EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4-5 सितम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स: भारत पहली बार शीर्ष 50 में शामिल हुआ

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO), कॉर्नेल विश्वविद्यालय और इनसीड बिजनेस स्कूल ने संयुक्त रूप से हल ही में वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index- GII) 2020 की सूची जारी की थी. इस सूचकांक के मुताबिक शीर्ष स्तर पर स्थिरता बनी हुई है, लेकिन नवाचार का केंद्र पूरब के देशों की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है. भारत, चीन, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़े हैं.

2020 के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) सूचकांक में स्विटजरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, ब्रिटेन और नीदरलैंड शीर्ष पांच देशों में शामिल हैं.

GII सूचकांक में भारत

2020 के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) सूचकांक में भारत पहली बार शीर्ष 50 देशों में शामिल हुआ है. भारत ने चार पायदान की छलांग लगाई और 48वें स्थान पर पहुंच गया है. मध्य और दक्षिण एशियाई देशों में वह इस सूचकांक में शीर्ष पर बना हुआ है.

भारत नवाचार के क्षेत्र में दुनिया की तीसरी सबसे निम्न मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था बन गया है. WIPO के मुताबिक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT), सेवाओं के निर्यात, सरकारी ऑनलाइन सेवाओं और विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में स्नातकों जैसे नवाचार के सूचकांक में भारत शीर्ष 15 देशों में शामिल है.

WIPO का अनुसार मुंबई और दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT), बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान (IIS) और इसके शीर्ष वैज्ञानिक प्रकाशनों की बदौलत ही भारत उच्चतम नवाचार गुणवत्ता के साथ निम्न मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था बना है.

अमरीका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम का शिखर सम्‍मेलन

अमरीका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम का शिखर सम्‍मेलन 3-7 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में शीर्ष स्तर के राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, व्यापार जगत से जुड़े व्यक्ति विशेष भाग ले रहे हैं. सम्‍मेलन में व्‍यापार सहित कई क्षेत्रों में सहयोग और विश्‍व की सप्‍लाई चेन प्रणाली के बारे में विचार किया जाना है.

इस शिखर सम्मेलन का विषय है- यूएस इंडिया वीक नेविगेटिंग न्यू चैलेंजेज़. इस सम्‍मेलन में कई विषय शामिल किए गए हैं जैसे एक वैश्विक विनिर्माण केन्द्र बनने में भारत की संभावनाएं, भारत के गैस बाजार में अवसर, भारत में FDI आकर्षित करने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, तकनीकी क्षेत्र में समान अवसर और चुनौतियां, भारत प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक मुद्दे और सार्वजनिक स्वास्थ्य में नवाचार.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस सम्‍मेलन को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने मुख्य रूप से आत्‍मनिर्भर भारत मिशन, कोविड संकट, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर बल दिया. उन्होंने आत्‍मनिर्भर भारत मिशन के तहत भारतीय स्‍थानीय उत्पादों को वैश्विक स्‍तर तक पहुंचाने की बात कही. आत्‍मनिर्भर भारत का उद्देश्‍य देश को विनिर्माण केन्‍द्र में बदलना है.


भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियन ने विश्व ओपन ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट जीता

विश्व ओपन ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियन ने जीत लिया है. इनियन ने संभावित नौ में से 7.5 अंक जुटाए. वह छह जीत और तीन ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रहे.

खिताब के अपने सफर के दौरान इनियन ने जॉर्जिया के ग्रैंडमास्टर बादुर जोबावा, सैम सेवियान, अमेरिका के सर्गेई एरेनबर्ग और उक्रेन के निजिक इलिया जैसे ग्रैंडमास्टर को हराया. इनियन और जुगिरो सनन के समान 7.5 अंक रहे लेकिन बेहतर टाईब्रेक स्कोर के कारण जीत दर्ज की.

हाल ही में भारत की शतरंज टीम ने इतिहास रचते हुए ऑनलाइन विश्व शतरंज ओलंपियाड में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था. भारत और रूस को इंटरनेट और सर्वर की खराबी के कारण इस शतरंज ओलंपियाड में संयुक्त विजेता घोषित किया गया था. अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के लिए यह पहला अवसर था जबकि उसने कोविड-19 महामारी के कारण ओलंपियाड का ऑनलाइन आयोजन किया.


5 सितंबर: शिक्षक दिवस, शिक्षकों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में पर मनाया जाता है. यह दिवस देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्‍णन के जन्मदिवस के अबसर पर मनाया जाता है. शिक्षक दिवस मानाने की शुरुआत 1962 से हुई थी.

शिक्षकों को प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया

शिक्षक दिवस के मौके पर देश में हर साल शिक्षकों को ‘राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार’ से सम्मानित करने की परंपरा है. इस मौके पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 47 शिक्षकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया. कोरोना महामारी के कारण इस साल समारोह ऑनलाइन आयोजित किया था.

राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार

राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार प्राथमिक, माध्‍यमिक और उच्‍च शिक्षा मुहैया कराने वाले स्‍कूल के शिक्षकों को दिया जाता है. यह पुरस्‍कार उन श्रेष्‍ठ शिक्षकों को दिये गये हैं, जिन्‍होंने अपनी प्रतिबद्धता से न केवल स्‍कूली शिक्षा के स्‍तर में सुधार किये, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाया. पुरस्‍कार स्‍वरूप एक रजत पदक, एक प्रमाण पत्र और पचास हजार रुपये प्रदान किया जाता है.

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन: एक दृष्टि

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर, 1888 को हुआ था. वे 1952-1962 के बीच देश के पहले उप-राष्ट्रपति और 1962-1967 के बीच वे देश के दूसरे राष्ट्रपति रहे. 1954 में डॉ. राधाकृष्णन, सी राजगोपालाचारी तथा सीवी रमण देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ पाने वाले प्रथम व्यक्ति थे. उन्हें ब्रिटिश रॉयल आर्डर ऑफ़ मेरिट से 1963 में सम्मानित किया गया था.


5 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस से संबंधित जानकारी

प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में व्यक्तियों, धर्मार्थ, परोपकारी दान संबंधी गतिविधियों के लिए जागरूकता बढ़ाना है. यह दिवस उपेक्षित और वंचितों के अधिकारों को भी बढ़ावा देता है और संघर्ष की स्थितियों में मानवता के संदेश को फैलाता है.

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि

यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मदर टेरेसा की पुण्यतिथि 05 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा वर्ष 2012 में की थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ओडिसी को शास्त्रीय संगीत का दर्जा देने का अनुरोध

ओडिसा सरकार ने केंद्र से ओडिसी को शास्त्रीय संगीत का दर्जा देने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में ये प्रस्ताव पारित किया गया. ओडिसा सरकार ने 2008 में ही संगीत की इस विधा को शास्त्रीय संगीत के रूप में मान्यता दे दी है.

प्रधानमंत्री ने IPS प्रोबेशनर्स को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हैदराबाद में सरदार वल्‍लभ भाई पटेल राष्‍ट्रीय पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिये भारतीय पुलिस सेवा (IPS) प्रोबेशनर्स को संबोधित किया. इन्‍होंने मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्‍ट्रीय प्रशासनिक अकादमी और तेलंगाना के डॉक्‍टर मारि चन्‍ना रेड्डी मानव संसाधन विकास संस्‍थान से फाउंडेशन कोर्स करने के बाद 17 दिसम्‍बर 2018 को पुलिस अकादमी ज्‍वाइन किया था. अकादमी में परिवीक्षा के दौरान इन्‍हे कानून, अन्‍वेषण, फोरेंसिक, नेतृत्‍व और प्रबंधन, अपराध विज्ञान, सार्वजनिक व्‍यवस्‍था और आतंरिक सुरक्षा जैसे विभिन्‍न विषयों में प्रशिक्षण दिया गया.

त्रिपुरा और बांग्लादेश को जोडने वाला सोनामुरा-दौकुंड जलमार्ग

त्रिपुरा और बांग्लादेश को जोडने वाला सोनामुरा – दौकुंड जलमार्ग जल्दी ही शुरू होगा. यह मार्ग पहली बार त्रिपुरा को बांग्लादेश के रास्ते भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग से जोडेगा. बांग्लादेश के दौकुंड में इस सेवा का प्रायोगिक परीक्षण शुरु हो गया है. यह दोनों तरफ के व्यापारियों और कारोबार से जुडे लोगों को परिवहन का किफायती, तीव्र, सुरक्षित और स्वच्छ माध्यम उपलब्ध कराएगा.

बांग्‍लादेश में न्‍यायालय ने हिंदू पत्‍नी को समूची संपत्ति का हकदार माना

बांग्‍लादेश के उच्‍च न्‍यायालय ने एक महत्‍वपूर्ण फैसले में आदेश दिया है कि हिंदू पत्‍नी अपने मृतक पति की समूची संपत्ति में हिस्‍से की हकदार है. इससे पहले हिंदू विधवा केवल पति की भू-संपदा में हिस्‍सेदारी ले सकती थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top