EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
18-20 अक्टूबर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वर्ष 2020 का ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट जारी, भारत 94वें स्थान पर

वर्ष 2020 का ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) रिपोर्ट हाल ही में जारी किया गया था. यह इंडेक्स वेलहंगर लाइफ और कंसर्न वर्ल्डवाइड द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है.

इस वर्ष के ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) रिपोर्ट के लिए 132 देशों का आकलन किया गया था. इनमें से 107 देशों के लिए GHI स्कोर और रैंक करने के लिए पर्याप्त डेटा थे.

रिपोर्ट में भारत

इस रिपोर्ट में भारत 107 देशों में 94वें स्थान पर है. इस रिपोर्ट ने 27.2 के स्कोर के साथ भारत को गंभीर श्रेणी में डाला है. 2018 में भारत 103वें और 2019 में 102वें स्थान पर रहा था.

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

रिपोर्ट के अनुसार भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में स्टंटिंग दर 37.4 प्रतिशत है. भारत की 14 फीसदी आबादी कुपोषण का शिकार है. वहीँ पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 3.7 प्रतिशत है.

भारत के पड़ोसी देशों में नेपाल 73वें स्थान पर बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रमशः 75वें और 88वें स्थान पर हैं.

रिपोर्ट के अनुसार दुनिया 2030 तक शून्य भूखमरी को प्राप्त करने में सक्षम नहीं होगी. शून्य भूखमरी संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख सतत विकास लक्ष्यों में से एक है.

ग्लोबल हंगर इंडेक्स क्या है?

ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट में चार संकेतक जैसे कि अल्पपोषण, चाइल्ड वेस्टिंग, चाइल्ड स्टंटिंग और बाल मृत्यु दर के आधार पर देशों की रैंकिंग की जाती है. चाइल्ड वेस्टिंग से तात्पर्य उन बच्चों से है जिनका वजन कम होता है. चाइल्ड स्टंटिंग में वे बच्चे शामिल होते हैं, जिनकी ऊंचाई उनके वजन के अनुसार नहीं होता है.

इजरायल की संसद ने UAE के साथ हुए शांति समझौते को मंजूरी दी

इजरायल की संसद ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ हुए शांति समझौते को आधिकारिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी है. इजरायल की संसद में इस शांति समझौते को लेकर मतदान हुआ था जिसमें 80 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया जबकि 13 सांसदों ने इसका विरोध किया.

इजरायल-UAE शांति समझौता (अब्राहम समझौता)

  • इजरायल और UAE के बीच अगस्त 2020 में अमेरिका की मध्यस्थता में एक शांति समझौते को लेकर सहमति बनी थी. इसी दिन इजरायल ने बहरीन के साथ भी एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.
  • समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तथा बहरीन और UAE के विदेश मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए थे.
  • इस समझौते के तहत, UAE इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करेगा. जबकि बदले में इजरायल ने वेस्ट बैंक पर नियंत्रण करने की योजना को छोड़ दिया है. वेस्ट बैंक मुख्य विवादित क्षेत्र है जिसकी मांग फिलिस्तीन करता है.
  • इस शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद इजरायल, UAE और अमेरिका ने इस बात की घोषणा की थी कि वह मिलकर संयुक्त रूप से ऊर्जा रणनीति तैयार करेंगे.
  • यह शांति सौदा महत्वपूर्ण है क्योंकि इजरायल का मिस्र और जॉर्डन को छोड़कर किसी अन्य अरब राज्यों के साथ राजनयिक संबंध नहीं है.
  • 1948 में इजरायल की स्वतंत्रता की घोषणा के बाद से इजरायल ने 1979 में मिस्र और 1994 में जाॅर्डन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस समझौते के बाद UAE और बहरीन इज़राइल के साथ राजनीयिक संबंधों पर सहमत होने वाले क्रमशः पहले और दूसरे खाड़ी देश बन गए हैं.

भारत ने म्यांमार की नेवी को किलो क्लास सबमरीन देने की घोषणा की

भारत ने म्यांमार की नेवी को किलो क्लास सबमरीन (पनडुब्बी) देने की घोषणा की है. म्यांमार का यह पहला सबमरीन होगा. भारत म्यांमार को किलो क्लास सबमरीन ‘INS सिंधुवीर’ देगा. किलो क्लास डीजल-इलेक्ट्रिक आक्रमण पनडुब्बी है जिसका पूर्ववर्ती सोवियत संघ में डिजाइन और निर्माण किया गया था. इसे इंडियन नेवी इस्तेमाल कर रही थी.

चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए महत्वपूर्ण

म्यांमार पर चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिहाज से भारत का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है. दरअसल, चीन अपनी पुरानी पनडब्बियों को म्यांमार को बेचना चाहता था. इससे पहले, बांग्लादेश ने चीन से 2 पुराने सबमरीन खरीदे थे. इसी तरह श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार जैसे भारत के पड़ोसी देशों को भी चीन आर्थिक मदद के नाम पर अपने प्रभाव में करने की कोशिश करता रहा है.

म्यांमार-भारत संबंध

म्यांमार भारत के रणनीतिक पड़ोसियों में एक है और भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ इसकी 1640 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है. पिछले कुछ वर्षों से दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं. भारत ने म्यांमार में सित्वे पोर्ट का निर्माण किया है. दोनों देशों के बीच सैन्य क्षेत्र में भी लगातार सहयोग बढ़ा है. दोनों देशों की सेनाएं विद्रोही समूहों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन चला चुकी हैं.


15 से 23 अक्टूबर: बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह

15 से 23 अक्टूबर के सप्ताह को ‘बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह’ के रूप में मनाया जा रहा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा 15 अक्टूबर को की थी. इसका उद्देश्य बौद्धिक संपदा और पेटेंट के क्षेत्र में जागरूकता को बढ़ावा देना है. इस सप्ताह के दौरान बौद्धिक संपदा और पेटेंट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के महत्व के बारे में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

कापीला अभियान की शुरूआत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बौद्धिक संपदा साक्षरता और जागरूकता अभियान के लिए ‘कापीला’ (KAPILA) अभियान की शुरूआत की है. यह अभियान 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 89वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था.

KAPILA का पूरा नाम Kalam Programme for Intellectual Property Literacy and Awareness campaign है.


17 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस (International Day for the Eradication of Poverty) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व समुदाय में गरीबी दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाना है.

वर्ष 2020 के अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘सभी को सामाजिक और पर्यावरणीय न्याय प्राप्त करने के लिए मिलकर कार्य करना’ (Acting together to achieve social and environmental justice for all) है.

संयुक्त राष्ट्र ने अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस को मनाने की पहल 22 दिसम्बर 1992 को की थी. उसने वर्ष 2030 तक विश्व से गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विशाल वी शर्मा को यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया

श्री विशाल वी शर्मा को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को), पेरिस में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने श्री जावेद अशरफ का स्थान लिया है.

बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन

बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन हो गया. वह मधुबनी के बाबूबरही से राज्य विधानसभा के लिए चुने गये थे. कपिलदेव कामत COVID-19 से पीड़ित थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top