EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu
You are here: Home1 / एडुडोज सामयिक आलेख2 / Daily Current Affairs3 / डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 अक्टूबर 2020...

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-15 अक्टूबर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने ‘रुस्‍तम-2’ ड्रोन का सफल परीक्षण किया

भारत ने हाल ही में ‘रुस्‍तम-2’ ड्रोन का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्गा में किया गया. परीक्षण में यह 16 हजार फीट की ऊंचाई पर लगातार 8 घंटे तक उड़ान भरता रहा. इसके बावजूद उसमें एक घंटे उड़ने के लिए काफी ईंधन बच गया था.

‘रुस्‍तम-2’ ड्रोन को डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने विकसित किया है. यह एक मध्यम ऊंचाई का ड्रोन है. 2020 के आखिर तक इस प्रोटोटाइप के 26,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता हासिल कर लेने की उम्‍मीद है. इसका फ्लाइट टाइम भी बढ़कर 18 घंटे करने पर काम हो रहा है.

रुस्‍तम-2 मिशन की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के पेलोड्स ले जा सकता है. इस ड्रोन के साथ सिंथेटिक अपर्चर रडार, इलेक्‍ट्रॉनिक इंटेलिजेंस सिस्‍टम और सिचुएशनल अवेयरनेस सिस्‍टम भेजा जा सकता है. इसमें एक सैटेलाइट कम्‍युनिकेशन लिंक भी है जो युद्ध की स्थिति में हालात की जानकारी रियल टाइम में दे सकता है.

भारत सरकार इजरायली ड्रोन्‍स ‘हेरान’ की पूरी फ्लीट को अपग्रेड करना चाहती है. इस ड्रोन्‍स में हवा से जमीन में मार करने वाली मिसाइल और लेजर गाइडेड बम लगाए जाएंगे. इसके अलावा एक सैटेलाइट लिंक भी लगाया जाएगा ताकि इन्‍फॉर्मेशन पहुंचने में देरी न हो. DRDO का मकसद रुस्‍तम-2 को इजरायल के हेरॉन UAV की टक्‍कर का ड्रोन बनाना है.

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पॉल आर मिलोग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को दिया गया

वर्ष 2020 के लिए अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल आर मिलोग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार नीलामी के सिद्धांत (Auction Theory) में सुधार के लिए और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कार करने के लिए दिया गया है.

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 में Sveriges Riksbank (स्वीडन के केंद्रीय बैंक) ने नोबेल फाउंडेशन को दान करके की गई थी. यह 1895 में अल्फ्रेड नोबेल द्वारा शुरू किए गए पुरस्कारों में से एक नहीं है लेकिन फिर भी इसे नोबेल पुरस्कार कहा जाता है. आर्थिक विज्ञान में पहला पुरस्कार 1969 में रगनार फ्रिस्क और जान टिनबर्गेन को दिया गया था.
नोबेल पुरस्‍कार 2020 की पूरी सूची…»


13 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस

प्रत्येक वर्ष 13 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस (International Day for Natural Disaster Reduction) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने के उद्देश्य प्राकृतिक आपदा को लेकर जागरूकता बढाना है.

वर्ष 2020 के आपदा न्यूनीकरण दिवस का विषय (थीम) ‘good disaster risk governance’ है.

अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस को मनाने की शुरुआत 2009 में हुई थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुरुआत में अक्तूबर के दूसरे बुधवार को मनाने का निर्णय लिया था. बाद में इसमें संशोधन कर 13 अक्तूबर की तिथि तय की गई.


भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का निधन

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 49 वर्ष के थे. मिडफील्डर चैपमैन 1995 से 2001 तक भारत की तरफ से खेले थे, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 1997 में सैफ कप जीता था.

क्लब स्तर पर कार्लटन चैपमैन ने ईस्ट बंगाल और जेसीटी मिल्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया. चैपमैन ने पंजाब स्थित क्लब की तरफ से 14 ट्रॉफियां जीती थी. इनमें 1996-97 में पहली राष्ट्रीय फुटबॉल लीग (एनएफएल) भी शामिल है. चैपमैन बाद में एफसी कोच्चि से जुड़े, लेकिन एक सत्र बाद ही 1998 में ईस्ट बंगाल से जुड़ गये थे. ईस्ट बंगाल ने उनकी अगुवाई में 2001 में एनएफएल जीता था, उन्होंने 2001 में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास ले लिया था.


14 अक्टूबर: विश्व मानक दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस (World Standards Day) मनाया जाता है. यह दिवस वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामकों, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO), अंतर्राष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग (IEEC) और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) मानकीकरण से संबंधित महत्त्पूर्ण मुद्दों के आधार पर विश्व मानक दिवस की एक थीम निर्धारित करते हैं. इस वर्ष यानि 2020 की थीम ‘Protecting the planet with standards’ है.


12 अक्टूबर: विश्व आर्थराइटिस दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 अक्टूबर को विश्व आर्थराइटिस दिवस (World Arthritis Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य आर्थराइटिस (गठिया) के विषय में जागरूकता बढ़ाना है. पहली बार दुनियाभर में यह दिवस 12 अक्तूूबर 2013 को मनाया गया.

आर्थराइटिस क्या है?

आर्थराइटिस को जोड़ों का रोग माना जाता है, जिसमें व्यक्ति के जोड़ों में सूजन और जकड़न होती है. भारत में आर्थराइटिस रोग मधुमेह के बाद सबसे तेजी से फैल रहा है. सिर्फ भारत की बात करें तो यहां लगभग 15 प्रतिशत लोगों में गठिया रोग पाया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top