंग की थी और ग्रेनेड से हमला किया था. इस घटना में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, सात घायलों को चीनी फौज ने कैद कर लिया था.
  • जनवरी 1960 में हुए राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन में फैसला किया गया था कि 21 अक्तूबर पूरे भारत की पुलिस लाईन में बहादुर पुलिसकर्मियों की याद में स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा.
  • इस अवसर पर 34 हजार 408 अन्य पुलिसकर्मियों को भी याद किया जाता है जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए बलिदान दिया.

21 अक्टूबर 2020: आजाद हिंद सरकार की 77वीं वर्षगांठ

21 अक्टूबर 2020 को ‘आजाद हिंद सरकार’ की 77वीं वर्षगांठ थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर 2018 को 75वीं वर्षगांठ पर दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को ही प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण की परंपरा रही थी. ऐसा पहली बार हुआ था जब 21 अक्टूबर को भी लालकिले से तिरंगा फहराया गया था.

आजाद हिंद सरकार क्या है?

सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद सरकार का गठन 21 अक्तूबर 1943 को किया गया था. यह भारत की पहली आज़ाद सरकार थी. आज़ाद हिंद सरकार के राज्याध्यक्ष (प्रधानमंत्री) नेता जी सुभाष चंद्र बोस थे. उन्होंने ब्रिटेन और अमेरिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था.


20 अक्टूबर 2020: विश्व सांख्यिकी दिवस

20 अक्टूबर 2020 को विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) मनाया गया. यह दिवस प्रत्येक पांच वर्ष में मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2020 के विश्व सांख्यिकी दिवस का मुख्य विषय (theme)- Connecting the world with data we can trust है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाने की घोषणा 2010 में की थी. पहला ‘विश्व सांख्यिकी दिवस’ 20 अक्टूबर 2010 को दूसरा ‘विश्व सांख्यिकी दिवस’ (World Statistics Day) 20 अक्टूबर 2015 को मनाया गया था.

भारत में 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है…»

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top