EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-12 अक्टूबर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

फ्रेंच ओपन टेनिस 2020: राफेल नडाल पुरुष एकल और इगा स्वोटेक महिला एकल की विजेता

फ्रेंच ओपन टेनिस 2020 प्रतियोगिता फ्रांस के पेरिस में स्टेड रोलैंड गैरोस में 21 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक खेला गया. यह फ्रेंच ओपन का 124वां संस्करण था. इस प्रतियोगिता के विजेताओं और उप-विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

वर्गविजेताउप-विजेता
पुरुष सिंगल्‍सराफेल नडाल (स्पेन)नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
महिला सिंगल्‍सइगा स्वोटेक (पोलैंड)सोफिया केनिन (अमेरिका)
पुरुष डबल्सAndreas Mies और Kevin Krawietz (जर्मनी)M. Pavic और B. Soares
महिला डबल्सTimea Babos (हंगरी) और Kristina Mladenovic (फ्रांस)D. Krawczyk और A. Guarachi

फ्रेंच ओपन टेनिस 2020: मुख्य बिंदु

  • यहराफेल नडाल का 13वां फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब और 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है.
  • महिला एकल में पोलैंड की इगा स्वोटेक इस चैम्पियनशिप के इतिहास में खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनीं हैं. वह एकल ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली पोलिश टेनिस खिलाड़ी बन गईं हैं.

फ्रेंच ओपन टेनिस: दृष्टि

  • फ्रेंच ओपन वार्षिक टेनिस टूर्नामेंट है. यह मई के अंत तथा जून की शुरुआत में खेला जाता है. यह वार्षिक टेनिस कैलेंडर में दूसरा ग्रैंड स्लैम है.
  • चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सबसे पहला विंबलडन 1877 में शुरू हुआ, उसके बाद 1881 में यूएस ओपन, 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू हुआ. सभी चारों ग्रैंड स्लैम प्रति वर्ष खेले जाते हैं.
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम है (जनवरी), इसके बाद फ्रेंच ओपन (मई-जून), विंबलडन (जून-जुलाई) और यूएस ओपन (अगस्त-सितम्बर) होते हैं.

भारत ने पहली स्‍वदेशी ऐंटी-रेडिएशन मिसाइल ‘रूद्रम-1’ का सफल परीक्षण किया

भारत ने पहली स्‍वदेशी ऐंटी रेडिएशन मिसाइल ‘रूद्रम-1’ (RUDRAM-1) का सफल परीक्षण किया है. परीक्षण में इस मिसाइल को फाइटर एयरक्राफ्ट सुखोई-30 से छोड़ा गया. यह मिसाइल टेस्‍ट भारतीय वायुसेना के लिए था.

रूद्रम ऐंटी-रेडिएशन मिसाइल को डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने विकसित किया है. यह देश की पहली न्‍यू जेनेरेशन ऐंटी रेडिएशन मिसाइल (NGARM) है. फिलहाल इसे सुखोई एयरक्राफ्ट से छोड़ा जा सकता है. मगर इसे जगुआर, मिराज 2000 और तेजस के साथ लॉन्‍च करने लायक भी बनाया जा रहा है.

ऐंटी रेडिएशन मिसाइल (NGARM) क्‍या है?

ऐंटी रेडिएशन मिसाइलों में सेंसर्स लगे होते हैं जो रेडिएशन का सोर्स ढूंढते हुए उसके पास जाते हैं और प्रहार करते हैं. इसका उपयोग मुख्य रूप से दुश्‍मन के कम्‍युनिकेशन सिस्‍टम को ध्‍वस्‍त करने के लिए किया जाता है. ये दुश्‍मन के रडार, जैमर्स और बातचीत के लिए इस्‍तेमाल होने वाले रेडियो के खिलाफ भी उपयोग हो सकती हैं. ये मिसाइलें अचानक आने वाली जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के खिलाफ भी छोड़ी जा सकती हैं.

रूद्रम 100 किलोमीटर की दूर से पता लगा सकती है कि रेडियो फ्रीक्‍वेंसी कहां से आ रही है. इसकी मदद से जमीन पर मौजूद दुश्‍मन के रडार को ध्‍वस्‍त किया जा सकता है. यह मिसाइल 100 से 250 किलोमीटर की रेंज में किसी भी टारगेट को ध्‍वस्‍त कर सकती है. यह मिसाइल की लंबाई करीब 5.5 मीटर है और वजन 140 किलो है.


फोर्ब्स के शीर्ष 100 अमीर भारतीय की सूची: मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल शीर्ष पर

फोर्ब्स (Forbes) ने साल 2020 के शीर्ष 100 अमीर भारतीय की सूची जारी की है. इस सूची में 2019 के मुकाबले इस बार 14 फीसदी यानी 517.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है.

इस सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर व्यक्ति हैं. मुकेश अंबानी लगातार 13 साल से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. मुकेश अंबानी 88.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के मालिक हैं.

शीर्ष 5 में शामिल भारतीय

फोर्ब्स की 100 अमीर भारतीयों की सूची में दूसरे पायदान पर 25.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी को स्थान मिला है. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 20.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शिव नडार ने जगह पाई है. चौथे स्थान पर 15.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं. लिस्ट में पांचवा स्थान हिंदुजा ब्रदर्स ने हासिल किया है. इनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर की है.


10 अक्टूबर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ (World Federation for Mental Health) ने विश्व के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल हेतु जागरूक बनाने के लिए वर्ष 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत की थी.

इस वर्ष यानी 2020 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘mental health for all’ है.


11 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ (International Girl Child Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों, उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2011 में बालिकाओं के अधिकारों को मान्यता देने के लिए 11 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया था. प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर 2012 को मनाया गया था.

इस वर्ष यानि 2020 के अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य’ (My voice, our equal future) है.


11 अक्टूबर: विश्व मोटापा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को विश्व मोटापा दिवस (World Obesity Day) मनाया जाता है. मोटापे और इससे होने वाली बिमारियों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए दुनिया भर में मोटापा दिवस मनाया जाता है.

वर्ल्ड ओबीसिटी फेडरेशन (World Obesity Federation) ने 2015 में विश्व मोटापा दिवस मनाए जाने की शुरुआत की थी.

मोटापे को बीमारी नहीं माना जाता, लेकिन माना जाता है कि यह बहुत सी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. इसकी वजह से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट फेलियर, अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल, अत्यधिक पसीना आना, जोड़ों में दर्द, बांझपन आदि का खतरा बढ़ जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

9-15 अक्टूबर: राष्ट्रीय डाक सप्ताह

भारतीय डाक विभाग 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है. इस दौरान डाक विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा. भारतीय डाक ने राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के साथ की है. 1874 में बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना की वर्षगांठ के तौर पर इसे मनाया जाता है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को खाद्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. गोयल वर्तमान में केंद्रीय रेल मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में सेवारत हैं. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद यह मंत्रालय खली था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top