EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23 सितम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विपणन वर्ष 2021-22 के लिए रबी फसलों के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में वृद्धि

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 2021-22 विपणन वर्ष के लिए रबी फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) बढ़ाने का‍ निर्णय लिया है. गेंहू का MSP 50 रुपए प्रति क्विंटल बढाकर 1975 रुपए कर दिया गया है. इसी तरह चने के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में 225 रुपए, जौ के समर्थन मूल्‍य में 75 रुपए और सरसों के समर्थन मूल्य में 225 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.

MSP (Minimum Support Price) क्या है?

MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य वह कीमत होती है, जिस पर सरकार किसानों से अनाज खरीदती है. इसे सरकारी भाव भी कहा जा सकता है. MSP की घोषणा सरकार द्वारा कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की संस्तुति पर वर्ष में दो बार रबी और खरीफ के मौसम में की जाती है.

सरकार फसलों की MSP तय करती है ताकि किसानों की उपज का वाजिब भाव मिल सके. इसके तहत सरकार फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, नैफेड जैसी सरकारी एजेसिंयों की मदद से किसानों की फसलों को खरीदती है.

विपणन वर्ष 2021-22 के लिए रबी फसलों का MSP

फसलप्रति क्विंटल MSPवृद्धि
गेहूं197550
जौ160075
सरसों4650225
चना5100255
कुसुभ5327112
मसूर5100300

भारत और मालदीव के बीच पहली कार्गो फेरी सेवा की शुरूआत

भारत और मालदीव के बीच 21 सितम्बर को पहली कार्गो फेरी सेवा की संयुक्त रूप से शुरूआत हुई. केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख लाल मंडाविया और मालदीव के यातायात और नागरिक उड्डयन मंत्री ने डिजिटल माध्यम से इस सेवा की शुरूआत की.

इस कार्गो फेरी पोत के ज़रिए भारत के तूतीकोरिन और कोच्चि बंदरगाह का मालदीव के माले बंदरगाहों के साथ संपर्क स्थापित होगा. इन पोतों के ज़रिए भारत और मालदीव के बीच कम लागत में कार्गो संपर्क स्थापित किया जा सकेगा, जिससे दोनों ही देशों के व्यापारियों को लाभ होगा.

जून 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और मालदीव के बीच एक फेरी सेवा शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई थी.


इटालियन ओपन टेनिस: पुरुष का खिताब जोकोविच और महिला का खिताब सिमोना ने जीता

इटालियन ओपन टेनिस 2020 प्रतियोगिता 12 से 21 सितम्बर तक इटली के रोम में खेला गया था. इस प्रतियोगिता के मुख्य विजेता हैं:

पुरुष एकल: इस प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता. प्रतियोगिता के फाइनल में जोकोविच ने डिएगो श्वार्त्जमैन् को पराजित कर यह खिताब जीता.

महिला एकल: महिला एकल का खिताब सिमोना हालेप ने जीता. इस प्रतियोगिता के फाइनल में कैरोलिना प्लिसकोवा ने चोट के कारण कोर्ट छोड़ दिया था. हालेप उस समय 6-0, 2-1 से आगे थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top