EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
2 सितम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

NSO ने पहली तिमाही के आर्थिक विकास के आंकडे जारी किये, GDP में 23.9 फीसदी की गिरावट

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने चालू वित्त वर्ष (2020-21) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के आर्थिक विकास के आंकडे हाल ही में जारी किये. इन आंकड़े के अनुसार स्थिर मूल्य (2011-12) पर देश की GDP 26.90 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो 2019-20 की पहली तिमाही में 35.35 लाख करोड़ रुपये था. यानी इसमें 23.9 फीसदी की गिरावट आई है जबकि एक साल पहले 2019-20 की पहली तिमाही में इसमें 5.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी.

चालू वित्त वर्ष (2020-21) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) आंकडे: मुख्य बिंदु

  • सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये 25 मार्च से पूरे देश में ‘लॉकडाउन’ (बंद) लगाया था. इसका असर अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर पड़ा है.
  • इन आंकड़े के अनुसार देश में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है. आंकड़े के अनुसार सकल GDP में इससे पूर्व वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 5.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी.
  • कृषि को छोड़कर मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन खराब रहा है. सबसे अधिक प्रभाव निर्माण उद्योग पर पड़ा है. जो 50 फीसदी से भी अधिक गिरा है.
  • विनिर्माण क्षेत्र में सकल मूल्य वर्धन (GVA) में 39.3 फीसदी की गिरावट आई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में इसमें 3 फीसदी की वृद्धि हुई थी.
  • निर्माण क्षेत्र में GVA वृद्धि में 50.3 फीसदी की गिरावट आई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 5.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी.
  • कृषि क्षेत्र में इस दौरान 3.4 फीसदी की वृद्धि हुई. एक साल पहले 2019-20 की पहली तिमाही में 3 फीसदी की वृद्धि हुई थी.
  • खनन क्षेत्र उत्पादन में 23.3 फीसदी की गिरावट आई जबकि एक साल पहले 2019-20 इसी तिमाही में 4.7 की वृद्धि हुई थी.
  • बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य उपयोगी सेवा क्षेत्र में 7 फीसदी गिरावट आई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 8.8 फीसदी की वृद्धि हुई थी.
  • व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण से जुड़ी सेवाओं में 7 फीसदी की गिरावट आई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 3.5 फीसदी की वृद्धि हुई थी.
  • इस बीच, चीन की अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में 3.2 फीसदी की वृद्धि हुई है. इससे पहले, जनवरी-मार्च, 2020 तिमाही में 6.8 फीसदी की गिरावट आई थी.

भारत ने दुर्गापुर में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा सौर वृक्ष बनाया

भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा सौर वृक्ष (Solar Tree) बनाया है. इसका निर्माण ज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिक अनुसंधान संस्थान (CMERI) ने मिलकर किया है.

CSIR और CMERI ने इस सौर वृक्ष को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित आवासीय कॉलोनी तैयार किया है. यह दुनिया का सबसे बड़ा सौर पेड़ है. इसकी क्षमता 11.5 किलोवाट पीक से अधिक है. यह पेड़ स्वच्छ और हरित ऊर्जा की 12,000-14,000 यूनिट हर साल तैयार कर सकता है. इसे ऐसे तैयार किया गया है कि सौर वृक्ष का इस्तेमाल पावर वाले सिंचाई पंप, ई-ट्रैक्टर और ई-पावर टिलर जैसी मशीनों को चलाने में किया जा सकता है.


बेल्जियम ग्रां प्री F1 2020 का खिताब लुईस हैमिल्टन ने जीता

फॉर्मूला वन (F1) बेल्जियम ग्रां प्री 2020 का खिताब ब्रिटेन के मर्सिडीज रेसर लुईस हैमिल्टन ने जात लिया है. यह प्रतियोगिता बेल्जियम के स्पा-फ्रैंकोरचैम्प्स में आयोजित किया गया था. प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर फ़िनलैंड के मर्सिडीज रेसर वाल्टेरी बोटास और तीसरे स्थान पर नीदरलैंड के रेड बुल रेसर मैक्स वेरस्टेपेन रहे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

असम में अरुणोदय योजना

असम सरकार 2 अक्टूबर से अरुणोदय योजना लागू करने पर विचार कर रही है. योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को हर महीने 830 रुपये दिए जाएंगे. विधवा, अविवाहित महिलाओं, दिव्यांगों और तलाकशुदा महिलाओं को लाभार्थी चयन में प्राथमिकता दी जाएगी.

राजीव कुमार ने देश के चुनाव आयुक्‍त का कार्यभार संभाला

राजीव कुमार ने देश के चुनाव आयुक्‍त का कार्यभार संभाल लिया है. 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी श्री कुमार मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोडा और चुनाव आयुक्‍त सुशील चन्‍द्र के साथ तीसरे आयुक्‍त के रूप में कार्य करेंगे.

वैश्विक भू-राजनीतिक गतिविधियों का आधार अब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में केंद्रित

अमरीका के शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि उनका देश, भारत को विश्व शक्ति बनाने में पूरा सहयोग देने को उत्सुक है. अमरीका के उप विदेश मंत्री स्टीफन बेगन ने कल अमरीका-भारत सामरिक तथा साझेदारी मंच की ओर से आयोजित तीसरे भारत-अमरीका लीडरशिप वर्चुअल सम्मेलन में यह बात कही. श्री बेगन ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक गतिविधियों का आधार अब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में केंद्रित हो रहा है, इसलिए भारत के साथ भागीदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है.

इस्राइल और UAE के बीच पहली वाणिज्यिक विमान सेवा शुरू

इस्राइल और संयुक्‍त अरब अमारात (UAE) द्वारा आपसी संबधों के सामान्‍य होने की घोषणा के बाद पहली वाणिज्यिक विमान सेवा शुरू हो गयी है. इस्राइल की इल-अल एयरलाइन का पहला विमान इस्राइल और अमरीका के शिष्‍टमंडलों के सदस्‍यों को लेकर तीन घंटे की यात्रा के बाद कल अबू धाबी पहुंचा. इस उड़ान के लिए सऊदी अरब ने इस्राइल के लिए आम तौर पर निषिद्ध अपने हवाई क्षेत्र का इस्‍तेमाल करने की अनुमति दे दी थी.

जापान ने भारत को 3.5 हजार करोड रुपये की सहायता देने का वादा किया

जापान ने भारत को कोविड-19 आपात सहायता के रूप में 3.5 हजार करोड रुपये की आधिकारिक विकास ऋण सहायता देने का वादा किया है. स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र कार्यक्रम से संबंधित यह ऋण भारत को कोविड-19 संकट से निपटने के लिए दिया जाएगा.

प्रणब मुखर्जी के निधन पर बांग्लादेश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बांग्लादेश ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. बांग्लादेश सरकार के मुताबिक 2 सितंबर यानी बुधवार को एक दिन का शोक होगा. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके दृढ़ समर्थन और योगदान को याद किया. बांग्लादेश ने 2013 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बांग्लादेश मुक्तियुद्ध सम्मान सम्मानित किया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top