EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16 अक्टूबर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

IMF ने विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट जारी किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने हाल ही में विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट (World Economic Outlook Report) 2020 जारी किया था. इस रोपोर्ट के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था 2020 में यह 3% तक संकुचित होगी. ब्रिक्स राष्ट्र के बीच भारत की विकास दर सबसे धीमी होगी. यह चार वर्षों में भारत की सबसे कम वृद्धि है.
  • श्रीलंका के बाद दक्षिण एशिया में COVID-19 महामारी से भारत की अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. 2020 में, भारत में उपभोक्ता मूल्य 9% बढ़ेगा, जबकि 2021 में इसमें 3.7% वृद्धि होगी.
  • 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज आर्थिक सुधार होगा. भारत की GDP 2021 में 8.8% तक बढ़ेगी.
    IMF ने 2020 में एक गहरी वैश्विक मंदी का अनुमान लगाया है. इसने वैश्विक वृद्धि दर के -4.4% रहने का अनुमान लगाया है.

वर्ल्ड इकॉनोमिक आउटलुक रिपोर्ट क्या है?

वर्ल्ड इकॉनोमिक आउटलुक रिपोर्ट IMF द्वारा प्रकाशित की जाती है. इस रिपोर्ट में आर्थिक गतिविधि, रोज़गार मुद्रास्फीति, कीमत, विदेशी मुद्रा और वित्तीय बाज़ार, बाहरी भुगतान, वित्त पोषण तथा ऋण पर वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के विकास का विश्लेषण प्रस्तुत किया जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष: एक दृष्टि

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund- IMF) अपने सदस्य देशों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर नज़र रखने का काम करती है. यह अन्तर्राष्ट्रीय विनिमय दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ विकास को सुगम करने में सहायता करता है.

IMF की स्थापना 1944 में हुई थी. इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी सी में है. वर्तमान में इसकी प्रमुख क्रिश्टालीना जार्जीवा हैं. इसके सदस्य देशों की संख्या 189 है. 2016 में नौरु गणराज्य IMF का 189वांँ सदस्य बना था.

प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन

प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का 15 अक्टूबर को निधन हो गया. वह 64 वर्ष की थीं और भारत की प्रमुख कुचीपुडी नर्तकियों में से एक थीं.

नायडू की प्रमुख उपलब्धियों में विप्रनारायण, कल्याण श्रीनिवासम और अन्य बैले (नृत्य-नटिकाओं) की कोरियोग्राफी और उनमें नृत्य तथा अभिनय करना था. इनमें नायडू ने सत्यभामा, देवदेवकी, पद्मावती, मोहिनी, साईबाबा और देवी पार्चती की मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं.

उन्हें 2001 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. इसके अलाबा 1991 में उन्हें कुचीपुडी नृत्य में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.


15 अक्टूबर: अंतराष्‍ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस

प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को ‘अंतराष्‍ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस’ (International Day of Rural Women) मनाया जाता है. इस दिवस को मानाने का उद्देश्य कृषि विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में महिलाओं के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

2020 के इस दिवस की थीम (मुख्य विषय) ‘Building rural women’s resilience in the wake of COVID-19’ है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर, 2007 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी.

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस

15 अक्टूबर को भारत में ‘राष्ट्रीय महिला किसान दिवस’ (National Women Farmer’s Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कृषि में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है. 2016 में केन्द्रीय कृषि मन्त्रालय ने प्रत्येक वर्ष 15 अक्तूबर को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था.


15 अक्टूबर: डॉक्‍टर एपीजे अब्दुल कलाम जयंती, विश्व छात्र दिवस

15 अक्टूबर को पूर्व राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर एपीजे अब्‍दुल कलाम की जयंती (Dr APJ Abdul Kalam Birth Anniversary) मनाई जाती है. डॉक्‍टर कलाम एक असाधारण गुरू, अदभुत प्रेरक और प्रख्‍यात वैज्ञानिक थे.

डॉक्‍टर एपीजे अब्दुल कलाम: एक दृष्टि

  • डॉक्‍टर एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉक्टर अबुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम है. उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से भी जाना जाता है.
  • उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था. 27 जुलाई, 2015 को वे IIM शिलॉंग में लेक्चर देने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था.
  • उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज त्रिचि से किया था. 1957 में एमआईटी मद्रास से उन्होंने एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग से स्पेशलाइजेशन किया था.
  • कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में दो दशक तक अपनी सेवाएँ दी. इस दौरान उन्होंने भारत के पहले सैटेलाइट लॉच व्हीकल (SLV111) की शुरुआत की थी.
  • इसरो के बाद कलाम ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंटल ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की जिम्मेदारी ले ली. उन्होंने अग्नि मिसाइल और पृथ्वी मिसाइल के निर्माण और ऑपरेशनल कार्यों में अपना भरपूर योगदान दिया था. इसी कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन’ कहा जाने लगा था.
  • उन्हें भारत और विदेशों के कुल 48 विश्वविद्यालयों और इंस्टीट्यूट से कई डॉक्टरेट की उपाधि मिल चुकी है. उन्हें 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न सम्मान दिया जा चुका है.
  • डॉक्‍टर कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति थे. वर्ष 2002 में उन्होंने लक्ष्मी सहगल को हराकर देश के 11वें राष्ट्रपति बने थे.

डॉ. कलाम द्वारा लिखी गयी पुस्तकें

इंडिया 2020, विंग्स ऑफ़ फायर, इग्नाइटेड माइंडस, द लुमिनस स्पार्क्स, मिशन इंडिया, इंस्पायरिंग थॉट्स, इन्डोमिटेबल स्पिरिट, टर्निंग पॉइंट्स, टारगेट 3 बिलियन, फोर्ज योर फ्यूचर, ट्रांसेंडेंस: माय स्पिरिचुअल एक्सपीरियंस विद प्रमुख स्वामीजी, एडवांटेज इंडिया: फ्रॉम चैलेंज टू अपोर्चुनिटी.

15 अक्टूबर: विश्व छात्र दिवस

प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस (World Students Day) मनाया जाता है. 15 अक्टूबर को 1931 को देश के महान वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर यह दिवस मनाया जाता है, क्योंकि डॉ. कलाम की पहचान एक समर्पित शिक्षक के रूप में थी. संयुक्त राष्ट्र ने इसे दिवस के रूप में मनाने को लेकर अभी तक मान्यता नहीं दी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top