EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
2-3 अक्टूबर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

स्वच्छ भारत पुरस्कार-2020 की घोषणा, गुजरात को राज्य स्तर पर पहला पुरस्कार

गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत पुरस्कार-2020 की घोषणा की गई. इन पुरस्कारों की घोषणा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की.

ये पुरस्कार राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर दिए गये. राज्य स्तर पर पहला पुरस्कार गुजरात को दिया गया. तमिलनाडु के तिरुनलवेल्ली जिले को जिला स्तर पर स्वच्छता के लिए प्रथम पुरस्कार मिला. वहीं उज्जैन जिले के खाचरौद ब्लॉक को प्रथम पुरस्कार मिला तमिलनाडु के चिन्नानूर गांव को ग्राम पंचायत स्तर पर शीर्ष स्थान मिला.

सामुदायिक शौचालयों अभियान के तहत गुजरात और उत्तरप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले राज्यों का पुरस्कार मिला. उत्तरप्रदेश के बरेली और प्रयागराज को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले का पुरस्कार मिला. गंदगी मुक्त भारत मिशन के तहत हरियाणा और तेलंगाना शीर्ष पर रहे.

चीन ने 1 अक्टूबर को अपना 71वां राष्ट्रीय दिवस मनाया

चीन ने 1 अक्टूबर 2020 को अपना 71वां राष्ट्रीय दिवस मनाया. इस दिवस के आधिकारिक समारोह की शुरुआत 30 सितम्बर को हुई थी. समारोह की शुरुआत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के संस्थापक माओ जेडोंग की संरक्षित रखी गई पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देकर की.

इस अवसर पर आयोजित समारोह का मुख्य कार्यक्रम चीनी सेना की परेड रही. इस परेड में उसने मिसाइलों समेत अपने सबसे आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया.

दरअसल, 1 अक्टूबर 1949 को नए चीन की स्थापना हुई थी, इस लिहाज़ से अक्टूबर का पहला सप्ताह (गोल्डन वीक) चीन में बहुत ख़ास माना जाता है. इस दौरान तमाम कार्यालय व दफ़्तर बंद रहते हैं.


2 अक्टूबर: गांधी जयंती, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

2 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती थी. इस दिन दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence) मनाया जाता है. इसे भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस दिन नई दिल्ली में राजघाट स्थित बापू की समाधि पर पुष्‍पांजलि अर्पित की जाती है.

15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित करने के लिए मतदान हुआ था. इस मतदान में महासभा में सभी सदस्यों ने 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में स्वीकार किया था.

महात्मा गांधी: एक दृष्टि

महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी है. उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी.


2 अक्टूबर 2020: लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती

2 अक्टूबर 2020 को लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती पर देश भर में श्रद्धांजलि दी गयी. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में उनके समाधि स्थल विजय पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

लाल बहादुर शास्त्री: महत्वपूर्ण तथ्य

  • शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणासी में 2 अक्टूबर 1904 को शारदा प्रसाद और रामदुलारी देवी के घर हुआ था. उन्होंने 11 जनवरी, 1966 को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में अंतिम सांस ली थी. उन्हें 1966 में मरणोपरांत भारतरत्न से सम्मानित किया गया था. वह पहले व्यक्ति थे जिन्हें मरणोपरांत इस सम्मान से सम्मानित किया गया था.
  • साल 1920 में शास्त्री जी भारत की आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे. स्वाधीनता संग्राम के जिन आंदोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही उनमें 1921 का असहयोग आंदोलन, 1930 का दांडी मार्च और 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन उल्लेखनीय हैं. शास्त्री जी ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान देश को ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था.
  • स्वतंत्रता के बाद शास्त्री जी 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 के बीच वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे. उन्हें पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के देश का प्रधानमंत्री बनाया गया था. इससे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरु की सरकार में वे 1951 से 1956 तक रेलवे मंत्री, 1961 से 1963 के बीच गृह मंत्री, 9 जून 1964 से 18 जुलाई 1964 के बीच विदेश मंत्री रहे थे.
  • उनके कार्यकाल में 1965 का भारत-पाक युद्ध हुआ था. 10 जनवरी, 1966 को ताशकंद को उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब ख़ान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया था. उसके अगले दिन ही ताशकन्द में 11 जनवरी 1966 की रात में ही रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी. उनकी मृत्यु का स्पष्ट कारण पर अभी भी विवाद है.

1 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस (International Day for Older Persons) के रूप में मनाया जाता है. बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने के लिए और लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.

अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 में अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस की थीम (मुख्य विषय) ‘Pandemics: Do They Change How We Address Age and Ageing?’ है.

इतिहास

संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसम्बर, 1990 को यह निर्णय लिया कि हर साल 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के रूप में मनाया जायेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top