EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
20-21 सितम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

कृषि क्षेत्र से संबंधित दो मुख्य विधयेकों को संसद के दोनों सदनों में मंजूरी दी गयी

राज्यसभा ने 20 सितम्बर को कृषि क्षेत्र से संबंधित दो मुख्य विधयेकों को मंजूरी दी. इन दोनों विधयेकों को लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है। ये विदेयक- ‘कृषक उपज व्‍यापार और वाणिज्‍य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020’ और ‘किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्‍वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020’ हैं. कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने दोनों विधेयक को लोकसभा में प्रस्तुत किया था. ये विधेयक 5 जून 2020 को जारी किए गए समान अध्‍यादेशों का स्‍थान लेंगे.

कृ‍षक उपज व्‍यापार और वाणिज्‍य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020 किसानों को अपनी उपज के इलेक्‍ट्रॉनिक व्‍यापार की सुविधा भी प्रदान करेगा. इससे वे कृषि जिन्‍सों की प्रत्‍यक्ष ऑनलाइन खरीद-फरोख्‍त के लिए लेन-देन प्‍लेटफॉर्म स्‍थापित कर सकेंगे.

किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्‍वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 के अनुसार पैदावार या फसल उगाने से पहले खेती संबंधी करार (अनुबंध) किए जा सकेंगे. ऐसे समझौते में कृषि उपज की खरीद के लिए निश्चित मूल्‍य का उल्‍लेख किया जा सकेगा.

कृषि विधयेक: मुख्य बिंदु

  • इन विधयेकों के प्रावधानों के अनुसार कृषि उपज और खेती के क्षेत्र में स्‍टॉक सीमा और लाइसेंस राज की समाप्ति होगी. किसानों को अनुबंध खेती से अधिक आय प्राप्त करने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा.
  • इससे किसानों की उपज खरीदने वालों की संख्‍या (प्रतिस्‍पर्धा) बढेगी और किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा.
  • किसानों को हर तरह के बिचौलियों और रूकावटों से आजाद करेगा. किसान अब यह चुनने के लिए स्वतंत्र हैं कि वे अपने उत्पादों को कहां और किस कीमत पर बेचेंगे.
  • यदि किसान अपनी उपज की बिक्री करेंगे तो उन्‍हें मंडी कर नहीं देना होगा, जो 2-8.5 प्रतिशत तक होता है.
  • इन विधेयकों से कृषि उपज बाजार समिति (AMPC) अधिनियम का प्रभाव किसी भी तरह कम नहीं होगा.
  • कृषि जिन्‍सों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) की प्रणाली जारी रहेगी.
  • प्रस्‍तावित कानूनों से किसानों को अंतर-राज्‍य बाजारों तक पहुंच कायम करने की अतिरिक्‍त सुविधा मिलेगी.

हरसिमरत कौर बादल ने केन्द्रीय मंत्रीपरिषद से इस्तीफा दिया

केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने 17 सितम्बर को केन्द्रीय मंत्रीपरिषद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा. राष्ट्रपति ने श्रीमती कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनहोंने अपना इस्तीफा कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए पेश किए गए तीन कृषि क्षेत्र के बिलों के विरोध में दिया है.

हरसिमरत कौर बादल के पास खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का प्रभार था. वह शिरोमणि अकाली दल (SAD) राजनीतिक दल से हैं. राष्ट्रपति ने कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को उनके वर्तमान विभाग के अतिरिक्त खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा है.


अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस, ब्लू फ्लैग प्रमाणन के लिए आठ समुद्र तटों की सिफारिश

प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह के तीसरे शनिवार को ‘अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस’ (International Coastal CleanUp Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य तटवर्ती इलाकों में साफ-सुथरे पर्यावरण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना है.

ब्लू फ्लैग प्रमाणन के लिए देश के आठ समुद्र तटों की सिफारिश

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस पर कहा कि ब्लू फ्लैग प्रमाणन के लिए पहली बार देश के आठ समुद्र तटों की सिफारिश की गई है.

ब्लू फ्लैग प्रमाणन क्या है?
किसी भी बीच को ब्लू फ्लैग के रूप में मान्यता वहां मौजूद सुविधाओं, स्वास्थ्य-वर्धक परिवेश और इलाके के विकास को बढ़ावा देने के लिए दी जाती है.
यह प्रमाणन डेनमार्क की एजेंसी द्वारा 33 सख्त मानदंड के आधार पर किया जाता है. ये मानदंड चार प्रमुख वर्गों- पर्यावरण सूचना और शिक्षा, स्नान के लिए जल की गुणवत्ता, पर्यावरण प्रबंधन और संरक्षण तथा समुद्र तट पर सुरक्षा और सेवाओं से संबंधित हैं.

ओडिशा के कोणार्क तट पर चंद्रभागा बीच भारत का पहला बीच है जिसे ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट मिला है. यह ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त करने वाला एशिया का पहला समुद्र तट है.

ब्लू फ्लैग के लिए अनुशंसित समुद्र तट
ब्लू फ्लैग के लिए अनुशंसित समुद्र तटों में गुजरात का शिवराजपुर, दमन और दीव का घोघला, कर्नाटक का कासरकोड और पादुबिदरी, केरल का कप्पाड, आंध्रप्रदेश का रूशीकोंडा, ओडिशा का गोल्डन तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का राधानगर बीच शामिल हैं.


प्रधानमंत्री ने कोसी रेल महासेतु को राष्‍ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 18 सितम्बर को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु राष्‍ट्र को समर्पित किया. उन्होंने बिहार की जनता के लिए यात्री सुविधाओं से संबंधित 12 रेल परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया.

कोसी रेल महासेतु की लंबाई 1.9 किलोमीटर है. इसको बनाने में 5.16 अरब रुपये की लागत आई है. इस सेतु के शुरू हो जाने से निर्मली और सरायगढ़ के बीच की दूरी 298 किलोमीटर से घटकर 22 किलोमीटर हो गयी है.

निर्मली और भापताही के बीच एक रेल संपर्क 1934 में भारी बाढ़ और भारत-नेपाल में भीषण भूकंप के कारण बह गया था. यह रेल संपर्क 1887 में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बनाया गया था.

कोसी नदी: एक दृष्टि

कोसी नदी, गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है. यह नेपाल, भारत और तिब्बत से होकर बहती है. इस नदी के कारण आई बाढ़ के कारण इसे ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

IPL क्रिकेट टूर्नामेंट अबुधाबी में शुरू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट टूर्नामेंट 19 सितम्बर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जा रहा है. यह IPL का 13वां संस्करण है. पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से है. कोविड महामारी के कारण इस साल IPL का आयोजन भारत से बाहर हो रहा है.

चौथा वैश्विक आयुर्वेद शिखर सम्मेलन

चौथा वैश्विक आयुर्वेद शिखर सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित किया गया. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया था. इस वर्ष सम्मलेन का विषय ‘Emerging Opportunities for Ayurveda during Pandemic’ था.

अमरीका ने चीन के टिकटॉक और वी चैट ऐप को प्रतिबंधित किया

अमरीका ने चीन के टिकटॉक और वी चैट ऐप से देश की सुरक्षा को खतरा बताते हुए इन्हें प्रतिबंधित कर दिया है. अमरीका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने कहा कि इन ऐप से राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अमरीकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो रहा था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top