EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3 सितम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सिविल सेवा क्षमता विकास के लिए ‘मिशन कर्मयोगी’ की शुरुआत

सरकार ने सिविल सेवा क्षमता विकास के लिए ‘मिशन कर्मयोगी’ की शुरुआत की है. यह निर्णय 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया. ‘मिशन कर्मयोगी’ का उद्देश्य सरकारी कमर्चारियों की कार्यक्षमता में सुधार करना है.

राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम

‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (NPCSCB) चलाया जाएगा. कार्यक्रम का उद्देश्य सिविल सेवा क्षमता विकास के लिए नई राष्ट्रीय अवसंरचना तैयार करना और दक्षतापूर्ण सार्वजनिक सेवा प्रदान करने के लिए व्यक्तिगत, संस्थागत और प्रक्रिया स्तरों पर क्षमता विकास व्यवस्था में व्यापक सुधार करना है.

मानव संसाधन परिषद का गठन

सिविल सेवा क्षमता विकास योजनाओं की मंजूरी प्रदान करने और उसकी निगरानी करने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मानव संसाधन परिषद का गठन होगा. प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे जबकि केंद्रीय मंत्री. राज्यों के मुख्यमंत्री और तमाम शिक्षाविद और कारोबारी जगत की हस्तियां इसमें शामिल होंगी.

क्षमता विकास आयोग का गठन

सिविल सेवा क्षमता विकास के लिए क्षमता विकास आयोग बनाया जायेगा. इसका काम क्षमता विकास गतिविधियों का मानकीकरण, सामंजस्य और साझा समझ विकसित करना है.

ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए प्रौद्योगिकीय प्लेटफार्म

डिजिटल परिसम्पत्तियों के स्वामित्व तथा प्रचालन और ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए पूर्ण सरकारी स्वामित्व वाला विशेष प्रयोजन व्‍हीकल (SPV) बनाया जाएगा.

118 चीन निर्मित ऐप्स के भारत में संचालन पर प्रतिवंध लगाने का निर्णय

भारत सरकार ने PUBG गेम सहित 118 चीन निर्मित ऐप्स (मोबाइल एप्लीकेशन्स) के भारत में संचालन पर प्रतिवंध लगाने का निर्णय लिया है. देश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह निर्णय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के इन ऐप्स पर प्रतिवंध लगाया गया है.

भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह होने के कारण इन ऐप्स के भारत में संचालन पर प्रतिवंध लगाया गया है. इससे पहले भी भारत सरकार ने कई चीनी मोबाइल एप्लीकेशन्स पर प्रतिबन्ध लगाया था.


भारतीय खगोलविदों ने ब्रह्मांड की दूर की नक्षत्र ‘चरम UV’ की खोज की

भारतीय खगोलविदों ने ब्रह्मांड की सबसे दूर की नक्षत्र आकाशगंगाओं में से एक की खोज कर एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. भारत की पहली मल्टी-वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी एस्ट्रोसैट ने पृथ्वी से 9.3 अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक आकाशगंगा से चरम UV प्रकाश का पता लगाया है.

इस आकाशगंगा की खोज पुणे स्थित इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिज़िक्स के डॉक्‍टर कनक साहा के नेतृत्व में खगोलविदों की टीम ने की है.


2 सितंबर: विश्‍व नारियल दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 सितंबर को विश्‍व नारियल दिवस (World Coconut Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नारियल की उपज को बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा करना है. एशिया-प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) द्वारा वर्ष 2009 से इसका आयोजन किया जाता है.

विश्‍व नारियल दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 में विश्‍व नारियल दिवस की थीम ‘Put resources into Coconut to spare the world’ है.

भारत में नारियल का उत्‍पादन

भारत में, केरल में नारियल का सबसे अधिक उत्‍पादन होता है. केरल के अलाबा इसका उत्पादन तमिलनाडु और कर्नाटक में भी किया जा रहा है. राष्‍ट्रीय नारियल बोर्ड भी नारियल के उत्‍पादन और विकास के साथ ही इससे जुड़े अन्‍य उत्‍पादों जैसे सॉफ्ट ड्रिंक, चिप्‍स और जैम पर भी काम कर रहा है. नारियल के खोल और उसके अन्‍य अवययों से बनाये जाने वाले हस्‍तशिल्‍प उत्‍पादों के विकास पर भी काम किया जा रहा है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत, ऑस्‍ट्रेलिया और जापान के व्‍यापार मंत्रियों की बैठक

भारत ने भागीदार देशों- ऑस्‍ट्रेलिया और जापान के साथ अनुकूल, समावेशी और संतुलित व्‍यापार का माहौल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. तीनों देशों के व्‍यापार और वाणिज्‍य मंत्रियों के साथ बैठक में, अपने बाजारों को खोलने और निष्‍पक्ष, पारदर्शी तथा संतुलित निवेश के वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की गई. मंत्रियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सप्‍लाई चेन को लचीला बनानें में क्षेत्रीय सहयोग की आवश्‍यकता पर बल देते हुए इस दिशा में नई पहल करने की इच्‍छा जताई. उद्योग और वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक में कहा कि यह पहल उचित समय पर की गई है.

शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक 4 सितम्बर को रूस की राजधानी मॉस्‍को में आयोजित की जा रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए मॉस्‍को में हैं. वे रूस के रक्षामंत्री शर्गेई शोइगु के निमंत्रण पर तीन दिन के रूस दौरे पर है. इस बैठक में आतंकवाद और उग्रवाद जैसी क्षेत्रीय रक्षा चुनौतियों से निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे. वे सामूहिक रक्षा समझौता संगठन (CSTO) और पूर्व सोवियत संघ के देशों के संगठन (CIS) की बैठक में भी भाग लेंगे.

पेंटागन ने ‘चीन 2020’ रिपोर्ट जारी की

अमरीकी रक्षा विभाग पेंटागन ने हाल ही में ‘चीन 2020 से संबंधित सैन्‍य और सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट 2020’ जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार चीन दक्षिण और पूर्वी चीन सागर तथा भारत और भूटान के साथ लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में बलपूर्वक कब्‍जा करने का तरीका अपना रहा है. चीन ने उस क्षेत्र में अपने नियंत्रण वाले कई द्वीपों का सैन्‍यीकरण कर लिया है. ये क्षेत्र खनिज, तेल और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध माने जाते हैं और वैश्विक व्‍यापार के लिए महत्‍वपूर्ण हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के नेताओं ने अपने इन उद्देश्‍यों को पाने के लिए सशस्‍त्र संघर्ष की नीति अपना रखी है.

विदेशमंत्री की नाइजीरिया के विदेशमंत्री के साथ वार्ता

विदेशमंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर और नाइजीरिया के विदेशमंत्री ज्यॉफरी ओनयेमा ने वर्चुअल माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों पर व्‍यापक चर्चा की. दोनों विदेश मंत्रियों ने राजनीतिक, आर्थिक और व्‍यापारिक, रक्षा और सुरक्षा, विकासपरक सहायता तथा सांस्‍कृतिक सहयोग जैसे व्‍यापक विषयों पर बातचीत की.

CIL देश में 1.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) देश में कोयला निकासी, आधारभूत संरचना, परियोजना विकास, अन्वेषण और स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकियों से संबंधित लगभग 500 परियोजनाओं को विकसित करने पर 1.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इस निवेश का लक्ष्य भारत को कोयले के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और वर्ष 2023-2024 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन करना है.

जम्मू-कश्मीर के लिए राजभाषा विधेयक

कैबिनेट की बैठक में संसद में जम्मू-कश्मीर के लिए ‘राजभाषा विधेयक 2020’ लाने को मंजूरी दी गई जिसमें उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, हिन्दी और अंग्रेजी आधिकारिक भाषा होंगी. इससे पहले उर्दू और अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा थी. इस विधेयक को संसद में पेश किया जाएगा.

संसद के इस मॉनसून सत्र में प्रश्‍नकाल और निजी विधेयक की व्‍यवस्‍था नहीं

संसद (लोकसभा और राज्‍यसभा) का मॉनसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्‍तूबर तक आयोजित किया जा रहा है. इस बार होने वाले सत्र में प्रश्‍नकाल और सांसदों द्वारा निजी विधेयक पेश करने की व्‍यवस्‍था नहीं होगी. शून्‍यकाल भी कुछ प्रतिबंध रहेंगे. इस सत्र के दौरान कोई अवकाश नहीं होगा. दोनों सदन शुक्रवार और रविवार को भी काम करेंगे. कोविड महामारी को देखते हुए दोनों सदनों की बैठक दो पाली में – सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और फिर दोपहर बाद तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top