EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
24-25 सितम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हिंद महासागर में नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया गया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23-24 सितंबर को नौसैनिक अभ्यास (PASSEX Exercise) आयोजित किया गया. इसका आयोजन हिंद महासागर के पूर्व में किया गया था. इस अभ्यास में भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) ने हिस्सा लिया था.

दोनों देशों के बीच इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से सह्याद्री और कर्मुक पोत और ऑस्ट्रेलियाई की ओर से HMAS होबार्ट शामिल हुए थे. इस अभ्यास में हथियार फायरिंग, सीमन्सशिप अभ्यास, नौसैनिक युद्धाभ्यास और क्रॉस डेक ऑपरेशन शामिल थे.

PASSEX मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच नियमित रूप से किया जाने वाला नौसैनिक अभ्यास है. भारतीय नौसेना मित्र देशों की नौसेनाओं की टुकड़ियों के साथ यह अभ्यास एक दूसरे के बंदरगाहों पर या समुद्र में करते हैं. इसका उद्देश्य अंतर-क्षमता को बढ़ाना और आपसी तालमेल में सुधार करना है.

भारत ने लेजर-गाइडेड ऐंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और ‘अभ्‍यास’ मिसाइल वाहन का परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 23 सितम्बर को लेजर-गाइडेड ऐंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और ‘अभ्‍यास’ (ABHYAS) मिसाइल वेहिकल का सफल परीक्षण किया.

‘अभ्‍यास’ मिसाइल वेहिकल

DRDO ने अभ्‍यास का परीक्षण ओडिसा के बालासोर से किया. अभ्‍यास (ABHYAS) हाई स्‍पीड एक्‍सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) मिसाइल वाहन है. इससे पहले मई 2019 में भी इसका सफल परीक्षण किया जा चुका है. यह मिसाइल वाहन 5 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है. इसकी रफ्तार आवाज की रफ्तार से आधी है. इसमें 2G क्षमता है और 30 मिनट तक ऑपरेट करने की क्षमता है.

लेजर-गाइडेड ऐंटी टैंक गाइडेड मिसाइल

DRDO ने MBT अर्जुन टैंक से लेजर-गाइडेड ऐंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (AGTM) का सफल परीक्षण किया. AGTM का टेस्‍ट अहमदनगर के आर्मर्ड कॉर्प्‍स सेंटर ऐंड स्‍कूल (ACC&S) की केके रेंज में हुआ. यह मिसाइल DRDO की आर्मामेंट रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट इस्‍टैब्लिशमेंट (ARDE) के कैनन लॉन्‍ड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बनाई गई है.

DRDO द्वारा विकसित लेजर-गाइडेड ऐंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (AGTM) को कई प्‍लैटफॉर्म से लॉन्‍च किया जा सकता है. इस परीक्षण में ‘अर्जुन’ टैंक का इस्‍तेमाल किया गया. इसकी मारक क्षमता 4 किमी तक है. यह मिसाइल मॉडर्न टैंक्‍स से लेकर भविष्‍य के टैंक्‍स को भी नेस्‍तनाबूद करने में सक्षम है. भारत के पास ‘नाग’ जैसी गाइडेड मिसाइल पहले से है. नाग को NAMICA मिसाइल कैरियर से छोड़ा जाता है.


UNEP ने खुशी चिंदालिया को भारत के लिए क्षेत्रीय राजदूत नियुक्त किया

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने खुशी चिंदालिया को भारत के लिए क्षेत्रीय राजदूत (रीजनल एंबेसडर) नियुक्त किया है. प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की इच्छा और प्रयासों के कारण उन्हें संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ‘टुंजा इको-जनरेशन’ (Tunza Eco-Generation- TEG) का क्षेत्रीय राजदूत बनाया गया है. वह फरवरी 2021 तक विभिन्न पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों पर TEG के साथ काम करेगी.

क्षेत्रीय राजदूत नियुक्त किये जाने के बाद अब खुशी को पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण में भारत के योगदान पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा. उसे दुनियाभर के अन्य राजदूतों के साथ इस पर चर्चा करने का मौका मिलेगा.


23 सितम्बर: अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस से संबंधित जानकारी

प्रत्येक वर्ष 23 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) मनाया जाता है. जो लोग सुन या बोल नहीं सकते उनके हाथों, चेहरे और शरीर के हाव-भाव से बातचीत की भाषा को सांकेतिक भाषा (Sign Language) कहा जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस-2020 का विषय (थीम)– ‘सभी के लिए सांकेतिक भाषा’ (Sign Languages Are for Everyone!) है.

इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव विश्व बधिर संघ (World Federation of the Deaf) ने रखा था. सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 सितम्बर 2018 को सांकेतिक भाषा दिवस घोषित किया था. 2018 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था.


सितम्बर माह का अंतिम बृहस्पतिवार: विश्व समुद्री दिवस

प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह के अंतिम बृहस्पतिवार को “विश्व समुद्री दिवस” (World Martitime Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस के मनाने के उद्देश्य समुद्री सुरक्षा तथा समुद्री उद्योग पर प्रकाश डालना है.

विश्व समुद्री दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस का विषय (थीम) ‘सतत गृह के लिए सतत शिपिंग’ (Sustainable Shipping for a Sustainable Planet) है.

पहली बार इस दिवस को 1978 में मनाया गया था. यह दिवस अंतरराष्ट्रीय सामुद्रिक संगठन (IMO) द्वारा मनाया जाता है. IMO की स्थापना संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी के रूप में वर्ष 1959 में हुई थी. इसका मुख्यालय लंदन में है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का 65 साल की उम्र में निधन हो गया. कर्नाटक के बेलगावी से सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे.

एके दास को PMC बैंक के प्रशासक नियुक्त किये गये

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एके दास को पंजाब और महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक का नया प्रशासक नियुक्त किया है. वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व महाप्रबंधक हैं. उन्होंने जेबी भोरिया का स्थान लिया है. RBI ने सितंबर 2019 में इस बैंक में वित्तीय अनियमितताओं के कारण बैंक के बोर्ड को अलग कर प्रशासक नियुक्त कर दिया था.

TIME के सौ सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट

प्रतिष्ठित मैग्जीन TIME ने साल 2020 के सौ सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जगह दी गई है. 2014 में सत्ता में आने के बाद उन्हें इसके लिए चौथी बार इस लिस्ट में जगह दी गई है. इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को भी शामिल किया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top